उत्तराखंड—  उत्तराखंड में खराब मौसम के बीच एक बड़ा हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ के निकट छई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत हेलिकॉप्टर में सवार छह लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में कैप्टन हिमांशु के अलावा पांच यात्री सवार थे। यात्रियों की पहचान प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एच.एस. नटराज के रूप में बताई गई है। हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम से दर्शन के बाद देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था।

Advertisement

खराब मौसम के बीच शुरू हुआ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन–

हादसे की सूचना मिलते ही उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा), पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय हो गईं। यूकाडा के अधिकारियों के अनुसार, हेलिकॉप्टर की लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के आसपास मिली थी। इसके बाद घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया गया।

जोशीमठ चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने बताया कि हेलिकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार थे। शुरुआती दौर में हेलिकॉप्टर की स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ था, लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान दुर्घटना की जानकारी सामने आई।

सीएम धामी ने जताया दुख, रेस्क्यू अभियान पर रखी नजर–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर बताया कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

See also  महिलाओं के सम्मान पर प्रहार करने वाली कांग्रेस को देश की मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी:- दीप्ति रावत

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

(यह खबर अपडेट की जा रही है)

You missed