
बाजपुर– आज समाजवादी पार्टी कार्यालय बाजपुर में इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
जिसमें मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवम् अरविंद यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड मौजूद रहे बैठक में दोनों दलों के नेताओं के बीच वार्ता के पश्चात निर्णय लिया गया की इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया !
अरविंद यादव ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आदेशानुसार समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड में कांग्रेस के साथ पूर्ण रूप से चुनाव में सहभाग करेगी

अरविंद यादव ने कहा कि जिस प्रकार से देश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में अराजकता ,भय का वातारवण बन गया है उससे मुक्ति दिलाने के लिए इडिया गठबंधन का निर्माण हुआ है।
यशपाल आर्य ने कहा समाजवादी पार्टी के सभी नेता एवम् कार्यकर्ता का मान सम्मान की ज़िम्मेदारी मेरी है भविष्य में भी में इनके सभी सुख दुख में साथ रहूगा !
इस मौक़े परसंजीव आर्य ( पूर्व विधायक नैनीताल ),हरेंद्र सिंह लाद्दी ,अमित कुमार प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, अरविंद दिवाकर, उज्ज्वल सिंह, डी. के जोशी, सोनू राणा, दीपक कुमार, विशाल यादव, नितिन दिवाकर, संजय कुमार, अजमल
अरुण यादव, रोबिन कम्बोज, अतुल कुलदीप शर्मा, शर्मा , मुकेश कुमार, ,कुलदीप, राहुल यादव ,मनोज कुमार, दबीर राजा,आदि लोग मौजूद थे
संवाददाता– सम्मी मेहर
