Spread the love

भीमताल—   विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक एवं बहुउद्देशीय समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ।

ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली के नेतृत्व में आयोजित समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सुयाल ने की। 500 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ करीब 50 ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत 6 दर्जन दुग्ध समितियों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों का सम्मान हुआ।

“हम साथ हैं, साथ रहेंगे” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रतिनिधियों ने एकजुटता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

दीवान सिंह भंडारी ने कहा कि 2027 के चुनाव में पार्टी जिसे भी टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता उसे जिताने के लिए काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को दीपावली तक जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि निश्चल पांडे, बलदेव आर्या, दुग्ध संघ संचालक दीपा बिष्ट, खीमा शर्मा, उमेश चिलवाल, भवान रौतेला, कमलेश भट्ट मौजूद रहे। लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

संचालन सुरेश जोशी ने किया और समापन प्रदीप बिष्ट ने किया।


Spread the love

You missed