गाड़ीघाट— गाड़ीघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गाड़ीघाट में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी.एस. नेगी ने की।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. नेगी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और खेलों को जीवन में अनुशासन और स्वस्थ्य के लिए जरूरी बताया।
दो दिवसीय समारोह में कुल 15 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम –
100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) – दीपांशु प्रथम, अतुल रावत द्वितीय, अखिल रावत तृतीय
100 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) – सोनिया प्रथम, आशि द्वितीय, साक्षी तृतीय
भाला फेंक (छात्रा वर्ग) – भावना प्रथम, आरती द्वितीय, काजल थपलियाल तृतीय
भाला फेंक (छात्र वर्ग) – हर्ष कुमार प्रथम, सुनील साहनी द्वितीय, कपिल कुमार तृतीय
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्र वर्ग में प्रभु महतो ओवरऑल कॉलेज चैंपियन और छात्रा वर्ग में सोनिया ओवरऑल कॉलेज चैंपियन बनीं।
आयोजकों ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता हरिद्वार में प्रतिभाग करेंगे।
क्रीड़ा समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर प्राचार्य ने क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल की विशेष सराहना की।
इस अवसर पर प्रो. निरंजन शर्मा, प्रो. एस.सी. नौटियाल, प्रो. आशा देवी, प्रो. प्रीति रानी, प्रो. ज्योति खरे, प्रो. इंदु तिवारी, डॉ. आर.पी. द्विवेदी, डॉ. अरविंद अवस्थी, डॉ. दीपक कुमार पांडे, डॉ. सूरत सिंह बलूड़ी, डॉ. मनीष डंगवाल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मिनाक्षी वर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. संदीप किमोठी, डॉ. दयाकिशन जोशी, डॉ. ऐश्वर्या राणा, डॉ. वर्षा सिंह, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. हिना नौटियाल, डॉ. पवन भट्ट, डॉ. गीता सहित समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

