Category: देहरादून

  • गैरसैण विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट, खेल मंत्री ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश……

    गैरसैण विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट, खेल मंत्री ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश……

    देहरादून- उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने आज देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने प्रदेश में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए। खेल मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है जो कि पूरे उत्तराखंड के लिए हर्ष की बात है जिससे उत्तराखंड को अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के नाम से भी पहचान मिलेगी।

     

    उन्होंने बताया कि प्रदेश में अक्टूबर नवंबर के मध्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना तय हुआ है जिसके संदर्भ में आज विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई एवं राष्ट्रीय खेलों के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है जिसके तैयारियों संदर्भ में भी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए है। इसके साथ ही खेल मंत्री आर्या नें कहा कि गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट की तैयारियों  व स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट बनने के संदर्भ में मा. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विधानसभा सत्र की पहली कैबिनेट में आ जाय व विधानसभा सत्र में प्रश्न टेबल हो जाय के निर्देशों के क्रम में समीक्षा बैठक ली गयी,

     

    जिसके क्रम में मेरे द्वारा विभाग को साफ निर्देश दिए गए है कि इस कैबिनेट ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट हर हाल में आ जाना चाहिए जैसे ही यह कैबिनेट से पारित होता है विधानसभा सत्र में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट विधानसभा के पटल पर आ जाना चाहिए जिसमे किसी भी प्रकार का बिलंब नही होना चाहिए वहीं निर्देश दिए कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट में एक अधिकारी लगातार बने रहे और जहां मेरी जरूरत पड़ेगी मैं भी संबंधितो को फोन करती आ रही हूं और आगे भी करूँगी। खेल मंत्री ने बताया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट आने के बाद हमारे लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने में हमे काफी आसानी हो जाएगी,

     

    वही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रकिया वर्तमान गतिमान है मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार जल्द से जल्द भूमि स्थानांतरण की सहमति देगी। कहा कि मुझे लगता है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के समय ही  माननीय प्रधानमंत्री जी के करकमलों से ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया जाएगाI  बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल व उपनिदेशक शक्ति सिंह उपस्थित रहेI

  • विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों हेतु की समीक्षा बैठक।

    विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों हेतु की समीक्षा बैठक।

     

    देहरादून– उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन में उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

     

     

    ऋतु खण्डूडी भूषण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करें। विशेष रूप से बिजली, पानी, मेडिकल, फोन इंटरनेट नेटवर्क जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान मंत्रियों, विधायकों, पत्रकारों और अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

     

     

    ऋतु खण्डूडी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों को विशेष ध्यान देने और सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया।

     

     

    यह बैठक आगामी मानसून सत्र की सफलतापूर्वक आयोजित करने के उद्देश्य से की गई, जिसमें सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई और समय पर इन्हें पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए।

  • हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देशभक्ति की भावना में वृद्धि करना : दुष्यंत गौतम

    हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देशभक्ति की भावना में वृद्धि करना : दुष्यंत गौतम

    देहरादून– भाजपा आजादी के महापर्व को हर घर तिरंगा अभियान के साथ इस बार भी व्यापक स्वरूप में मनाने जा रही है ।

     

     

    जिसको लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम ने कहा, आजादी के लिए चुकाई कीमत का अहसास सबको होना चाहिए । इससे पार्टी के प्रति न सही, लेकिन देश के प्रति आस्था बढ़नी चाहिए ।

     

     

    साथ ही देश को मालूम होना चाहिए पीएम बनने के लिए किसने विभाजन के निर्णय ने लाखों लोगों की जान ले ली और किसने कश्मीर को लेकर देश की एकता के लिए अपनी जान दे दी ।

     

    उन्होंने आपदा से हजारों जानों को बचाने और सुरक्षित एवं सफल कांवड़ यात्रा के लिए सरकार और संगठन का आभार जताया।

     

     

    इस राष्ट्रीय अभियान की तैयारी को लेकर प्रदेश मुख्यालय से आयोजित इस वर्चुअल बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया ।

     

     

    इस दौरान अपने संबोधन में श्री गौतम ने सरकार एवं संगठन का आपदा से निपटने के लिए आभार व्यक्त किया । जिस तीव्रता, गंभीरता और क्षमता से शासन प्रशासन ने बचाव राहत के कार्य किए हैं, उससे हम अधिकांशतया लोगों की जान बचाने में कामयाब रहे हैं ।

