हल्द्वानी—  अमृत पुर बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि नैनीताल हाईकोर्ट ने मार्ग निर्माण पर लगाए गए अंतरिम स्थगन आदेश को निरस्त कर दिया है।

इसके बाद निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है और संबंधित स्थल पर काम दोबारा शुरू कर दिया गया है।

सांसद अजय भट्ट के अनुसार, न्यायालय के आदेश के बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू हुआ है। इस बाईपास के बनने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होने और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

हाइकोर्ट स्टे निरस्त :- नैनीताल-कैंची धाम जाने का रास्ता होगा आसान,,,  बाईपास का काम दोबारा शुरू,,।

नैनीताल और कैंची धाम जाने वालों को मिलेगी राहत

अमृतपुर बाईपास मार्ग को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके निर्माण से नैनीताल और कैंची धाम जाने वाले देश-विदेश के पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवाजाही में राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने में भी यह मार्ग मददगार साबित हो सकता है।

You missed