Spread the love

देहरादून– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गांधी इंटर कॉलेज डिस्पेंसरी रोड देहरादून में सचिव महोदय जिला विधिक प्राधिकरण श्री हर्ष यादव के निर्देशन में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा एक विधिक जागरूकता एवं साइबर अपराध विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस शिबिर में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत ने छात्रो
को विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली समस्त निशुल्क सेवाओं, 11 मई 2024 को प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे तक होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत मैं कौन-कौन से 12 बाद निपटाए जाएंगे उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

श्री रावत ने छात्रों को बताया कि आप दिनांक 10 मई 2024 तक किसी भी कार्य दिवस को संबंधित न्यायालय में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

वही मुख्य वक्ता साइबर सेल की उपनिरीक्षक श्रीमती निर्मल भट्ट द्वारा छात्रों को साइबर अपराध से बचने हेतु अनेकों सुझाव दिए।

 

श्रीमती भट ने छात्रों का आह्वान किया कि यदि आपके पास केवाईसी दस्तावेज, यूजर आईडी, डेबिट कार्ड, पिन सीवीवी ओटीपी आज को अपडेट या सत्यापित करने संबंधी कोई ईमेल या मैसेज आए, कभी भी उसका उत्तर ना दें।

 

श्रीमती भट ने छात्रों को आगे सचेत किया की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी शेयर ना करें।

 

अज्ञात लोगों के फ्रेंड रिक्वेस्ट अनुरोध को स्वीकार न करें।

 

यदि आप ओएलएक्स या कविक्कर जैसी वेबसाइट के जरिए कोई सामान बेच रहे हैं या खरीद रहे हैं तो किसी लिंक पर क्लिक करके पेमेंट लेने से बच्चे।

See also  नशे के खिलाफ एकजुट हुआ राजपुरा -- आंदोलन तेज।

Spread the love