कोटद्वार/पौड़ी– जिला फुटबॉल संघ पौड़ी द्वारा शशिधर भट्ट सपोर्ट स्टेडियम गाडीघाट मे कराया गया, इस प्रतियोगिता के फाइनल बालिका वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अनीता आर्या मौजूद रहीं,
यह टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला गया जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों की बालिका वर्ग की 8 क्लब टीमों ने हिस्सा लिया, और फाइनल मुकाबले में जीजीआईसी कोटद्वार की टीम ने हैप्पी होम स्कूल को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की, ।
अपने संबोधन में अनीता आर्या जी ने सभी छात्राओं को मोबाइल फोन से दूर रहकर खेलों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी और योग व खेल के महत्व के बारे में बताया ।
विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर फुटबॉल कोच महेंद्र रावत, शिवा चौधरी, सतीश मौर्या, सिद्धार्थ रावत, तरुण ईस्टवाल आदि मौजूद रहे।

