Spread the love

देहरादून– दिनांक 3 मई2024 को भारत स्काउट एंड गाइड प्रादेशिक कैंपिंग सेंटर भोपाल पानी थानो रोड में हैंमसब कमेटी की एक बैठक श्रीमती सीमा जौनसारी प्रादेशिक मुख्य आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 

इस बैठक में हैम के पायलट प्रोजेक्ट विस्तृत चर्चा हुई। इस मीटिंग में प्रादेशिक सचिव श्री रवींद्र मोहन काला, श्रीमती अंजलि चंदोला प्रदेशिक संगठन आयुक्त गाइड, श्री राम सिंह नेगी प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट , डॉ दलजीत कौर प्रादेशिक कोषाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम रानी नैथानी, शेल बिष्ट उमेश्वर सिंह रावत आदि सदस्य उपस्थित थे।

 

मीटिंग के पश्चात मीटिंग के एच डवलू बी प्रमाण पत्र ,पार्चमेंट, बिट्स सेरेमनी का आयोजन किया गया इसमें प्रदेश भर से आए हुए सफल 18 प्रतिभागियों को उनके प्रमाण पत्र पार्चमेंट एवं बीड प्रादेशिक मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड श्रीमती सीमा जौनसारी एवं
राम सिंह नेगी प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त द्वारा प्रदत किये गये। इस अवसर पर उपरोक्त लोगों के अलावा 150 स्काउट गाइड उपस्थित थे।


Spread the love