हल्द्वानी–   आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के उपरान्त  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा  जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे  नशे के विरुद्ध अभियान  के तहत  भुवन सिंह राणा थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व  में पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ निम्न कार्यवाही की है।

 

शुक्ला तिराहा कच्चे मार्ग पर  कुलदीप सिंह  पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम पसेनी थाना नानकमत्ता जिला उधनसिंह नगर उम्र 48 वर्ष को  35 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार  किया गया ।

 

 

सीतापुर गुरुद्वारा रोड तिराहे मार्ग पर गौलापार मे जगदीश सिंह  पुत्र मलकीत सिंह निवासी दोहरादम थाना किच्छा जिला उधनसिंह नगर उम्र 28 वर्ष को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

 

एन.के. कांटे के पास नदी को जाने वाले मार्ग पर  झिंदर सिंह  पुत्र निरंजन सिंह निवासी ग्राम पसेनी थाना नानकमत्ता जिला उधनसिंह नगर उम्र 50वर्ष को  50लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार  किया गया ।

 

अभियुक्त द्वारा अवैध शराब को परिवहन करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बिना नंबर बजाज प्लेटिना को कब्जे  में लिया गया ।

उक्त तीनों के विरूद्ध थाना चोरगलिया में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

You missed