Category: देहरादून

  • उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ की निर्विरोध निर्वाचित युवा प्रान्तीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया……

    उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ की निर्विरोध निर्वाचित युवा प्रान्तीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया……

    देहरादून- उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ की निर्विरोध निर्वाचित युवा प्रान्तीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ भवन देहरादून में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबन्ध निदेशक पेयजल निगम रणवीर सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि वित्त निदेशक जयपाल सिंह तोमर ने प्रतिभाग किया। शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी रामकुमार द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

     

    प्रान्तीय अध्यक्ष गौरव बर्तवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज मार्तोलिया, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, महामंत्री नवीन थापा, संयुक्त मंत्री कुशाल राणा, संगठन मंत्री दीपक गुंसाई, प्रचार एवं जन सम्पर्क मंत्री भगवती प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष श्री हेमन्त कुमार, संगठन मंत्री (महिला) दीपा जोशी, सलाहकार अविनाश चन्द, संरक्षक एल०डी० भट्ट तथा सम्प्रेक्षक श्री शल्लभ मित्तल निर्विरोध निर्वाचित किए गये। आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अभियन्ता (मु०)संजय सिंह, मुख्य महा प्रबन्धक निर्माण विंग कपिल सिंह, महा प्रबन्धक प्रशासन एस०के० बरनवाल सहित विजय खाली, जीतमणि बेलवाल,

     

    रामकुमार, सुभाष, जितेन्द्र, प्रवीण राय, आलोक, अजय, कंचन, भारती, सचिन, सी०पी०एस० रावत, योगेश, राकेश, प्रवीन, दिनेश, धर्मेन्द्र, कौशल पाण्डेय, आर०के० रोनिवाल, महेश, राजपाल, अर्चित, ललित, नवीन, तारा रावत, ज्ञानेन्द्र, मनमोहन, प्रीतम, जय प्रकाश, कुंदन, नवीन, सुमित, शुभम, नीलम, श्वेता, सुभाष, मीनाक्षी, कौशल, आभा, उजमा, सुदीप, राकेश, देवेन्द्र, शरद, कण्डारी, सुदर्शन, नरेन्द्र पाल, अदिति, शिखा, संतोष, गुरु प्रसाद, सुशील, ललित मोहन, लक्ष्मी, कोमल, अनिता, किरन, विजय बाला, सुरभि, देवेन्द्र, आशीष, आदित्य, दानिश पदम, अमन प्रार्थना, हेमन्त, आशीष, भूपेन्द्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी व उपस्थित रहे।

  • बाथरूम में कैमरा छिपाकर वीडियो बनाने के अपराधी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई, मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान।

    बाथरूम में कैमरा छिपाकर वीडियो बनाने के अपराधी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई, मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान।

    देहरादून– राजधानी देहरादून में गुरुवार की शाम एक शर्मनाक व निंदनीय घटना जिसमें एक नामी रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में मोबाइल को हिडन कैमरे के रूप में उपयोग कर महिलाओं का वीडियो बनाने का गम्भीर मामला सामने आने पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया है एवं संबंधित थाना क्षेत्र के एसओ से वार्ता की।

     

     

    उन्होंने कहा की शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान में इस प्रकार की घटना का होना अत्यंत संवेदनशील है। मामले में सख्ताई से जांच हो इसके लिए आयोग भी मामले में नजर रखे हुए है। उन्होंने घटनास्थल पर प्रतिष्ठान के मालिक व एसओ कैन्ट से वार्ता की और निर्देश दिए है कि इस मामले में आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

     

     

    उन्होंने इस मामले में एसओ को निर्देश देते हुए कहा कि आरोपी के फोन व उसके सोशियल मीडिया की गंभीर व गहनता से जांच की जानी चाहिए ताकि पता लग सके कि आरोपी कब से इस प्रकार से इस घटना को अंजाम दे रहा था कहि उक्त आरोपी द्वारा पहले भी किसी महिला का वीडियो कहीं वायरल तो नही किया है।

