Spread the love

 

रुद्रपुर– भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय पर अयोजित ध्वजा रोहण व गोष्टि कार्यक्रम मे शामिल हुए लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट, उन्होंने पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा का झंडा फैहराकर पार्टी कार्यकताओ को 45 वे स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी।

 

 

भट्ट ने कहा की करोड़ो कार्यकर्त्ताओ की मेहनत और परिश्रम के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शो, सिद्धांतों को आगे बढ़ते हुए राष्ट्र प्रथम की अवधारणा के साथ कार्य कर रही है।

 

 

अजय भट्ट ने स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की समर्पण भाव से लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्य को जन जन तक ले जाने का कार्य करे और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करते हुए पुनः देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है,।

 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्त्ता पूर्ण निष्ठा समर्पण के साथ कार्य करता है जिसका परिणाम है आज भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

 

 

वही प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में पूरी दुनिया में जाने जा रहे हैं यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय। इस दौरान भट्ट ने पार्टी के वरिष्ठ लोगो को शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना,पूर्व मेयर रामपाल, राजकुमार साह, धीरेन्द्र मिश्रा, अनिल चौहान, विनय बत्रा, अमित नारंग, सुरेश कोली, नेतृपाल मौर्य, योगेश वर्मा, प्रमोद मित्तल,धर्म सिंह कोली, विपिन जल्होत्रा,वेद ठुकराल, जगसोरान मालिक, रश्मि रस्तोगी, मनोज मदान, ममता त्रिपाठी, चन्द्रकला राय, शालनी बोरा, सुनील यादव, अक्षय अरोरा व अन्य लोग मौजूद रहे।

See also  नैनीताल आंचल दुग्ध संघ से हरिश्चंद्र अवस्थी की भावभीनी विदाई,,,, दी 39 वर्षों तक सेवा।

Spread the love

You missed