कोटद्वार–   राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रभु महतो ओवरऑल महाविद्यालय चैंपियन बनें, जबकि सोनिया महाविद्यालय चैंपियन बनीं।

सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता हरिद्वार में प्रतिभा करेंगे।

Advertisement

राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम गाड़ीघाट में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि छात्रों को खेल प्रतियोगिता में जरूर प्रतिभाग करना चाहिए, क्योंकि खेल जीवन जीना सीखाते हैं।

खेलों से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक व बौद्धिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास कर एक बेहतर इंसान बनाते हैं। खेल से सामाजिकता की भावना मजबूत बनती है, जिससे खिलाड़ी एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

इस मौके पर आयोजित 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में दीपांशु, अतुल रावत, अखिल रावत, छात्रा वर्ग में सोनिया, आशि, साक्षी,भाला फेंक प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में भावना, आवर्ती, काजल, छात्र वर्ग में हर्ष कुमार, सुनील साहनी, कपिल कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल, प्रो. निरंजन शर्मा, प्रो. एससी नौटियाल, प्रो. आशा देवी, प्रो. प्रीति रानी, प्रो. ज्योति खरे, प्रो. इंदु तिवारी, डॉ. आरपी द्विवेदी, डॉ. अरविंद अवस्थी, डॉ. दीपक कुमार पांडे, डॉ. सूरत सिंह बलुड़ी, डॉ. मनीष डंगवाल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मिनाक्षी वर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. संदीप किमोठी, डॉ. दयाकिशन जोशी, डॉ. ऐश्वर्या राणा, डॉ. वर्षा सिंह, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. हिना नौटियाल, डॉ. पवन भट्ट, डॉ. गीता आदि मौजूद रहे।

You missed