     

     

    इस मामले में एसओ ने जानकारी देते हुए बताया की बाथरूम में मोबाइल को छुपाकर उससे वीडियो बनाई जा रही थी जांच में मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ुटेज भी बरामद हुई हैं।

     

     

    मामले में झारखण्ड निवासी आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। वही रेस्टोरेंट के बाथरूम में छुपाये गए रिकॉर्डिंग मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

     

     

    इस प्रकरण के संज्ञान में आने पर आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला अपराध व सुरक्षा से जुड़े इस मामलें में एसएसपी देहरादून को पारदर्शी तरीके से जांच-विवेचना व कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

     

     

    वहीं आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सभी व्यापारियों व होटलों, रेस्टोरेंट्स व मॉल के मालिकों को भी संदेश देते हुए कहा कि यह आप सभी का फर्ज है की समय-समय पर अपने संस्थानों के वॉशरूम या चेंजिंग रूम की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि इस प्रकार की घटना न होने पाए।

     

     

    आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह जब भी जरूरत पड़ने पर पब्लिक वाशरूम और चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करती हैं तो सतर्क होकर करें और आसपास जांच ले कहीं कोई हिडन कैमरा तो नही लगा है। यदि कोई भी कैमरा पाया जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

  • राष्ट्रीय लोकदल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।

    राष्ट्रीय लोकदल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।

    देहरादून– राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में देश के अमर शहीदों को याद करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति का माल्यार्पण कर स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह चौक में राष्ट्रीय लोकदल के समस्त सम्मानित सदस्यों के साथ झंडारोहण किया।

     

     

    समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात फ्यूचर एरा पब्लिक स्कूल बंजारावाला में नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ बतोर मुख्यअतिथि संबोधन किया बालावाला स्थित पूर्व सैनिक संगठन असम राइफल के सम्मानित पदाधिकारी सहित सभी पूर्व सैनिकों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

     

     

    पर्वतजन फाउंडेशन के अध्यक्ष,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई आदरणीय शिव प्रसाद सेमवाल जी का आशीर्वाद लिया।

     

    स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के राजेंद्र पन्त (प्रदेश अध्यक्ष), शैलबाला ममगाई, यशोदा रावत, नीलम त्यागी, अशोक चौधरी, सुमित थपलियाल , उदयवीर सिंह चहल, हरेंद्र बलियान, संजय तितोरिया, सुरेंद्र यादव, अधिवक्ता राजेश आर्य, प्रवीण कुमार, सुशील मालिक, अशोक चौधरी, सहित दर्जनों सदस्य उपस्तिथ रहे।

  • सनातन संस्कृति समूह ने धूम धाम से मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

    सनातन संस्कृति समूह ने धूम धाम से मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

     

    देहरादून–  सनातन संस्कृति समूह एक ऐसा संगठन है जो धर्म और संस्कृति के लिए कृत संकल्प है समूह बिना जाति धर्म लिंग भेद के देश वासियों के लिए न्याय दिलाने हेतु कार्य करने वाली संस्था है ।

     

     

     

    देश में जहां एक ओर मातृ शक्ति का शोषण करने हेतु विदेशी शक्तिया मोबाइल फोन,फिल्मों ,और टीवी चैनलों के माध्यम से नारी शक्ति से मातृत्व और धर्म को छीन कर परिवार और देश को नष्ट करने की साजिश कर रही है ,युवा वर्ग आज नशे और अवैध संबंधों की गिरफ्त में आ कर परिवार बनाने में भी कोई दिलचभी नही दिखा रहे क्योंकि चरित्र हीनता बढ़ती जा रही है आय दिन पुरुष झूठे केसों में फश रहे है और स्त्रीयो के भी परिवार बर्बाद हो रहे हैं।

     

     

    सनातन संस्कृति समूह पीड़ित भारतीय नागरिकों के साथ हर स्थिति में खड़ा रहता है और न्याय दिलाने की पुरजोर कोशिश करता है।

