Spread the love

 

लैंसडौन–  आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के चेयरमैन वी एम चौधरी, कमांडेन्ट जीआरआरसी को विद्यालय प्रांगण में भावभीनी विदाई दी गई।

 

ब्रिगेडियर वी एम चौधरी 16 फरवरी 2022 से गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में कमांडेंट के पद पर कार्यरत रहे ।
विदाई समारोह में सर्वप्रथम ब्रिगेडियर चौधरी के कार्य की यादें ताजा की गई , तत्पश्चात विद्यालय के संगीत शिक्षक प्रशांत थापा द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया।

 

प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल द्वारा विद्यालय के चेयरमैन के नेतृत्व में विगत वर्षों में हुई उपलब्धियों के लेखा -जोखे का विवरण दिया गया।

 

प्रधानाचार्य ने चेयरमैन के अद्वितीय कार्यकाल को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह के अंत में
विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा ब्रिगेडियर वी एम चौधरी को उनका रेखांकित (पोर्ट्रेट) चित्र भेंट किया गया। जिसे विद्यालय के कला शिक्षक आशीष डोबरियाल के द्वारा बनाया गया। इस अवसर पर गोल्डन फिश एपीपीएस की शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।

 

अंत में समस्त स्टाफ ने चेयरमैन के साथ मिलकर एक यादगार समूह फोटो भी खिंचवाई।


Spread the love

You missed