हल्द्वानी/हरिद्वार—  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तराखंड द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त कथा के तृतीय संस्करण एवं कायस्थ समागम का आयोजन 1 एवं 2 नवंबर 2026 को श्री चित्रकूट आश्रम, भूपतवाला, हरिद्वार में किया जा रहा है।

इस दो दिवसीय धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आराधना के साथ समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ 1 नवंबर को सायं 3 बजे भजन प्रस्तुति तत्पश्चात सायं 5 बजे माँ गंगा आरती से होगा। इसके पश्चात सायं 7 बजे श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी के आदर्शों, धर्म, सदाचार, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कथा की समाप्ति पर भोजन प्रसाद की व्यवस्था रखी गई है।

धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए आयोजन में 1 नवंबर को सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जाँच शिविर तथा निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था भी की जा रही है। दवाओं का वितरण चिकित्सकीय परामर्श एवं उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा।

2 नवंबर को प्रातः 10 बजे संगठनात्मक संवाद तथा कायस्थ समागम एवं अतिथि सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें समाज के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आमंत्रित अतिथियों की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, संगठन के विस्तार और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तराखंड ने समाज के लोगों एवं श्रद्धालुओं से इस आयोजन में सहभागिता करने तथा रक्तदान एवं स्वास्थ्य सेवा जैसे जनकल्याणकारी प्रयासों में सहयोग देने की अपील की है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तराखंड – जिला / प्रदेश पदाधिकारी  की सूची नीचे दी गई है,,,

See also  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न,,।

1. नीरज माथुर – जिला अध्यक्ष,
2. ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव – प्रदेश महासचिव (उत्तराखंड),
3. सुहास सक्सेना – जिला महामंत्री, नैनीताल,
4. अनिल माथुर – कोषाध्यक्ष, नैनीताल,
5. रमेश कुमार सिन्हा – कुमाऊँ प्रभारी,
6. मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव – प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तराखंड),
7. राजेश श्रीवास्तव

आयोजन का विवरण—-
– तिथि: 1 एवं 2 नवंबर 2026
– स्थान: श्री चित्रकूट आश्रम एवं श्री चित्रकूट घाट, भूपतवाला, हरिद्वार,
– 1 नवंबर, सुबह 11 बजे: रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवा वितरण,
– 1 नवंबर, सायं 3 बजे: भजन प्रस्तुति,
– 1 नवंबर, सायं 5 बजे: माँ गंगा आरती,
– 1 नवंबर, सायं 7 बजे: भगवान श्री चित्रगुप्त कथा,
– 2 नवंबर, प्रातः 10 बजे: संगठनात्मक संवाद एवं कायस्थ समागम / अतिथि सम्मान समारोह ।

You missed