     

    सनातन संस्कृति समूह के अध्यक्ष नवीन यादव ने बताया कि यदि समाज में फैलती अश्लीलता, जूठे मुकदमों, नशे तथा अश्लील डेटिंग ऐप जिसमे की अधेड़ उम्र की महिलाए भी अपने परिवार की चिंता छोड़ कर कम उम्र के लड़को के साथ अवैध यौन संबंध स्थापित कर रही है और देश की संस्कृति,धर्म और परिवार को नष्ट कर रही है।

     

    नवीन यादव ने कहा कि वह इस प्रकार की ऐपओ और समाज में फैलती अश्लीलता तथा ब्लेक मेलिंग के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाने वाले हैं।

     

     

    आज 15 अगस्त 2024 के शुभ अवसर पर नवीन यादव ने ध्वजा रोहड़ किया जिससे होती पुष्प वर्षा एक नए युग का आरंभ होने का स्पष्ट संकेत महसूस हो रहा था।इस अवसर पर मिस्ठान का भी वितरण किया गया।

     

    इस अवसर पर समूह के कानूनी सलाहगार एडवोकेट अश्वानी ,महागुरु नवीन हिक्कीे,आचार्य ललित मोहन ,आशुतोष नेगी,सुबोध उनियाल,जीवन ओड, सौरव रावत,आदर्श कन्नौजिया, हसन अब्बास,सागर,दीपक, सुशील,विनय कांत पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

  • आनंदम रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने बाथरूम में मोबाइल से की रिकार्डिंग, महिला का बनाया वीडियो……

    आनंदम रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने बाथरूम में मोबाइल से की रिकार्डिंग, महिला का बनाया वीडियो……

    देहरादून- देहरादून के नामी आनंदम रेस्टोरेंट में बाथरूम में मोबाइल छिपाकर उससे महिला का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। छिपकर बनाई गई महिला की वीडियो फुटेज भी बरामद हुई है। मामला 15 अगस्त को चकराता रोड पर बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट का है। मामले का खुलासा होते ही बीती शाम रेस्टोरेंट में बैठी महिलाओं और कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और हंगामा किया।

     

    मामला बढ़ते ही रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके पर पहुंचा। वहीं पुलिस भी जांच-पड़ताल में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर कैंट पुलिस ने बीती रात को ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। वहीं रेस्टोरेंट के बाथरूम में छिपाए गए मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ले ली है। वहीं, रेस्टोरेंज मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कैंट कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला आरोपी युवक विनोद निवासी झारखंड अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छिपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था।

     

    आरोपी एक साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। वह पहले भी कई बार कर चुका है। वहीं, आनंदम रेस्टोरेंट के मालिक आनंद गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सभी जानकारी दे दी है। यह सफाई कर्मचारी एक सिक्योरिटी एजेंसी से हायर किया था। पुलिस को लिखित में जानकारी दे दी गई है। आरोपी सफाई कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • रेखा आर्या ने नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर हर घर तिरंगा अभियान” के तहत किया भव्य तिंरगा यात्रा का शुभारंभ

    रेखा आर्या ने नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर हर घर तिरंगा अभियान” के तहत किया भव्य तिंरगा यात्रा का शुभारंभ

    देहरादून- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर ‘हर घर तिरंगा अभियान” के तहत देहरादून के गांधी पार्क से परेड ग्राउंड तक भव्य तिंरगा यात्रा का शुभारंभ किया।यात्रा के शुभारंभ से पूर्व उन्होंने महात्मा गांधी और शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए।तिरंगा यात्रा में खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारीगण,पीआरडी स्वयंसेवक और स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक है।

     

