Category: देहरादून

  • कैम्प लगा बालिकाओं को दी गई कानूनों की बिस्तृत जानकारी।

    कैम्प लगा बालिकाओं को दी गई कानूनों की बिस्तृत जानकारी।

    देहरादून–माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 3 सितंबर 2024 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा भवानी बालिका इंटर कॉलेज बल्लूपुर, देहरादून मे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

     

     

    सचिव महोदया द्वारा उपस्थित बालिकाओं एवं बीoएडo की प्रशिक्षु अध्यापिकाओं के साथ को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई जिसमें मुख्यतः पॉश एक्ट, डीoवीo(डोमेस्टिक वायलेंस) एक्ट, ह्यूमन ट्रैफिकिंग/ मानव तस्करी, भारतीय नागरिको के मूल अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

     

    इसके उपरांत कुo अनुराधा पंत, परिवहन कर अधिकारी, देहरादून द्वारा ट्रैफिक नियमों के विषय में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई।

     

    माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा प्रेषित वीडियो (एंटी ड्रग) को विद्यालय में दिखाया गया तथा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी गई।

     

    इसके अतिरिक्त विद्यालय में उपस्थित प्रशिक्षु अध्यापिकाएं (डीoडीi कॉलेज, निम्बूवाला) द्वारा एंटी ड्रग एवं पॉश एक्ट पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।

     

    उक्त जागरूकता शिविर का आयोजन एवं संचालन श्री उमेश्वर सिंह रावत, पराविधिक कार्यकर्ता, देहरादून द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती अनिता जोशी, डीoडीo कॉलेज की प्रवक्ता डॉ संगीता रावत तथा डॉक्टर उषा पांकती के साथ-साथ बीo एडo कॉलेज की मोनिका सेमवाल, नीति शाह, माला, कमलप्रीत, अंकिता, निवेदिता रावत, नेहा, स्नेहा, रीमा, मोनिका रावत, राखी के अलावा विद्यालय के 250 छात्राएं उपस्थित थी।

  • महिलाओं पर आए दिन बढ़ रहे अपराधों से आक्रोशित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सचिवालय घेराव किया……

    महिलाओं पर आए दिन बढ़ रहे अपराधों से आक्रोशित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सचिवालय घेराव किया……

    देहरादून- देहरादून के गांधी पार्क से राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता रैली निकालते हुए नारेबाजी करते हुए सचिवालय कूच के लिए निकले। सचिवालय से कुछ ही दूरी पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस को रोक दिया तो थोड़ी देर नोंकझोंक के बाद पार्टी कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गये और जमकर भाषण तथा नारेबाजी करने लगे। कुछ समय बाद सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार ने आकर पार्टी पदाधिकारी से वार्ता की और पार्टी की मांगों को  मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

     

    राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ रहे अपराधों को राजनीतिक और धार्मिक चश्मे से देखना बंद करना होगा, तभी अपराध रुक सकेंगे। प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि राज्य में हर सरकारी और गैर सरकारी संस्थान में महिलाओं की समस्याओं से संबंधित एक विशेष सेल की स्थापना अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए ताकि समय रहते महिलाओं का उत्पीड़न रोका जा सके।

     

    रीजनल पार्टी की यमकेश्वर प्रभारी द्रौपदी रावत ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी सैकड़ों किलोमीटर दूर कोलकाता में महिला के रेप मर्डर के मामले में तो उत्तराखंड में जुलूस निकालती है, लेकिन अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले पर चुप्पी साध लेती है, यह शर्मनाक है। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष शशि रावत ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी अपने ही पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे महिला उत्पीड़न पर मौन साध लेती है, इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस अवसर पर रामेश्वर पांडेय, अनुपमा भारद्वाज,  शशि रावत , मनोरमा चमोली, उपेंद्र सकलानी,भगवती नौटियाल,  आदि ने संबोधित किया।

     

