हल्द्वानी— हल्द्वानी के खुदरा दवा व्यापरियों द्वारा बीकानेर रेस्टोरेंट में एक सभा का आयोजन 20 मई के बंद को लेकर किया गया।
जिसमें हल्डवानी क्षेत्र के सभी रिटेल व्यापारियों की ओर से केन्द्र सरकार से आग्रह किया गया है, कि ऑनलाइन दवा बिक्री जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और ऑन लाइन दवा की गुणवत्ता भी सन्देह के दायरे में है।
ऑन लाइन दवा वितरण में नियमो एवं मानकों की भी अनदेखी की जा रही है और ऑन लाइन दवा की बिक्री से समस्त दवा व्यापारियों को भी घाटा उठाना पड़ रहा है जिससे दवा कारोबार पर गंभीर संकट आ पड़ा है इसलिए यथा शीघ्र ऑन लाइन दवा बिक्री पर रोक लगाई जाए !
इसी संबंध में एक पत्र खाद्य औषधि एवम प्रसाधन विभाग द्वारा दवा संगठन को दिननक् 15-05-2026 का प्राप्त हुआ हुआ है जिसमें ड्रग् कंट्रोलर,उत्तराखंड द्वारा 20-05-2026 के प्रस्तावित बन्द के संबंध में निर्देशित किया गया है कि जन स्वास्थ्य को कोई गंभीर समस्या उत्पन्न ना हो जाए।
इस लिए आवश्यक सेवाओं के तहत 20 मई को दवा की दुकाने बन्द ना की जाएं।
ऑन लाइन दवा बिक्री का विरोध अन्य तरीकों से किया जाए ! इस सब पर विचार करने के बाद हम सब रिटेल दवा व्यापारियों ने आगामी 20 मई को अपनी दुकाने खुली रखने का निर्णय लिया है।
सब व्यापारियों ने online दवा बिकी का विरोध करने के लिए 20 मई को अपनी अपनी बाजुओं पर काळी पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया और पृतिष्ठानो पर काले झंडे या पट्टियां लगाने पर फैसला हुआ।
