Spread the love

दुगड्डा—  चौकी दुगड्डा पर सूचना प्राप्त हुई की दुगड्डा से आगे नगर पालिका के पास चुना धार बैंड पर एक स्कूटी रपट गई है,जिसमें बैठी दो लड़कियां सड़क से नीचे खाई में गिर गई है,

इस सूचना पर तत्काल चौकी दुगड़ड़ा से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो देखा की कोटद्वार की तरफ से आने वाली एक स्कूटी जिसका नंबर UK07DG8232 है,चुना धारा दुगड़ड़ा के पास सड़क के किनारे पर रपटी हुई है,जिसमें बैठी दो लड़कियां सड़क से नीचे लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई है,

जिनको मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से खाई से निकाल कर ऊपर सड़क पर लाया गया और नाम पता पूछा गया तो अपना नाम (1). निधिता पुत्री श्री सुशील सिंह निवासी उमराव नगर कोटद्वार,उम्र–20 वर्ष(2).प्रियांशी पुत्री श्री भूपेंद्र सिंह निवासी बेलाडाट कोटद्वार उम्र–20 वर्ष बताया और बताया कि कोटद्वार से लैंसडाउन घूमने के लिए जा रहे थे,कि यहां पर चुना धारा के पास सामने से गाड़ी को अचानक देख कर घबरा गई। जिस कारण स्कूटी को कंट्रोल नहीं कर पाई, और हमारी स्कूटी रपट गई तथा हम सड़क से नीचे खाई में गिर गए थे।

दोनों घायल लड़कियों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी दुगड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भिजवाया गया,दोनों लड़कियों को हल्की–फुल्की चोटें आई है,

डॉक्टरों के द्वारा बताया गया कि अंदरूनी चोटें भी लगी हो सकती है,जिस कारण टेस्ट करवाने के लिए इनको हायर सेंटर कोटद्वार के लिए रेफर किया गया है। इनमें से अभी कुछ देर पहले प्रियांशी रावत उपरोक्त की मृत्यु हो चुकी है।

See also  भवन निर्माण के नाम पर लाखों लेकर फरार हुआ ठेकेदार,,।

अभी अभी खबर मिली हैं कि प्रियांशी की इस एक्सीडेंट में मौत हो गई हैं।


Spread the love

You missed