हल्द्वानी– भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रकोष्ठ द्वारा जिला नैनीताल के अंतर्गत हल्द्वानी स्थित एक निजी गार्डन में प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों के नवनियुक्त संयोजकों एवं सह संयोजकों के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा नैनीताल के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने अध्यक्षता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों की कार्यशालाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। अब संगठन शीघ्र ही प्रकोष्ठों को नए दायित्व एवं कार्यक्रम सौंपकर प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देगा। उन्होंने कहा कि मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का समायोजन कर उन्हें संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रकोष्ठों की भूमिका और अधिक प्रभावी हो सके।
मुख्य अतिथि तरुण बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित और संगठन हित के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने जिले में चल रहे संगठनात्मक अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वहीं मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, रेनु अधिकारी, दिनेश आर्या, हुकम सिंह कुंवर, मोहन पाठक, प्रतिभा जोशी, श्रुति तिवारी, कामायनी मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संदीप भोज, खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक किशोर जोशी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संदीप गौड़, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक चंदन किरौला, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बहादुर नगदलि, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक जगत सिंह जंतवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रशांत वर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के कमल किशोर पांडे सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में संगठन की आगामी रणनीति, प्रकोष्ठों की भूमिका तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