    ये लोग प्रमुखता से रहे शामिल इस प्रदर्शन मे शिव प्रसाद सेमवाल संजय डोभाल , सुलोचना ईष्टवाल, शशी रावत, द्रोपदी रावत,मनोरमा चमोली ,जगदम्बा बिष्ट,मंजू बहुगुणा मीना,कृष्णा चौहान,सतेश्वरी पोखरियाल, थपलियाल,अंजू रावत ,पदमा रौतेला, ऋृषिका चौहान,रिकीं कुकरेती, शान्ति चौहान ,मंजू रावत, रजनी कुकरेती ,ऊमा खंडुरी, सुनीता ,गीता बिष्ट,ऊषा सजवाण, अनीता नेगी , अनुपमा भारद्वाज ,बंदना रावत ,नीमा नेगी, आशा ध्यानी, चंदा राणा, बलवीर नेगी  ,गुलाब सिहं रावत ,रामेश्वर पांडे ,राजेन्द्र गुसाँई, उपेन्द्र. सकलानी ,विनोद कोठियाल सुरेन्दर चौहान,

     

    भगवती नौटियाल ,कलम सिहं रावत, दयाराम मणौणी,सुरेन्दर सिहं नेगी प्रवीन भारद्वाज ओम् प्रकाश खंडूरी जी, गंगा प्रसाद सेमल्टी , सरोज देवी आशिस  पोखरियाल ,पुनीत डबराल ,सागर भंडारी, मनबीर सिहं थरपाल सिहं जयाड़ा,रामकृष्ण जुगराण, जगदम्बा़ प्रसाद भट्ट  संतोष राणा,अभिषेक ठाकुर, नितिन बिष्ट,  शिबसिहं, सचिन, मनबीर सिहं आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य कर रही सरकारः खंडूड़ी

    महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य कर रही सरकारः खंडूड़ी

    देहरादून– महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह बात रविवार को फ्यूजन फोनिक्स संस्था की ओर से रिस्पना चौक के समीप स्थित एक होटल में आयोजित लेडी ऑफ लिगसी अवॉर्ड सेरेमनी में बतौर मुख्यअतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कही।

     

     

    उन्होंने सम्मानित होने पर समस्त महिलाओं को बधाई दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो नेहा जोशी, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, डीसी की जनरल मैनेजर अंजनी रावत आयोजन के विशिष्ट अतिथि रहे।

     

     

    उत्कृष्ट कार्य करने पर महिलाओं को लेडी ऑफ लिगसी अवॉर्ड से नवाजा विस अध्यक्ष ने सरकार की विभिन्न योजनाओं पर डाला प्रकाश इस अवसर पर सिंधु गुप्ता, अंजना साहनी, अंजू बारी वंदिता, प्राची चंद्र कंडवाल, रजनी शर्मा, राम चोपड़ा, रूपा सोनी, शिवानी कौशिक गुप्ता, अर्चना यादव कपूर, गीगी पाठक, मिनी गुप्ता, किरण सिंह, इरा मठपाल, वर्षा, डॉ. सोना कौशल, आदर्श भाटिया, अदिति शर्मा, दीपा बचेती, स्वीटी गोसाई, अर्चना सिंघल, डॉ. बिनु भदौरिया, डॉ. जसलीन कालरा शर्मा, फरजाना, गीता मौर्य, मानसी मित्तल, ज्योति अग्रवाल, साधना शर्मा, रीमा मेहरा, ज्योति डबराल, दिव्यांशी, कनक, भारत पराशर, तृप्ति भनोट, रुचि आरोन, अनामिका जिंदल, सौम्या बेनीवाल, वैशाली शर्मा, सुगंधा शर्मा, गगनदीप कौर, नूपुर दुबे, मंजू भसीन, चारु चौहान, कुसुम जोशी, निर्मल बहुगुणा, राधिका जोशी, सुप्रिया आचार्य, दीपिका टंडन, स्वाति मिश्रा, दीपाली सिंह, आचार्य वर्षा माटा, मंजुला शर्मा को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन परवेज गाजी ने किया। आयोजकों नवदीप कौर, रिया बहुगुणा, प्रिया गुलाटी ने सभी का आभार जताया।

