Spread the love

हल्द्वानी—- निवर्तमान अध्यक्ष कवि जोशी ने लगाए प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा पर सनसनीखेज आरोप, उन्होंने बताया कि उपरोक्त के क्रम में मैंने जो शिकायत दर्ज कराई थी..

उसमें आपके द्वारा निस्तारण का पत्र मेरे पास आज दिनांक 2/9/ 2025 को प्राप्त हुआ है।

आपसे निवेदन है कि जिन धाराओं एवं तथ्यों के आधार पर आपने मेरे पत्र का निस्तारण किया है उसमें आपने पंजीकृत संविधान का हवाला दिया है।

महोदय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा 4/8/2025 को आपको मेरे द्वारा 17/7/2025 की अपील पर 4 हफ्ते के अंदर कार्यवाही कर निस्तारित करने की बात कही थी , परंतु आपके द्वारा मेरे पक्ष में निर्णय और न्याय न लेते हुए प्रदेश कमेटी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड को 18/8/2025 को यह आदेश पारित किया की चार हफ्ते के अंदर साधारण सभा की बैठक कर 17. 7. 2025 की अपील पर कार्रवाई कर निस्तारण करने का आदेश दिया था।

परंतु आज 18.9.2025 तक भी साधारण सभा की बैठक नहीं. कि गयी और उसमे न ही मुझे न्याय दिया गया हैं।

यहां बागेश्वर में नगर व्यापार संघ बागेश्वर के चुनाव निर्धारित का दिए गए हैं जिसमें मुझे चुनाव लड़ने से वंचित करने की एक साजिश की जा रही थी। 18/9/2025 क़ो पुनः कोर्ट ने आपको पुनः सोसायटी एक्ट 1860 के कानून के तहत कार्यवाही करने क़ो कहा गया था परन्तु आपके द्वारा अभी तक भी कार्यवाही नही करते हुए उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेश की अवहेलना की जा रही हैँ।

जबकि सोसायटी कानून 1860 के धारा 12 के तहत किसी भी संस्थान के अंदर विवाद होने औऱ उस संस्था में उसके सविधान के खिलाफ कार्य होने पर विवाद निस्तारित होने तक उस संस्था का रजिस्ट्रेशन भी पुनः आगे नहीं बढ़ाया जा सकता हैँ जबकि आपके विभाग द्वारा वहां भी कानून के खिलाफ काम करते हैँ प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड का रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल करवा दिया गया हैँ।

See also  धामी कैबिनेट के बड़े फैसले,,,, सीएम ने आधी की फ्लीट,,, अब ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ‘नो व्हीकल डे’..।

19/9/2025 को आपके कार्यालय में भी आपसे मुलाक़ात कर आपको सभी जानकारी दी।

जबकि मेरी अभी तक मेरी अपील का निस्तारण नहीं किया गया है और आज कोर्ट में मुझे भी और बागेश्वर कोर्ट को भी आपके कर्मचारी पवन सिंह नेगी द्वारा गुमराह किया गया और साथ में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड से मिलीभगत की गई है और बागेश्वर कोर्ट के गेट तक पहुंचने के बाद वहां से भाग गए जबकि माननीय न्यायाधीश 4.30 तक आपके कर्मचारी का इंतजार कर रही थे।

उसके बाद भी कई बार मेरे द्वारा आपसे मुझ पर हुए अन्याय के खिलाफ कानून के तहत कार्यवाही की मांग की गयी परन्तु आज 22/12/2025 तक भी आपके द्वारा मुझे न्याय नही दिलाया गया हैँ।

बागेश्वर कोषाध्यक्ष राहुल साह औऱ जगदीश कार्की  द्वारा भी बागेश्वर में नगर व्यापार संघ के चुनाव नियमावली के खिलाफ करवाने के विरुद्ध आपके कार्यलय में अपील की थी जिसमे भी आपके द्वारा अभी तक कार्यवाही करते हुए चुनाव रद नहीं करवाये गए हैँ।

अतः मजबूर हो कर जिसके खिलाफ मै  26/12/2025 से आपके कार्यालय में अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ अनिश्चित कालीन आमरण अनशन करने को बाध्य हुआ।

 

धरने के बाद उप निबंधक सूर्य प्रताप सिंह धरना प्रदर्शन करियों से वार्ता करने पहुचे औऱ उन्होंने आज ही 15 दिन के अंदर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड क़ो अपनी समिति का पंजीकरण बचाने के आदेश दिये हैँ।

वार्ता होने के बाद फिलाल आज का अमारण अनशन 10/1/2026 तक स्थगित किया हैँ।

धरना प्रदर्शन मे कवि जोशी निवर्तमान अध्यक्ष व्यापार बागेश्वर, हरीश रावत प्रदेश अध्यक्ष पहाड़ी आर्मी उत्तराखण्ड,प्रेमा मेर ल,अंजू पांडे, कविता जीना, बसंत बिष्ट, राजेंद्र कांडपाल जिलाध्यक्ष पहाड़ी आर्मी नैनीताल, हरेंद्र सिंह राणा,प्रकाश वाचमी, नीरज मनवाल,महेश नगरकोटि, अंकुर उपाध्याय,मनोज भट्ट, विजय परिहार, पूरन सिंह मेहता आदि मौजूद थे।

See also  सीबीएसई--- 12th Result 2026 (OUT) - नतीजे ऐसे करें चेक ,,,, टॉपर्स का आंकड़ा...,,

Spread the love