Spread the love

उत्तराखंड–  हल्द्वानी के व्यस्त और सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले चौराहों में शामिल मंगल पड़ाव सिंधी चौराहै पर हादसे खतरा तेजी से बढ़ रहा है। प्राचीन होलिका ग्राउंड के ठीक सामने, नैनीताल रोड के पर सड़क के बीचों-बीच गहरा धंसाव (ब्लैक होल) बन गया है,

जो हर गुजरते दिन के साथ और बड़ा होता जा रहा है। औऱ विभाग बेखबर है… राहगीर इस रोड पर खास ध्यान रख कर चलें।

बता दे कि यही वह प्रमुख मार्ग है जहां नैनीताल रोड, रामपुर रोड और मेन बाजार आपस में जुड़ते हैं। यहां से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।

स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, करीब 20 दिनों पहले यह धंसाव छोटा था। लेकिन अब इसका आकार और गहराई लगातार बढ़ रही है। लोगों ने इसमें ईंट और पत्थर डालकर भरने की कोशिश भी की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के नीचे गूल है जिसकी वजह से धंसाव हो रहा है। अब सड़क पर दरारें भी दिखाई देने लगी हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

हादसे का खतरा हर पल

इस मार्ग से ट्रक, गैस और तेल के टैंकर, एम्बुलेंस, बसें और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच यह धंसाव किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सबसे गंभीर बात यह है कि करीब 20 दिनों से यह गड्ढा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

See also  छात्रों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार,,, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा..।

प्रशासन से अपील_जनहित और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग को इस गंभीर मामले में तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की स्थायी मरम्मत करानी चाहिए।

बता दे चले शहर में पहले ही बीते दिनों बड़े हादसे हुए हैं जिसमें लोग बेवक्त अपनी जान गवां चुके हैं इस लिए समय रहते कार्रवाई हो नहीं तो यह लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी में भी बदल सकती है।।


Spread the love

You missed