Spread the love

कोटद्वार – डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के एन.सी.सी.कैडेटस द्वारा आज दिनांक 2 अप्रैल 2024 को मतदान जागरूकता अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय परिसर एवम कोटद्वार बाजार के तिल्लू रौतेली चौक पर एक नुक्कड़ नाटक  का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान क्यों आवश्यक है इसके  बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया साथ साथ यह भी संदेश दिया की लोकतांत्रिक व्यवस्था में अखिल भारतीय स्तर पर मतदाता ही मुख्य कड़ी है जो हम सबको एक सूत्र में बांधकर एकता का संदेश देती हैऔर देश के उज्जवल भविष्य के लिए एक उचित सरकार का चयन करती है। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार हम अपने अधिकारों की बात करते हैं

 

तो हमें अपने कर्त्तव्य भी नही भूलने चाहिए और इसमें मतदान करना और जनता में इस भावना को जागृत करना की मतदान नितांत आवश्यक है यह हमारी प्राथमिकताओं में होना ही चाहिए। आपने नुक्कड़ नाटक के मंचन की भूरि भूरि प्रशंसा की और इसके उपरांत आपने मतदान जनजागरुकता अभियान रैली को रवाना किया जिसमे छात्र कैडेट्स ने तख्तियों पर लिखे स्लोगन के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने नुक्कड़ नाटक का निर्देशन एवम जनजागरुक रैली की आगवानी की और बताया की हम सभी का यह उद्देश्य होना चाहिए की हम देश और समाज के विकाश में जो भी संभव हो करना चाहिए और उसमे मतदान भी है।

 

इसी क्रम में प्रो मुरलीधर कुशवाहा,प्रो. रमेश सिंह चौहान, प्रो.वी.सी. डॉ अजीत सिंह ,डॉ जुनीश कुमार डॉ. संजीव कुमार, डॉ.संदीप कुमार, डॉ.शोभा रावत आदि प्राध्यापकों ने अपने अपने विचार रखे। अंत में एन. सी. सी. कैडेट्स, एन. एस. एस., रोवर्स रेंजर्स इकाई के स्वयं सेवियों एवम अन्य छात्र- छात्राओं, प्राध्यापकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों द्वारा मतदान की आवश्यक पर शपथ ली गईं।इस अवसर पर डॉक्टर भागवत रावत, डॉक्टर सुशील बहुगुणा, डॉक्टर सुषमा भट्ट थलेडी, प्रो. पी एन यादव, प्रो.प्रीति रानी,प्रो. आदेश कुमार, डॉ. किशोर चौहान, डॉ.सरिता चौहान, डॉ.वन्दना चौहान, डॉ. रिचा जैन ,डॉ. प्रियंका अग्रवाल ,डॉ.विनोद सिंह, डॉअरुणिमा डॉ.नीता भट्ट, डॉ हरीश प्रजापति ,छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


Spread the love