Spread the love

कोटद्वार—  मंगलवार रात श्री सिद्धबली मंदिर के प्रवेश द्वार पर हाथियों का झुंड धमक गया। आसपास मौजूद लोगों ने हथियों की चहल कदमी का वीडियों बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाला।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ा। वहीं, सिद्धबली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास गुलदार की भी धमक बनी हुई है। दो दिन पूर्व गुलदार ने एक व्यक्ति पर भी हमला कर दिया था।

जंगल से सटे रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। रात करीब 11 बजे हाथियों का झुंड वन क्षेत्र से निकलकर सड़क की ओर आ गया और धीरे-धीरे मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंच गया।

सौभाग्य से उस समय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं थी, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका टल गई। पुल पर मौजूद कुछ लोगों ने हाथियों की गतिविधियों को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए हाथियों के झुंड को सुरक्षित रूप से वापस जंगल की ओर भेज दिया।

सिद्धबली मंदिर का बड़ा हिस्सा वन क्षेत्र से लगा होने के कारण यहां अक्सर जंगली जानवरों की मौजूदगी देखी जाती है। वहीं, मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में हाथियों के साथ-साथ गुलदार की सक्रियता भी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

दो दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप एक नेपाली मूल के व्यक्ति पर गुलदार के हमले की घटना सामने आई थी। हाल ही में ग्रास्टनगंज क्षेत्र में एक गुलदार द्वारा घर के बाहर घूम रहे कुत्ते को उठा ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

See also  आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त,,, आँचल दुग्ध संघ मे हुई श्रद्धांजलि सभा।

Spread the love

You missed