Spread the love

ऋषिकेश–   अंकित उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी दिल्ली अपने परिजनों से बिछड़कर भीड़ में अकेला रह गया था। घबराए हुए मासूम को देखकर चौकी रामझूला पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे अपने संरक्षण में लिया तथा सुरक्षित चौकी लाकर उसकी देखभाल की।

बालक से प्राप्त सीमित जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने स्वयं भी सक्रिय रूप से खोजबीन की तथा आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई।

पुलिस की सतर्कता, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुछ ही समय में बालक के माता-पिता का पता लगा लिया गया।

इसके उपरांत बालक अंकित को सकुशल उसके पिता लोकेश के सुपुर्द किया गया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई तथा उन्होंने पौड़ी पुलिस का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।


Spread the love