हल्द्वानी—  एमआईईटी कुमाऊँ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हल्द्वानी द्वारा नर्सिंग शिक्षा को आधुनिक, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Innovative Approaches in Nursing Education for Excellence in Teaching & Learning (IANETL 2026)” का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक कॉलेज परिसर, हल्द्वानी में किया जा रहा है।

हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग शिक्षा सम्मेलन में जुटेंगे देश और विदेश के विद्यार्थी एवं शिक्षाविद्,,,।

सम्मेलन के 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित उद्घाटन समारोह में श्री अजय टम्टा, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार तथा डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप, माननीय कुलपति, जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी विद्यार्थी, शिक्षक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन में कुल 600 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें 450 प्रतिभागी ऑफलाइन और 150 प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता करेंगे। उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी शामिल होंगे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग शिक्षा में नई तकनीकों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के उपयोग पर चर्चा करना तथा उनके व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नर्सिंग इंफॉर्मेटिक्स, डिजिटल लर्निंग, सिमुलेशन आधारित शिक्षण, केस-बेस्ड लर्निंग, गेमिफिकेशन, फ्लिप्ड क्लासरूम और कॉम्पिटेंसी-बेस्ड एजुकेशन जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित नर्सिंग संस्थानों से राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ वक्ता शामिल होंगे। इनमें डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डॉ. प्रियांका ए. मसीह, डॉ. प्रतिभा मनोहरम बी., श्रीमती चेतना, डॉ. लेखा विश्वनाथ, श्री हिमांशु जोशी, श्री सुबोजोत बलन नाम, डॉ. स्वप्निल विठ्ठल रहने तथा श्री प्रशांत शर्मा शामिल हैं।

See also  प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग,,, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं,,।

सम्मेलन में कुवैत और यूनाइटेड किंगडम से भी अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। श्री अल्बिन जोसेफ वाई., नर्सिंग सुपरवाइजर, Health Assurance Hospital, कुवैत तथा श्री अर्नेस्ट लेमुएल, Registered Mental Health Nurse, NHS Wales, यूनाइटेड किंगडम अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करेंगे।

सम्मेलन के दौरान विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को अपने शोध-पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुत करने का अवसर भी मिलेगा। साथ ही प्रतिभागियों के क्लिनिकल कौशल को मजबूत करने के लिए Adult CPR एवं Airway Management, Basic Life Support (BLS), Automated External Defibrillator (AED), Choking तथा Integrated Resuscitation जैसे विषयों पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

आयोजन समिति में डॉ. बी.एस. बिष्ट, मैनेजिंग डायरेक्टर; डॉ. तरुण कुमार सक्सेना, डायरेक्टर; श्री शेखर सुयाल, वाइस-प्रिंसिपल एवं एसोसिएट प्रोफेसर; सुश्री आकांक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर तथा श्री गौरव नेगी, लेक्चरर, एमआईईटी कुमाऊँ कॉलेज ऑफ नर्सिंग शामिल हैं।

You missed