  • UPS की पेंशन से दूर होगी, लाखों कर्मियों की टेंशन, लाखों कर्मचारियों की चिंता दूर करने के लिए पीएम मोदी का आभार : भट्ट

    UPS की पेंशन से दूर होगी, लाखों कर्मियों की टेंशन, लाखों कर्मचारियों की चिंता दूर करने के लिए पीएम मोदी का आभार : भट्ट

     

    देहरादून– 25 अगस्त। भाजपा ने एनडीए सरकार की कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन की बड़ी सौगात के लिए आभार व्यक्त किया है।

     

    प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने अंतिम सैलरी के 50 फीसदी पेंशन देने के निर्णय को लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला बताया। साथ ही सभी पक्षों से खुले मन से राष्ट्रहित में इसे स्वीकारते हुए किसी भी प्रकार के राजनैतिक दुराग्रहों से बचने की अपील की है।

     

     

    मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक कैबिनेट निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि 2004 से लागू न्यू पेंशन स्कीम को लेकर बहुत से कर्मचारियों को आपत्ति थी। जिसको दूर करने के लिए सरकार गंभीर से विचार कर रही थी ।

     

     

    कर्मियों की चिंता और देश कीअर्थव्यवस्था की चुनौतियों का सामंजस्य बिठाते हुए अब केंद्रीय कैबिनेट में यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दी है।

     

     

    एक अप्रैल 2025 से लागू होने वाली इस इस UPS योजना से 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को सीधा सीधा फायदा होगा । यदि UPS या NPS में से इस पेंशन स्कीम चुनने के ऑप्शन को राज्य सरकारों ने भी अपनाया तो लाभान्वित कर्मचारियों को संख्या 90 लाख के पार पहुंच सकती हैं।

     

     

    अंतिम सैलरी का 50 फीसदी होगी पेंशन, UPS में OPS और NPS दोनो स्कीम का लाभ।

     

    यहां सभी जानकार और विशेषज्ञ लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है जिन्हे जिम्मेदारी से इस स्कीम की बारीकियों को आगे साझा करना है।

     

    अब सरकार अपनी तरफ से कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 18.5 % कॉन्ट्रिब्यूट करेगी। कर्मचारी के 10% हिस्से में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन NPS की तरह इसे बाजार के भरोसे न छोड़कर इसमें फिक्स पेंशन की एश्योरटी दी गई है, जो अंतिम सैलरी के 50 फीसदी होगी।

     

    जिसके लिए न्यूनतम 25 वर्ष की सेवा देनी होगी। जिससे हम कह सकते हैं कि UPS में OPS और NPS दोनों के लाभ शामिल हैं।

     

    उन्होंने बताया कि यहां गौरतलब है, NPS के तहत 2004 से अब तक रिटायर हो चुके और अब से मार्च, 2025 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

     

     

    जो पैसा उन्हें पहले मिल चुका है या वे फंड से निकाल चुके हैं, उससे एडजस्ट करने के बाद भुगतान किया जाएगा। कर्मचारी हित में केंद्र सरकार की तरफ से बढ़ाए गए कॉन्ट्रिब्यूशन से पहले साल 6250 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा, जो साल दर साल बढ़ता भी रहेगा।

     

    लंबे समय से कर्मचारियों के एक तबके की चली आ रही मांगों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए एनडीए सरकार ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है ।

     

    जिसके लिए सभी प्रदेशवासी पीएम मोदी का इस साहसिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी पक्षों विशेषकर राजनैतिक दलों से अपील की है कि खुले मन से राष्ट्रहित में इस स्कीम को स्वीकारें।

