Spread the love

हल्द्वानी—   आयोजित दिशा (DISHA) समिति की बैठक सर्किट हाउस काठगोदाम में माननीय सांसद  अजय भट्ट ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद नैनीताल में आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी देते हुए कहा कि इन शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

बैठक में बताया गया कि सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद नैनीताल के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों का कार्यक्रम निम्नवत है—

– 17 जुलाई से 19 जुलाई – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पदमपुरी
– 20 जुलाई से 22 जुलाई – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दौलतपुर
– 23 जुलाई से 25 जुलाई – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोटाबाग
– 27 जुलाई से 29 जुलाई – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खनसूय

ओखलकांडा ब्लॉक
– 30 जुलाई से 1 अगस्त – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामगढ़
– 3 अगस्त से 5 अगस्त – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मालधन चौड़
– 10 अगस्त से 12 अगस्त – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भीमताल
– 13 अगस्त से 15 अगस्त – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गरमपानी

इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श, आवश्यक दवा वितरण, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच, टीबी स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच, आवश्यक पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे (जहां उपलब्ध), आयुष्मान भारत कार्ड एवं आभा आईडी बनाने सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अल्ट्रासाउंड सुविधा पदमपुरी, गरम पानी, हल्दू चौड़, कोटाबाग पर उपलब्ध रहेगी।

See also  बद्रीनाथ :- चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन,,, खुलेंगे कई राज...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सके।

उन्होंने बताया कि सभी शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहेगी तथा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर इन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


Spread the love

You missed