    जिन शहीदों ने हमें आजादी दिलवाई उनको नमन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है। उन्हीं की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।राष्ट्रध्वज हमारी आन बान शान, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने इसके मूल्यों को बनाए रखते हुए एक सशक्त भारत का निर्माण करने की सभी से अपील की।साथ ही सभी से 11-15 अगस्त अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने और “हर घर तिरंगा” अभियान का हिस्सा बनने और अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करने की अपील भी की।

     

    कहा कि आज  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर, गर्व से हमारा राष्ट्र एकता की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और सभी को देशभक्ति के प्रति ओतप्रोत कर रहा है। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा,निदेशक जितेंद्र सोनकर,उपनिदेशक अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारीगण,पीआरडी स्वयंसेवक और समस्त स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया देहरादून स्थित हिमालयन कल्चरल सभागार में आईएमए कैडेट ऑफिसरों द्वारा आयोजित आर्ट गैलरी का शुभारंभ।

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया देहरादून स्थित हिमालयन कल्चरल सभागार में आईएमए कैडेट ऑफिसरों द्वारा आयोजित आर्ट गैलरी का शुभारंभ।

     

    देहरादून–   देहरादून स्थित हिमालयन कल्चरल सभागार में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के कैडेट ऑफिसरों द्वारा आयोजित एक भव्य आर्ट गैलरी का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने गैलरी में प्रदर्शित विभिन्न कलाकृतियों और प्रदर्शनियों का गहन अवलोकन किया।

     

     

    विधानसभा अध्यक्ष ने आईएमए के ऑफिसरों द्वारा प्रस्तुत की गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा, “यह आर्ट गैलरी हमारे सशस्त्र बलों की कलात्मक प्रतिभा और उनके रचनात्मक दृष्टिकोण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इन कलाकृतियों में न केवल कला के प्रति गहरी समझ दिखाई देती है, बल्कि देशभक्ति और समर्पण की भावना भी झलकती है।

     

    खण्डूडी ने कहा की “आईएमए के ऑफिसर न केवल अनुशासन और समर्पण में अद्वितीय हैं, बल्कि वे अत्यंत प्रतिभाशाली भी हैं।

     

    ट्रेनिंग के साथ-साथ, इस प्रकार की कलात्मक गतिविधियों में भी उनकी संलग्नता प्रशंसनीय है। इनकी कलाकारी को प्रोत्साहन और समर्थन मिलना चाहिए ताकि इसे व्यापक बाजार में स्थान मिल सके।

     

    उन्होंने आईएमए ऑफिसरों की इस अद्वितीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारे सैनिकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

     

     

    कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने गैलरी का दौरा किया और विभिन्न कलाकृतियों की प्रशंसा की।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,कैंट विधायक सविता कपूर सहित आईएमए के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

  • राज्य सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण कोष को दुगना किये जाने पर स्टेट प्रेस क्लब ने जताया आभार।

    राज्य सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण कोष को दुगना किये जाने पर स्टेट प्रेस क्लब ने जताया आभार।

    देहरादून– स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड ने पत्रकार कल्याण कोष में राज्य सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपए अंशदान दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

     

    स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार की मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी से भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापन दिया।

     

    प्रतिनिधिमंडल स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में मिला था।

     

    प्रतिनिधिमंडल में टिहरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष सनत शर्मा ,चमोली प्रेस क्लब के लक्ष्मण राणा, स्टेट प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष सुश्री सुलोचना पयाल, रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृजेश भट्ट, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सेमवाल और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

     

    श्री नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के कॉर्पस फंड में वृद्धि से आर्थिक दृष्टि से कमजोर पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी और योजना का दायरा बढ़ने से जरूरतमंद पत्रकारों का कल्याण होगा।

     

     

    संगठन की यह मांग चिर प्रतिक्षित थी और मुख्यमंत्री ने मुक्तहस्त से धनराशि प्रदान कर पत्रकार कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है, इसके लिए श्री धामी साधुवाद के पात्र हैं और पत्रकार बिरादरी उनके इस योगदान को हमेशा स्मरण रखेगी।