     

     

    इसी तरह कांवड़ यात्रा में करोड़ों श्रद्धालुओं की सफल एवं सुरक्षित यात्रा एवं उनका पुष्प से अभिनन्दन करने के लिए मुख्यमंत्री धामी का विशेष रूप से धन्यवाद किया ।

     

    उन्होंने कहा, हर घर तिरंगा अभियान के साथ हमे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सुचारू रखना है। सभी को इसे प्राथमिकता से लेकर पर्यावरण के संवर्धन में अपना सहयोग प्रदान करना है।

     

     

    हर घर तिरंगा अभियान को उन्होंने सभी विधायकों सांसदों प्रतिनिधियों से भी प्राथमिकता से सफल बनाने में जताने का आग्रह किया। साथ ही कहा यह देश का उत्सव है देश है तो सब कुछ है देश की सुरक्षा सर्वोच्च होती है। इस अभियान से हमे अपने प्रति बढ़े या नहीं, लेकिन देश के प्रति आस्था बढ़ानी है। लिहाजा सेलिब्रिटी या महत्वपूर्ण व्यक्तियों के अतिरिक्त ऐसे लोगों को भी झंडा दे जो हमसे सहमत भी नहीं हों।

     

     

    इसी क्रम में हमें 14 तारीख को विभाजन विभीषिका दिवस को भी जन भागीदारी के साथ मानना है। देश को जानने का हक है की एक नेता पंडित नेहरू भी थे जिन्होंने पीएम बनने के लिए देश का विभाजन स्वीकार किया और लाखों जान चली गई ।

     

     

    वही एक नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी थे जिन्होंने कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपनी जान दे दी। जो संविधान बचाने का हल्ला मचा रहे हैं उनके सत्ता में रहते कश्मीर में संविधान कभी लागू नहीं हो पाया था ।

     

     

    अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने कहा, देश की अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को अधिक ताकत देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यह कार्यक्रम देशवासियों को दिया है।

     

    विगत 3 वर्षों से जारी इस राष्ट्रव्यापी अभियान को हमें इस बार भी 13, 14, 15 अगस्त को बूथ स्तर तक मानना है।

     

    उन्होंने कल संपन्न हुई राष्ट्रीय महामंत्री एवं इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री तरुण चुघ द्वारा ली गई बैठक में तय कार्यक्रम की रूपरेखा से सबको रूबरू कराया। इस संबंध में सभी जिलों से तीन-तीन लोगों को संयोजक एवं सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है ।

     

     

    जिसमे आगे मंडल स्तर तक इस अभियान के लिए टोलियों का गठन किया जाना है। युवा मोर्चा को विशेष रूप से इस अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन करना है जिसमें बाइक रैली, स्कूटी रैली या पदयात्रा आदि के कार्यक्रम किए जाएंगे। यह यात्रा 11, 12, 13 अगस्त तक संपन्न की जाएगी और 13 14 15 अगस्त को राज्य के सभी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा ।

     

     

    इसी दौरान 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर कर प्रदर्शनी एवं गोष्ठी, कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभा आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस तरह के सभी कार्यक्रमों की जानकारी सरल अप एवं नमो ऐप के माध्यम से प्रसारित किया जाना भी आवश्यक है।

     

    साथ ही 15 अगस्त तक जारी एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी जहां-जहां कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में बैठक होगी या कार्यक्रम होंगे, वहां वहां वृक्षारोपण अभियान को भी आगे बढ़ाना है ।

     

    हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री श्री खिलेंद्र चौधरी के संचालन में हुई इस बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी श्री राजेंद्र बिष्ट समेत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्रीमती सरिता आर्या, श्री अरविंद पांडे, श्री किशोर उपाध्याय, श्री उमेश शर्मा काऊ के साथ बड़ी संख्या में पार्टी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष सभी मोर्चों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

  • शिवालिक कॉलेज, देहरादून के लिए बीएसई द्वारा शेयर बाजार का प्रशिक्षण।

    शिवालिक कॉलेज, देहरादून के लिए बीएसई द्वारा शेयर बाजार का प्रशिक्षण।

    देहरादून– शिवालिक कॉलेज, देहरादून के लिए बीएसई द्वारा शेयर बाजार प्रशिक्षण को बी एराई, देहरादून शाखा के अधिकारियों ने शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज, बीबीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें छात्रओं को स्ट्रॉक मार्केट की मूल बातें और इसकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

