नोयडा– ( उत्तर प्रदेश ) में आयोजित दो दिवसीय द्वितीय नोएडा ओपन इंटरनेशनल फिडे रेटेड रेपिड शतरंज टूर्नामेंट में हल्द्वानी ( उत्तराखंड ) के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने अंडर 8 केटेगरी में तृतीय स्थान प्राप्त किया है ।
तेजस तिवारी ने 9 राउंड के टूर्नामेंट में 6 मैच जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । प्रतियोगिता में 500 से अधिक शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया ।
दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 1 के छात्र तेजस तिवारी ने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में अपने खेल की प्रतिभा से उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है ।