  • Untitled post 11297

    देहरादून– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून एवं माइग्रेशन एड एसाइलम प्रोजेक्ट दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय फरगर जूनियर हाई स्कूल राजपुर रोड देहरादून में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

     

     

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माइग्रेशन ऐड एसाइलम प्रोजेक्ट दिल्ली की प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुश्री अपरर्मिता प्रताप थी सुश्री अपरर्मिता ने आम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण की शुरुआत की उन्होंने कहा कि आज देहरादून में हरेला के तहत वृक्षारोपण कर मुझे अति खुशी हो रही है ।

     

    उन्होंने कहा कि देहरादून में आज किया गया वृक्षारोपण मेरे को अपने जीवन पर्यंत याद रहेगा तथा यह वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए मेरा छोटा सा योगदान है आज के बाद में भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करती रहूंगी।

     

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत ने जामुन का पौधा लगाया उन्होंने कहा कि इस हरेला के तहत यह हमारा दसवां वृक्षारोपण कार्यक्रम है।

     

    प्राविधिक कार्यकर्ता नाजमा प्रवीण ने कहां की हम लोग भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।

     

    विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सबीना दास ने तेजपत्ता का पौधा लगाया उन्होंने कहा कि हम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आभारी है जिन्होंने वृक्षारोपण के लिए हमारे विद्यालय को चुना ।

     

    वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में कॉलेज की विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

  • “कल फिर जब सुबह होगी” पुस्तक का 12 अगस्त को होगा  विमोचन।

    “कल फिर जब सुबह होगी” पुस्तक का 12 अगस्त को होगा विमोचन।

    देहरादून–गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी जी की गीत यात्रा के 50 बरस और जीवन यात्रा के 75 बरस पर साहित्यकार ललित मोहन रयाल की पुस्तक ‘कल फिर जब सुबह होगी’ का विमोचन 12 अगस्त को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में सायं 4 बजे होगा।

     

     

    साहित्यकार ललित मोहन रयाल की विभिन्न विधाओं में अब तक चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें पाठकों का भरपूर प्यार मिला। खड़कमाफी की स्मृतियों से, अथश्री प्रयाग कथा, कारी तु कब्बि ना हारी, चाकरी चतुरंग। इसके साथ ही समय-समय पर लेखकों, कृतियों पर आधारित उनके लेख संपादित पुस्तकों में प्रकाशित होते रहते हैं।

     

    श्री रयाल ने कुशल समीक्षक के रूप में कई पुस्तकों की सारगर्भित समीक्षाएं भी की हैं। लेखक ललित मोहन रयाल के कई साक्षात्कार यूट्यूब चैनलों पर सहज उपलब्ध हैं।

     

     

    ललित मोहन रयाल की नवीनतम कृति कल फिर जब सुबह होगी पर संजीव कंडवाल लिखते हैं कि सांस्कृतिक पहचान के संकट के बीच हमारे लोकगायक व लोकनायक नरेंद्र सिंह नेगी इसी चौमासा में अपनी दुधबोली में लेखन कार्य के 50 बरस पूरे करने जा रहे हैं।

     

    नागरिक समाज की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और लेखक ललित मोहन रयाल, नेगी जी के 50 साल के रचनाक्रम पर पुस्तक लेकर आ रहे हैं।

     

    कल फिर जब सुबह होगी पुस्तक लेखन हेतु रयाल जी ने करीब डेढ़ बरस दिए, लेखक ने इस दौरान अपने प्रिय कवि के एक-एक गीत को कई बार जिया, एक-एक लाइन को कई बार बींगा और फ्लैशबैक में जाकर उसे जेहन में उतारा।

     

    लेखक यहां तक पहुंचे कि ‘बरखा झुकी ऐगे’ गीत में कितनी बार ‘अरा अरा, सरा ररा, गरा ररा, झरा ररा’ आता है और वो हर बार क्या फील देता है?