     

     

    बीएसई, देहरादून के अधिकारी श्री. संदीप भास्कर ने कहा कि शेयर बाजार और निवेश को लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों में काफी रुचि बढ़ी है और अधिक से अधिक छात्रों को शेयर बाजार में निवेश करना शुरू करना चाहिए।

     

     

    इस अवसर पर बीएसई, देहरादून शाखा के अधिकारी श्री संदीप भास्कर, श्री विनय प्रताप सिंह, सहायक प्रोफेसर डॉ. भावना राघव, सहायक प्रोफेसर अनिरुद्ध उपस्थित थे।

  • वृक्षमित्र डॉ सोनी ने डॉ.महेश कुड़ियाल को पौधा देकर सम्मानित किया…….

    वृक्षमित्र डॉ सोनी ने डॉ.महेश कुड़ियाल को पौधा देकर सम्मानित किया…….

    देहरादून- उत्तराखंड की भूमि ने कई ऐसे महान विभूतियों को जन्म दिया हैं जिन्होंने ने अपना जीवन पर्वतीय क्षेत्रों के लोगो के सेवा में लगाया हैं इनमे एक नाम डॉ महेश कुड़ियाल का भी हैं। विदेशी सेवाओं को छोड़कर पहाड़ के मानसिक रोगियों की सेवा को चुना और आज उनकी सेवा में तत्पर हैं। उत्तराखंड में वृक्षमित्र के नाम से मशहूर राजकीय इण्टर कालेज मरोड़ा (सकलाना) टिहरी गढ़वाल में कार्यरत पर्यावरणविद् डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने उनसे मुलाकात की और देववृक्ष तुलसी का पौधा उपहार में देकर डॉ कुड़ियाल का सम्मान किया।

     

    वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा मष्तिष्कक्ष रोगों के करण पहाड़ के  भोलेभाले लोगो को भटकना पड़ता था डॉ कुड़ियाल के आने से कई लोगो को अपने उपचार कराने में मदद मिली हैं मुझे उनसे मिलने का मौका मिला और मैंने उन्हें पौधा देकर सम्मानित किया। न्यूरो सर्जन डॉ महेश कुड़ियाल ने वृक्षमित्र डॉ सोनी के पहल का स्वागत करते हुए कहा पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सबकी होनी चाहिए।

  • डॉ महेश कुड़ियाल को पौधा देकर वृक्षमित्र डॉ सोनी ने किया सम्मान।

    डॉ महेश कुड़ियाल को पौधा देकर वृक्षमित्र डॉ सोनी ने किया सम्मान।

    देहरादून– उत्तराखंड की भूमि ने कई ऐसे महान विभूतियों को जन्म दिया हैं जिन्होंने ने अपना जीवन पर्वतीय क्षेत्रों के लोगो के सेवा में लगाया हैं ।

     

     

    इनमे एक नाम डॉ महेश कुड़ियाल का भी हैं। विदेशी सेवाओं को छोड़कर पहाड़ के मानसिक रोगियों की सेवा को चुना और आज उनकी सेवा में तत्पर हैं।

     

     

    उत्तराखंड में वृक्षमित्र के नाम से मशहूर राजकीय इण्टर कालेज मरोड़ा (सकलाना) टिहरी गढ़वाल में कार्यरत पर्यावरणविद् डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने उनसे मुलाकात की और देववृक्ष तुलसी का पौधा उपहार में देकर डॉ कुड़ियाल का सम्मान किया।

     

     

    वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा मष्तिष्कक्ष रोगों के करण पहाड़ के भोलेभाले लोगो को भटकना पड़ता था ।

     

     

    डॉ कुड़ियाल के आने से कई लोगो को अपने उपचार कराने में मदद मिली हैं मुझे उनसे मिलने का मौका मिला और मैंने उन्हें पौधा देकर सम्मानित किया।

     

    न्यूरो सर्जन डॉ महेश कुड़ियाल ने वृक्षमित्र डॉ सोनी के पहल का स्वागत करते हुए कहा पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सबकी होनी चाहिए।

  • पर्यावरण संरक्षण पर निबंध और पेंटिंग  प्रतियोगिता का किया आयोजन।

    पर्यावरण संरक्षण पर निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन।

     

