Spread the love

 

कोटद्वार–  पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु दिनांक 01.05.2024 से 02 माह का ऑपरेशन स्माइल  चलाया जा रहा है, जिसके तहत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह  द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदाओं की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

 

इसी क्रम में दिनांक 30.06.2024 को जनपद की ऑपरेशन स्माइल टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि एक बुजुर्ग महिला जो असहाय अवस्था में कौडिया से आगे BEL रोड़ की तरफ सड़क किनारे अकेली बैठी है।

 

इस सूचना पर ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा तत्काल कौड़िया बेल रोड़ पहुँचकर बुजुर्ग महिला से पूछताछ की गई तो महिला कुछ भी बताने में असमर्थ थी।

 

जिसपर महिला को सुरक्षा की दृष्टी से पुलिस के कौडिया चैक पोस्ट पर लाया गया जहाँ पर पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग माता जी से मित्रता पूर्ण माहौल में वार्ता की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि वह नजीबाबाद में गन्ना मिल के पास रहती है ।

 

जिस पर पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर बुजुर्ग माता जी के परिजनों से सम्पर्क किया गया तो उनकी बेटी शबाना ने बताया कि महिला का नाम मकसूदन पत्नी स्वर्गीय साबिर, निवासी गन्ना मिल, लुक धारी नजीबाबाद, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हैं।

 

साथ ही बताया कि मेरी माता जी बिना बताये घर से चली गयी थी इन्हें न तो दिखाई देता है और ना ही सुनाई देता है हमारे द्वारा इनकी काफी तलाश की गयी पर उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

 

जिस पर पुलिस टीम द्वारा परिजनों को कौड़िया चैक पोस्ट पर बुलाकर उक्त बुजुर्ग माता जी को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।


Spread the love