Spread the love

नैनीताल–  हल्द्वानी शहर में मंगलवार की रात एक और बड़े अग्निकांड ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी। शहर के व्यस्ततम बाजार मीरा मार्ग स्थित “माशा शूज़” शोरूम में देर रात अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे दुकान बंद होने के बाद आसपास के लोगों ने शटर के भीतर से घना धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते बाजार में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना तत्काल फायर सर्विस को दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि यह दुकान सुमेर सिद्दीकी पुत्र मतीन सिद्दीकी की है। आग की चपेट में आने से दुकान का अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात एसडीएम मोनिका भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

गौरतलब है कि इसी दिन हल्द्वानी में चार घंटे के भीतर आग की यह दूसरी बड़ी घटना थी। इससे पहले हीरानगर स्थित केवीएम स्कूल में भी आग लगने की घटना सामने आई थी।

See also  जीएसटी कमिश्नर ने प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के अनुरोध को किया स्वीकार,,, किसी भी व्यापारी को नही किया जायेगा परेशान - राजेन्द्र फर्स्वाण

Spread the love

You missed