    देहरादून–माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माo अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश महोदय के निर्देशानुसार श्रीमती सीमा डुंगराकोटी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा पराविधिक कार्यकर्ता श्री उमेश्वर सिंह रावत के सहयोग से अखिल भारतीय महिला आश्रम सरस्वती सोनी मार्ग लक्ष्मण चौक कांवली रोड, देहरादून में विगत माह जून 2024 में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

     

     

    सचिव महोदया द्वारा उपस्थित बच्चों को पॉश (posh) एक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया तथा उनकी पढ़ाई व करियर से संबंधित प्रश्नों को सुनकर बातचीत के माध्यम से समाधान किया।

     

     

    सभी बालिकाओं को पढ़ाई के महत्व के बारे में समझाते हुए उन्हें मेहनत के साथ पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित कर जागरुक करते हुए उन्हें बताया गया कि पढ़ाई के माध्यम से वे अपने सभी सपनों और मंजिलों को पूरा कर सकते हैं।

     

     

    इसके पश्चात माo उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार दिनांक 16 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित हरेला महोत्सव का समापन करते हुए उक्त आश्रम के प्रधान , सचिव एवं स्टाफ और छात्राओं के साथ सचिव महोदया द्वारा वृक्षारोपण कर आम, तेज पत्ता, जामुन, बेलपत्र आदि विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं औषधि पेड़ लगाए गए ।

     

     

    इस अवसर पर आश्रम की प्रधान श्रीमती सविता अग्रवाल, सचिव श्रीमती सुषमा अग्रवाल, सदस्य रितिका रस्तोगी के साथ-साथ प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • अनोखे फैशन शो में कैट वॉक देख हर कोई रह गया दंग।

    अनोखे फैशन शो में कैट वॉक देख हर कोई रह गया दंग।

    देहरादून–  उम्मीद के पंख लगाने के लिए होसलो को उड़ान देनी पढ़ती है देहरादून में लम्बे समय से अपनी पहचान को बेताब एक ऐसी कम्युनिएटी मचल रही थी जिनके अंदर जज्बा तो था लेकिन मंच नहीं मिल पाया।

     

     

    जब मंच मिला तो हर कोई उनके जज्बे को सलाम करता नज़र आया देहरादून में लम्बे समय से अपनी पहचान को कभी सडको पर प्राइड के माध्यम से समय समय पर उजागर करने वाले ट्रांसजेंडर (टीजी) उपेक्षा का शिकार रहे है मंच मिला तो उनकी उम्मीदों को जैसे पंख लग गए।

     

    मॉडल्स को अभी तक रैंप वाक करते सभी ने देखा होगा ,बड़े आयोजन फैशन शो के माध्यम से रैंप वाक पर सुन्दर मॉडल्स से आयोजन कर्ता सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने पर केंद्रित रहते है ।

     

     

    ऐसे में देहरादून के राजपुर रोड पर एक होटल में आयोजनकर्ता ने ऐसे फैशन शो से दून वासियो का ध्यान केंद्रित किया भारी भीड़ होने से सिमित समय में फैशन शो किये जाने से आयोजनकर्ता कभी प्रभावित हुए है ऐसे आयोजन भविष्य में अच्छा रेस्पॉन्स दे सकते है।

     

    देहरादून में चर्चा का विषय बना ट्रांसजेंडर (टीजी) का एक होटल में फैशन शो एक नयी तरफ का दून वासियो के लिए प्रयोग रहा ।

     

    रविवार को इसका आयोजन हुआ तो देहरादून से लेकर उत्तराखंड के हर ज़िले से पहचे ट्रांसजेंडर (टीजी) अपनी अपनी फैशन शो में कैटवॉक से दर्शको को आकर्षित करने में कामयाब रहे है ट्रांसजेंडर (टीजी) को एक मंच पर लाने के लिए देहरादून की अदिति शर्मा जो एक ट्रांसजेंडर (टीजी) और ऐसे आयोजन करने वाली प्रिया गुलाटी उनकी भूमिका काफी अहम् रही है

  • उद्यम लर्निंग फाउंडेशन ने कौशल दिवस के अवसर पर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों हेतु किया कौशलम् एक्स्पो का आयोजन……

    उद्यम लर्निंग फाउंडेशन ने कौशल दिवस के अवसर पर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों हेतु किया कौशलम् एक्स्पो का आयोजन……

