Spread the love

हलद्वानी–   जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी के मुखानी मंडल में “लाभार्थी सम्पर्क अभियान” की कार्यशाला को श्री श्याम गार्डन देवलचौड़ में संबोधित किया ।

 

 

लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा वर्ष 2014 के बाद से केंद्र एवं राज्य की योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों को मिलना प्रारम्भ हुआ है ।

 

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाभार्थी योजनाओं में पारदर्शिता ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट तंत्र को आइना दिखाने का काम किया है ।

 

उन्होंने कहा पार्टी के कार्यकर्ता आगामी 1 मार्च से 5 मार्च तक सभी बूथों पर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे ।

 

 

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आनंद सिंह दरमवाल जी,प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य श्री मोहन पाठक जी,मंडल प्रभारी श्री राजेंद्र अग्रवाल जी,मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र नेगी जी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी श्रुति तिवारी, श्री रत्नेश शाह जी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा प्रसाद जी,अंजली कुंवर जी,युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल दुर्गापाल जी,विधानसभा विस्तारक श्री धीरज रौतेला जी, लाभार्थी सम्पर्क अभियान की जिला ,मण्डल टोली सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.!


Spread the love

You missed