  • सत्रवसान के बाद विधानसभा अध्यक्ष मिली राज्यपाल से, दी आवश्यक जानकारियां।

    सत्रवसान के बाद विधानसभा अध्यक्ष मिली राज्यपाल से, दी आवश्यक जानकारियां।

    देहरादून–उत्तराखण्ड के पंचम विधानसभा के द्वितीय सत्र का भराडीसैंण (गैरसैंड) मे सत्रावसान के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने देहरादून राजभवन में महामहिम राज्यपाल ले०ज० गुरमीत सिंह से भेंट कर तीन दिवसीय सत्र की विस्तृत जानकारी दी।

     

    भेंट के दौरान सत्र के अलावा प्रदेश से जुड़ी सम-सामायिक विषयों पर भी ऋतु खण्डूडी की राज्यपाल से चर्चा-वार्ता हुई।

     

     

    वार्ता के दौरान महामहिम राज्यपाल ने अपनी अदभुत स्मरण शक्ति का परिचय देते हुए विधानसभा अध्यक्ष को आश्चर्यचकित किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को याद दिलाया कि आपको पुस्तकालय बनाने की प्रेरणा आपके माँ से मिली है, और विधानसभा में आपने पुस्तकालय बनाया।

     

     

    ठीक उसी प्रकार आज पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री जी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान चलाया है। माँ को प्रणाम करते हुए मेरी तरफ़ से विधानसभा पुस्तकालय के लिए मेरे द्वारा लिखित 2 पुस्तकें “आत्मा के स्वर” खंड 1 एवं 2, जिसमे मेरे 108 अभिभाषण का संकलन है, भेंट कर रहा हूँ।

     

    आपको बताते चलें कि गत वर्ष विधानसभा भवन देहरादून में नवीन पुस्तकालय के उद्द्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर महामहिम राज्यपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और विधानसभा अध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में कहा था कि इस पुस्तकालय को बनाने की प्ररेणा मुझे मेरी मां से प्राप्त हुई है।

    राज्यपाल ने मानसुन सत्र का विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मध्य सफल संचालन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

  • मेयर गामा ने किया “विश्व फिजोथेरेपी माह 2024” का उद्घाटन।

    मेयर गामा ने किया “विश्व फिजोथेरेपी माह 2024” का उद्घाटन।

    देहरादून-— नव्य भारत फाउंडेशन एवं स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थेरेपी द्वारा आयोजित विश्व फिजीयोथेरेपी माह 2024 के प्रथम दिवस के अवसर पर उद्घाटन समारोह स्काई गार्डन देहरादून में आयोजित हुआ ,

     

     

    जिसमे राष्ट्रीय स्तर की वर्कशाप “के टेपिंग व ड्राइ नीडलिंग” विषय पर आयोजित करवाई गयी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील उनियाल “गामा “ मा०मेयर देहरादून जी की गरीमामयी उपस्थिति रही उन्होने एनबीएफ को इस ऐतिहासिक कार्य के लिए शुभकामनाऐ प्रेषित की,

     

     

    उन्होंने एनबीएफ एवं एसएपीटी के इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करी व सभी प्रशिक्षु छात्रो का उत्साह बढाया।

     

    इस मौके पर पीजीआई चंडीगढ के सुपरिटेंडेंट फिजीयोथेरेपीसट डा० बिबेक अध्या ने सभी फिजीयोथेरेपी के छात्रो को फिजीयोथेरेपी के गूढ़ रहस्य समझाए ।

     

    इस मौके पर पीजीआई चंडीगढ के फिजीयोथेरेपीसट व एनबीएफ एवं एसएपीटी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० अनिरुद्ध उनियाल ने सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया व बताया कि एनबीएफ एवं एसएपीटी सदैव राष्ट्र कल्याण के कार्य के लिए संलग्न है और 24 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रवयापी जनजागरूकता अभियान देशभर मे आयोजित करेगी।

     

    इस मौके पर देश भर के कई गणमान्य डाक्टर, नर्सेस, फिजीयोथेरेपीसट, छात्र व अन्य हेल्थकेयर प्रोफेशनल ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

  • बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के विरोध में देहरादून में गांधी पार्क से कचहरी तक आक्रोश रैली का आयोजन हुआ…….