    देहरादून- राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड एवं सहयोगी संस्था उद्यम लर्निंग फाउंडेशन ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों हेतु कौशलम् एक्स्पो का आयोजन किया। राज्य में वर्ष 2022-23 से माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों हेतु कौशलम् पाठ्यचर्या का संचालन किया जा रहा है। इस पाठ्यचर्या का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता की मानसिकता का विकास करना एवं उन्हें 21वीं सदी के कौशलों में दक्ष बनाना है,

     

    ताकि छात्र शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात् उद्यमिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित हो सके एवं राज्य में बेरोजगारी एवं पलायन की समस्या दूर करने में मदद मिल सके। कौशलम् एक्स्पो 2024 का आरंभ बन्दना गर्ब्याल, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। एक्स्पो में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्रों ने अपने नवाचारी आइडिया एवं उत्पादों का प्रदर्शन किया।

     

    बन्दना गर्ब्याल, निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो एवं उद्यमिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाकर नौकरी खोजने वाला बनने के बजाए नौकरी देने वाला बनने का प्रयास करे। श्री हरीश मनवानी, निदेशक, उद्यम लर्निंग फाउंडेशन ने कहा, “इस वर्ष हम अपने कौशल्य कार्यक्रम में एक बड़े विस्तार और अपडेट देखेंगे, जिसका प्रदर्शन कौशल्य एक्स्पो 24 में किया गया था। यह कार्यक्रम, जो 2020 में केवल 10 स्कूलों से शुरू हुआ था, अब 2200 से अधिक स्कूलों तक पहुँच गया है,

     

    जिससे 9वीं से 12वीं कक्षा के 3 लाख से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। पिछले साल हमें मिली प्रतिक्रिया के आधार पर, हमने अपने पाठ्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं ताकि हमारे छात्रों के लिए उच्च प्रभाव वाली शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।”कौशलम कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए, अनीता कुमार, हेड- अमेज़ॅन कम्युनिटी इम्पैक्ट, भारत और एपेक, ने कहा, “इस प्रकार का विस्तार और विकास देखना वास्तव में रोमांचक है। हम राज्य सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने हमें समर्थन दिया।

     

    साथ ही, हमें भारत में उद्यमशीलता संस्कृति को मजबूत करने के हमारे संयुक्त मिशन के हिस्से के रूप में उत्तराखंड में कौशलम कार्यक्रम पर उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के साथ साझेदारी करने पर भी गर्व है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक युवा को वे कौशल और मानसिकता प्रदान करना है, जिनकी उन्हें कुछ नया करने, जोखिम उठाने और अवसर पैदा करने के लिए जरुरत होती है। अमेज़ॅन में, हम पूरे भारत में युवाओं की उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”ममता नेगी चौहान सहायक निदेशक, सेवायोजन ने छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं नवीन उद्यमियों की सहायता हेतु सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

     

    हिमशक्ति फाउंडेशन के संस्थापक हर्षित सहदेव ने छात्रों को अत्यंत रोचक तरीके से छात्रों को उद्यमशील मानसिकता एवं उत्तराखण्ड में उद्यमिता के अवसरों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन कौशलम् कार्यक्रम के राज्य समन्वयक श्री राजेश खत्री ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती आशा रानी पैन्यूली, संयुक्त निदेशक एस सी ई आर टी, श्रीमती कंचन देवराड़ी संयुक्त निदेशक एस सी ई आर टी, डॉ कृष्णानंद बिजलवाण, सहायक निदेशक एस सी ई आर टी एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन सदस्य मौजूद थे।

  • लगाया एक पेड़ माँ के नाम।

    लगाया एक पेड़ माँ के नाम।

    देहरादून– 27 जुलाई 2024 को माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश अनुसार एवं सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में पराविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     

     

    इस कार्यक्रम में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा छात्र छात्राओ का आह्वान किया गया जो भी पेड़ आज आपने अपनी माताओ के साथ लगाए हैं उनकी देखभाल करने का आपका दायित्व और भी बढ़ जाता है।।

     

     

    कॉलेज के प्राचार्य श्री महेश दुबे जी ने कहा कि आज जो पेड़ आप लोगों द्वारा लगाया गया है यह पेड़ आपको हमेशा अपनी मां की याद दिलाता रहेगा।

     

     

    इस अवसर पर फल एवं औषधि पौधे जैसे आम,अमरूद,आंवला, तेजपत्ता, जामुन, बेल पत्री आदि विभिन्न प्रजाति के 50 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य महेश दुबे के साथ-साथ शिक्षक अवंतिका दुबे गोविंद थकयाल विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों की माताएं उपस्थित थी।