Category: हल्द्वानी

  • बनभूलपुरा थाने के नए भवन को मिली मंजूरी, 3.90 करोड़ रुपये स्वीकृत….

    बनभूलपुरा थाने के नए भवन को मिली मंजूरी, 3.90 करोड़ रुपये स्वीकृत….

    बनभूलपुरा थाना बनाने की राह आसान हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस जमीन पर थाना भवन बनाने के लिए 390.16 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। कार्यदायी संस्था को धनराशि अवमुक्त होते ही भवन बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी।

     

    हल्द्वानी- साल भर पहले बनभूलपुरा की जिस जमीन के लिए हल्द्वानी में हिंसा हुई और कई दिनों तक लोगों को कर्फ्यू झेलना पड़ा अब वहां थाना बनाने की राह आसान हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस जमीन पर थाना भवन बनाने के लिए 390.16 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। कार्यदायी संस्था को धनराशि अवमुक्त होते ही भवन बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी। बनभूलपुरा में मलिक का बगीचा के नाम से पहचानी जाने वाली जमीन पर मदरसा और मस्जिद बनाकर अतिक्रमण किया गया था। आठ फरवरी 2024 को नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पहुंची।

    अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा हो गई। कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया था और चोरगलिया रोड स्थित थाने में आग लगा दी थी। इस पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी थी। प्रशासन ने 800 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर कब्जे में ले लिया था। तब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस जमीन पर थाना खोलने की घोषणा की थी। मंगलवार को सीएम ने बनभूलपुरा थाने के लिए 390.16 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बजट अवमुक्त होने के बाद थाने के भवन निर्माण की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।

    अतिक्रमण मुक्त कर पुलिस को सौंपी गई थी जमीन
    नगर निगम ने मलिक का बगीचा में जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर पुलिस विभाग को हस्तांतरित कर दिया था। पुलिस विभाग ने मौके पर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जो वहां आज भी है। तब पुलिस विभाग की ओर से ही इस भूमि पर थाना खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

    106 दंगाई हुए थे गिरफ्तार
    बनभूलपुरा हिंसा के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े 106 दंगाईयों को गिरफ्तार किया था। इसमें से लगभग 52 आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है जबकि मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक समेत अन्य अभी जेल में हैं

  • नैनीताल पुलिस का एक सराहनीय कदम,  नशा नही, रक्तदान करे।

    नैनीताल पुलिस का एक सराहनीय कदम, नशा नही, रक्तदान करे।

    हल्द्वानी– नैनीताल एस एस पी का समाज को संदेश कि नशे के विरुद्ध रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक प्रतिभाग करें, जिंदगी को बचाने में भागीदार बनें।

     

    रक्तदान जीवनदायिनी है। एक बार रक्तदान करने से कई जिंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।

     

    एस एस पी  प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में दिनाँक- 05/03/2025 को समय-10:30 बजे से कोतवाली हल्द्वानी परिसर के सभागार में “रक्तदान शिविर” का आयोजन किया जा रहा है, जोकी नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने एवं रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है।

     

     

    ड्रग्स का सेवन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह समाज को भी नष्ट करता है।

     

    सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे नशे के विरुद्ध रक्तदान शिविर में भाग लें।

     

     

    रक्तदान करें, दूसरों को जीवन दें, और नशे से दूर रहें।

  • यूओयू में भारतीय ज्ञान परम्‍परा के पाठ्यक्रमों को अध्ययन बोर्ड की मिली मान्यता,  भारतीय ज्ञान परम्‍परा के अंतर्गत विविध विधाओं में 26 कोर्स होंगें।

    यूओयू में भारतीय ज्ञान परम्‍परा के पाठ्यक्रमों को अध्ययन बोर्ड की मिली मान्यता, भारतीय ज्ञान परम्‍परा के अंतर्गत विविध विधाओं में 26 कोर्स होंगें।

    हल्द्वानी–उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परम्परा के अंतर्गत विभिन्न विषयों को शुरू करने की विश्‍वविद्यालय की विभागीय अध्‍ययन बोर्ड ने दी संस्‍तुति।

     

     

    मंगलवार को अध्ययन बोर्ड की बैठक विश्‍वविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में 6 बाह्य सदस्यों के अलावा विश्वविद्यालय के सभी विभागों के कोर्स समन्वयक मौजूद थे। बैठक मानविकी विद्याशाखा के निदेशक प्रो. रेनू प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

     

     

    विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान परम्परा के मुख्य समन्वयक प्रो. मदन मोहन जोशी ने सभी कोर्स की पाठ्य संरचना की कार्यसूची बोर्ड के सदस्‍यों के सामने रखी।

     

     

    मुख्‍य समन्‍वयक प्रो. जोशी ने कहा कि अध्‍ययन बोर्ड की बैठक से पूर्व इसी माह 11 फरवरी को विषय विशेषज्ञों की बैठक आयोजित कराई गई थी।

     

     

    बैठक में अलग- अलग विधा के राष्‍ट्रीय स्‍तर के लगभग 20 विशेषज्ञों ने प्रतिभाग कर पाठ्यक्रम संरचनाओं को तैयार कर इसे अध्‍ययन बोर्ड के लिए संस्‍तुति प्रदान की थी, जिन्‍हें अध्‍ययन बोर्ड बैठक के सदस्‍यों के समुख रखा गया और सदस्‍यों से प्राप्‍त कुछ सुझावों को शामिल कर पाठ्यक्रमों में संशोधन किया गया ।

     

     

    तत्‍पश्‍चात् संशोधित पाठ्यक्रम संरचनाओं पर अध्‍ययन बोर्ड द्वारा अपनी स्‍वीकृति प्रदान की गई।

     

     

    प्रो. जोशी ने कहा कि अभी इन कोर्स को मानविकी विद्याशाखा के अंतर्गत संचालित किया जायेगा बाद में राजभवन से भारतीय ज्ञान परम्‍परा के नाम से नई विद्याशाखा की मान्‍यता मिलने पर इन्‍हें इस नई विद्याशाखा के अंतर्गत संचालित किया जायेगा। यह विश्‍वविद्यालय की 15 वीं विद्याशाखा होगी ।

     

     

    अध्‍ययन बोर्ड की बैठक में एसएसजे श्विविद्यालय अल्‍मोडा के पूर्व कुलपति प्रो. एन. एस. भण्‍डारी, एसएसजे श्विविद्यालय अल्‍मोडा परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण विष्‍ट, कुमाऊं विश्‍वविद्यालय नैनीताल से प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. जया तिवारी, प्रो. आर. के. पाण्‍डेय तथा प्रो. शिरीश मौर्य शामिल थे तथा मुक्‍त विश्‍वविद्यालय से विषय समन्‍वयक के रूप में प्रो. डिगर सिंह फर्सवाण, प्रो. अरविन्‍द भट्ट , डॉ. घनश्‍याम जोशी, डॉ दीपांकुर जोशी, डॉ. राजेन्‍द्र कैड़ा, डॉ. शलिनी सिंह, डॉ. गौरी नेगी, डॉ. दीपक कमार, डॉ. प्रीति बोरा, डॉ. नीरज जोशी, डॉ. भास्‍कर पुरोहित, डॉ. भाग्‍यश्री जोशी, डॉ. रंजू पाण्‍डेय, डॉ. द्विजेश उपाध्‍याय, डॉ. उवर्शी ध्‍यानी, डॉ. ऋतंभरा नैनवाल, डॉ. विकास जोशी आदि शामिल थे।

  • पंचायत चुनाव, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक की गई आयोजित।

    पंचायत चुनाव, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक की गई आयोजित।

    हल्द्वानी—एस॰डी॰एम परितोष वर्मा की अध्यक्षता में जन प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

     

     

    बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

     

     

    बैठक एस॰डी॰एम॰ परितोष वर्मा ने बताया कि विकासखंड स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का पाण्डुलिपि से मिलान किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्वाचक नामावली में दर्ज किसी भी मतदाता का नाम छूट न जाए। साथ ही, यह भी ध्यान रखा जाएगा कि ग्राम पंचायत की सीमाओं के भीतर सामान्य रूप से निवास करने वाले और सभी अर्हताओं को पूर्ण करने वाले किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से न छूटे।

     

    उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

     

    मतदाता सूची के पुनरीक्षण का यह कार्य तीन मार्च से पंद्रह मार्च तक विशेष अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इसके तहत मतदाता सूची को राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया जाएगा ताकि लोग अपने नाम की पुष्टि कर सकें।

     

    बैठक में खण्ड विकास अधिकारी तनवीर असगर सहायक विकास खण्ड अधिकरी भूपेन्द्र, जनप्रतिनिधि नंदन दुर्गापाल पान सिंह मेवाड़ी रुकमणी नेगी, शंकर जोशी, किशन राम आर्य, राम सिंह नगरकोटी, सतनाम सिंह गोपाल सिंह अधिकारी आदि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासक
    मौजूद थे।