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के विरोध में देहरादून में गांधी पार्क से कचहरी तक आक्रोश रैली का आयोजन हुआ…….

    देहरादून- आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में सर्व सनातन समाज, हिंदुत्ववादी संगठन, सामाजिक समितियां, व्यापारी संगठनों , आजीविका स्वयं सहायता समूह की बहने, प्रतिनिधि गणों ने अपने-अपने स्तर से संख्या पक्ष के साथ सहभागिता की आक्रोश रैली का प्रतिनिधित्व संत समाज द्वारा किया गया और रैली में उपस्थित हजारों हिंदू समाज को उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ*।

     

    आक्रोश रैली में हिंदू हिंदू भाई-भाई भारत माता की जय वंदे मातरम जय श्री राम के नारों से सभी हिंदुओं के अंदर बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुए अत्याचार को लेकर आक्रोश भी था।आक्रोश रैली के समापन पर देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नाम पर लिखा गया एक मांग ज्ञापन जिलाधिकारी देहरादून को सौंपा गया मैं अपने सभी भाई बहनों का आभार एवं धन्यवाद करना चाहूंगी जो अपने आने वाले पीढ़ी  की चिंता में आज इस आक्रोश रैलीमें शामिल रहे

  • बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया…… 

    बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया…… 

    देहरादून- बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया  रैली में ट्रांसजेंडर की अध्यक्ष अदिति शर्मा के नेतृत्व में ट्रांसजेंडर समाज ने हिन्दु समाज  के समर्थन मे  देहरादून की सड़कों में जन आक्रोश रैली में चढ़कर हिस्सा समर्थन में आक्रोश व्यक्त किया। इस आक्रोश रैली मैं हिंदु समाज को समर्थन दिया और गांधी पार्क से कचहरी तक रैली में भाग लिया

  • रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या नें अपने बच्चों के साथ राखी का त्यौहार मनाया……

    रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या नें अपने बच्चों के साथ राखी का त्यौहार मनाया……

    देहरादून:- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या नें अपने बच्चों के साथ राखी का त्यौहार मनाया, मंत्री पुत्री वैष्णवी नें अपने भाई रुद्राक्ष और कृष्णा के बाँधा रक्षा सूत्र। मंत्री रेखा नें कहा कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते का ये उत्सव सभी प्रदेशवासियों के जीवन में

     

    ख़ुशहाली लाए… मेरी यही कामना है, और मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रदेश की मेरी हर बहन का भाई संपन्न और दीर्घायु हो और प्रदेश की मेरी हर बहन सशक्त और स्वस्थ रहे।

  • उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं।

    उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं।

     

    देहरादून–   रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भाई-बहन के रिश्ते को सम्मान और स्नेह का प्रतीक मानता है।

     

    इस अवसर पर, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी उत्तराखंडवासियों से अपील की है कि वे इस दिन को पारिवारिक और सामाजिक सौहार्द्र को प्रोत्साहित करने के एक अवसर के रूप में मनाएं।

     

     

    ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संदेश में कहा, “रक्षाबंधन के इस खास अवसर पर मैं सभी प्रदेशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।

     

    यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। मैं आशा करती हूं कि यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।”

     

    विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पर्व महिलाओं के प्रति आदर सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाता है| उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर ऐसा वातावरण बनाने का संकल्प लें, जहां महिलाओं एवं बालिकाओं की गरिमा का सम्मान हो. वे सुरक्षित महसूस करें|

     

    महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण, कार्यों व प्रयासों में अपना हरसंभव योगदान दें।

     

     

    उन्होंने सभी से इस पर्व को मिल-जुलकर मनाने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह बनाए रखने की अपील की है।