Spread the love

हल्द्वानी—   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की जुलाई 2026 सत्र के अंतर्गत http://B.Ed (ODL) एवं http://B.Ed (Special) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आज 3 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।

http://B.Ed (ODL) की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 से 11 बजे तक और http://B.Ed (Special) की परीक्षा द्वितीय पाली में 12 से 2 बजे तक आयोजित की गई।

आवेदक और उपस्थिति का विवरण –
कुल आवेदन: http://B.Ed (ODL) में 1986 और http://B.Ed (Special) में 1519 प्राप्त हुए थे।

1. SGRR कॉलेज, देहरादून केंद्र:  2037 अभ्यर्थी उपस्थित (B.Ed ODL-738, Special-835) और 464 अनुपस्थित रहे।
2. MIET कुमाऊं, लामाचौड़ हल्द्वानी केंद्र:  1066 अभ्यर्थी उपस्थित (ODL-648, Special-211) और 207 अनुपस्थित।
3. विश्वविद्यालय मुख्यालय, हल्द्वानी:  402 अभ्यर्थी उपस्थित (ODL-172, Special-166) और 64 अनुपस्थित।

इसके अतिरिक्त BA (योग) और MA (योग) की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से सुबह 10 से 11 बजे के बीच हुई, जिसमें 154 में से 134 अभ्यर्थी उपस्थित और 20 अनुपस्थित रहे।

सभी प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। माननीय कुलपति और परीक्षा नियंत्रक ने MIET कुमाऊं केंद्र में सुबह के सत्र में औचक निरीक्षण भी किया।


Spread the love