हल्द्वानी— प्राचीन श्री शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में विगत 20 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। 14 से 18 सितंबर 2026 तक प्राचीन श्री राम मंदिर, रामलीला मोहल्ला, हल्द्वानी में विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

समिति ने सभी भक्तों से सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और तन-मन-धन से सहयोग की अपील की है।
कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे –
*14 सितंबर, सोमवार – सुबह 11 बजे प्राचीन शिव मंदिर बरेली रोड से मूर्ति स्थापना हेतु शोभायात्रा प्राचीन राम मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। दोपहर 12 बजे पं. विवेक शर्मा द्वारा गणेश जी की मूर्ति स्थापना, सायं 6 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात्रि 9 बजे से आरती एवं प्रसाद वितरण (प्रतिदिन)।
*15 सितंबर, मंगलवार – सायं 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायं 8 बजे से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता।
*16 सितंबर, बुधवार – प्रातः 11 बजे से रक्तदान शिविर, सायं 7 बजे से भजन संध्या (राघवास ग्रुप द्वारा)।
*17 सितंबर, बृहस्पतिवार – स्व. बॉबी नागर की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (कक्षा 5 से 8 तक) दोपहर 1 बजे से, सायं 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम।
*18 सितंबर, शुक्रवार – प्रातः 8 बजे से पूर्णाहुति एवं आरती, दोपहर 1 बजे रानीबाग में विसर्जन।
