Spread the love

कोटद्वार–  वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडी चौड के एक प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा से मिला।

 

जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने कहा की नगर निगम बोर्ड भंग दिसंबर 2023में हो गया था 2 दिसंबर के बाद प्रशासक ने अपनी जिम्मेदारी से काम करना शुरू कर दिया था मगर वर्तमान में कार्य नहीं हो पा रहे हैं निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह ने कहां की 2019-20 में पीएम आवास लगभग 600 नगर निगम में स्वीकृत हुए थे जिसमें ज्यादातर भावर क्षेत्र के लाभार्थित हैं।

 

इनको आवास की अंतिम किस्त 4 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं मिली है जबकि इन्होंने अपना आवास पूर्ण कर दिया है ।

 

 

यही स्थिति स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 2 साल पूर्व शौचालयहीन परिवारों ने अपना ऑनलाइन आवेदन किया था जिन में अधिकतर लोगों की एक किस्त₹6000 मिल चुके हैं मगर दूसरी किस्त 6000 की नहीं मिली है जबकि इन सभी लोगों ने शौचालय पूर्ण रूप से बना दिया है ।

 

बरसात शुरू होने वाली है नालों की सफाई हमारे यहां पर नहीं हो पाई है पार्षद सुखपाल शाह ने आगे कहां की माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार नई सरकार गठन पर सबसे पहले गरीबों के लिए साढे तीन करोड़ नए पीएम आवास की घोषणा भी की है जबकि पूर्व में नगर निगम कोटद्वार ने 2023 _24 के लिए 1298 परिवारों को पीएम आवास के लिए चिन्हित किया है उनका भी डीपीआर नगर निगम ने स्वीकृत कर शासन कोभेजे हैं अभी तक उनका भी जिओ टेक नहीं हो पाया है ।

See also  आयकर रिटर्न प्रारूप जारी न होने से करदाता और अधिवक्ता परेशान,,,,।

 

वार्ड नंबर 37 में टेंपो स्टैंड के पास यात्री सेट बोर्ड में पास हुआ था उसको भी अभी तक नगर निगम द्वारा नहीं बनाया गया है ।

 

प्रतिनिधि मंडल ने सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा से अनुरोध किया कि शीघ्र ही पीएम आवास योजना के अंतिम किस्त₹60000 व शौचालय की लाभार्थियों की किस्त लाभार्थियों के खाते में भेजा जाए व जो पीएम आवास स्वीकृत हुए हैं ।

 

उनका जिओ टेक कर उन्हें भी आवास के लिए किस्त जारी की जाए ताकि वह लोग अपना घर बना सके इस अवसर पर किसान संघर्ष समिति की अध्यक्ष पंडित चंद्र मोहन, राजेंद्र सिंह चौहान, हरि सिंह रावत, नयन सिंह बिष्ट, कल्याण सिंह आदि प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुऐ


Spread the love

You missed