     

    लेखक ने नेगी जी के रचना समुद्र से चुनिंदा 101 मोती छांटे हैं, और उन्हें ‘डाल्यी’ और ‘डाली’ में अंतर नहीं कर पाने वाली पीढ़ी को समझाने का प्रयास किया है।

     

    एक ओर मनोज कुमार रतूड़ी रयाल जी की इस रचना को उत्तराखण्ड रत्नावली कहते हुए इसकी सराहना करते हैं तो दूसरी ओर प्रदीप कुकरेती का मानना है कि वाकई नरेंद्र सिंह नेगी जी हमारे गौरव हैं औऱ ललित मोहन रयाल जी द्वारा जिन मोतियों को चुनकर एकत्र किया है वह काबिलेतारीफ होगा हमें पूर्ण विश्वास है।

     

    कैलाश कंडवाल का अभिमत है कि नरेन्द्र सिंह नेगी जी एक पूरा स्कूल हैं, किस मौसम, किस उत्सव, किस लोकजीवन के अंश पर नहीं लिखा।

     

    सभी पर लिखे और गाए गीत कर्णप्रिय रहे हैं। विजेंद्र रयाल अपनी बात कुछ यूं रखते हैं कि शब्दों की पहचान और उनकी गुणवत्ता का ज्ञान एवं मोतियों की माला में सही क्रम में पिरोकर रखना ही आपकी गूढ़ विशेषता है।

     

     

    प्रो सुधारानी उपाध्याय लिखती हैं कि ललित मोहन रयाल जी स्वयं संवेदनशील लेखक हैं और लोक भाषा साहित्य के मर्मज्ञ महान गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी के कृतित्व का आकलन ललित जैसे सृजनशील अध्येता की लेखनी से ही संभव है।

     

    हेम शंकर मैंदोला इस अवसर पर कहते हैं कि रयाल साहब बहुत सुंदर और उल्लेखनीय प्रयास च यू आपकू। आप प्रशासनिक दायित्वों का दगड़मा लोक साहित्य की भी सेवा करणा छौ, निस्संदेह साधुवाद का पात्र छन आप। मेरी शुभकामनाएं।

     

    जगदीश भण्डारी नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों पर प्रकाश डालते हुए लिखते हैं कि अगर आप गढ़वाल की संस्कृति के बारे में जानना चाहते हैं तो केवल उनके गाने, कविताएं सुन लें। चली भे मोटर चली येक सबसे अछू उदाहरण च। बसों में ओवरलोड, बीड़ी, सिगरेट से परेशानी, क्लीनर से ड्राइविंग,फौजियों की रम लाने से खुश ग्रामीण और उसके मिलने की आस में संदूक को उठाना आदि आदि। न भूतो न भविष्यति।

     

    बद्री विशाल नेगीजी को दीर्घायु करें। जेपी रतूड़ी का मानना है कि एक प्रतिभा ने दूसरी प्रतिभा को अंलकृत किया है। कमला पंत को आशा है कि कल फिर जब सुबह होगी तभी दुनिया देख पायेगी इन गीतों की उजास।

     

    अनिल रतूड़ी लिखते हैं कि इस पुस्तक के लेखक श्री ललित मोहन रयाल आईएएस उत्तराखण्ड ने श्री नरेन्द्र सिंह नेगी के समग्र गीत-संसार में से, ऐसे 101 प्रतिनिधि गीतों को चुनकर शामिल किया है, जो नेगी जी के रचनात्मक विस्तार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

     

    इन गीतों में निहित भावनाओं-विचारों पर गहन शोध करके लेखक ने पर्वतीय परिवेश, जनजीवन, संस्कृति जैसे विषयों को सरल, पठनीय और रुचिकर तरीके से प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक प्रदेशवासियों, प्रवासियों को रुचिकर लगेगी। खास तौर पर उन विद्यार्थियों, सौंदर्यशास्त्रियों के लिए यह पुस्तक उपयोगी साबित होगी, जो मानव मन की सार्वभौमिक अभिव्यक्ति में रुचि रखते हैं।