Spread the love

हल्द्वानी—  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भूपेश बिष्ट को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ, उत्तराखंड का सह-संयोजक नियुक्त किया है।

भूपेश बिष्ट लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसेवा से जुड़े रहे हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण तथा समाज के विभिन्न वर्गों से निरंतर संवाद को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

नियुक्ति के बाद भूपेश बिष्ट ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा लघु उद्योगों के विकास, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

संगठन के नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और कार्यशैली से लघु उद्योग प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।


Spread the love

You missed