  • सरस आजीविका मेले में आज कलाकारों ने पेश किया शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम।

    सरस आजीविका मेले में आज कलाकारों ने पेश किया शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम।

    हल्द्वानी—सरस आजीविका मेला 2025 अंतर्गत सोमवार को देर सांय तक आयोजित सास्कृतिक संध्या में विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी।

     

    सोमवार को आयोजित सास्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासक जिला पंचायत बेला तोलिया ने सभी कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद उठाया तथा लोक कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।

     

    सास्कृतिक संध्या में उत्तराखंडी लोक गाईका माया उपाध्याय, लोक गायक गिरीश बरगली, प्रकाश चंद्र सहित कालांजना संगीत अकादमी हल्द्वानी के कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मन मोहा। दर्शक प्रसिद्ध लोक गाईका माया उपाध्याय के गीतों में झूमे व थिरके।

  • मेयर गजराज ने अपने घर लगाया स्मार्ट बिधुत मीटर।

    मेयर गजराज ने अपने घर लगाया स्मार्ट बिधुत मीटर।

    हल्द्वानी—हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने आज अपने आवास पर निःशुल्क स्मार्ट मीटर लगवाकर अपने पुराने बिजली के मीटर को अपग्रेड किया ।

     

    कांग्रेस पार्टी के नेताओं के द्वारा स्मार्ट मीटरों के विरोध को गजराज बिष्ट ने कहा चोरी , बेईमानी और भ्रष्टाचार जिनकी फितरत हो उनको सुशासन में असहज होना स्वाभाविक है ।

     

     

    हल्द्वानी नगर का प्रथम नागरिक होने के नाते सर्वप्रथम स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी उनकी होती है यह कहते हुए गजराज बिष्ट ने कहा स्मार्ट मापक के स्थापन के साथ प्रत्येक उपभोक्ता को मोबाइल एप्प उपलब्ध कराया जायेगा जिसके माध्यम से उपभोक्ता हर घंटे अपनी विद्युत् खपत को देख पाएगा।

     

     

    गजराज बिष्ट ने अपने घर पर स्मार्ट मीटर लगने के बाद जानकारी देते हुए बताया मीटर की रीडिंग स्वयं संचार के माध्यम से बिलिंग सिस्टम में दर्ज हो जाएगी और उपभोक्ता तुरंत ऑनलाइन बिल प्राप्त कर सकेगा।

     

     

    पूर्व में मापक पाठकों द्वारा मैन्युअल रीडिंग लेते समय रीडिंग लेने पर अधिक धनराशि के गलत विद्युत बिलों के निर्माण से उपभोक्ताओं को होने वाली समस्या समाप्त हो जायेगी।

     

     

    यदि स्मार्ट विद्युत मापक में किसी भी प्रकार की त्रुटि उत्पन्न होती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था एवं उपकेंद्र को इसकी सूचना तुरंत मिल जायेगी एवं तत्काल विद्युत मापक को बदला जा सकेगा।

     

     

    खराब मापक बदलवाने एवं गलत विद्युत बीजक को सुधारने हेतु उपभोक्ता को विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

     

     

    उपभोक्ता द्वारा घर से बाहर जाने पर भी उसके द्वारा घर पर होने वाली विद्युत खपत को मोबाइल एप के माध्यम से देखा जा सकता है।

     

    उपभोक्ता विद्युत खपत को देख कर आवश्यकता अनुसार अपनी विद्युत खपत पर नियंत्रण कर सकता है। उपभोक्ता को क्षेत्र मे होने वाली विद्युत कटौती की सूचना भी पूर्व मे एप के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी ।

  • सरस आजीविका मेले में आज क्रेता और विक्रेता के बीच हुआ संवाद कार्यक्रम

    सरस आजीविका मेले में आज क्रेता और विक्रेता के बीच हुआ संवाद कार्यक्रम

    हल्द्वानी—हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित दस दिवसीय सरस आजीविका मेले के दौरान द्वितीय दिवस रविवार को क्रेता एवं विक्रेता के बीच संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नैनीताल जिले के आठों विकास खण्डों से आए स्वयं सहायता समूहों के 100 से अधिक उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

     

     

    ग्रामोथान परियोजना (रीप) द्वारा आयोजित क्रेता-विक्रेता कार्यशाला में महिला उद्यमियों एवं विक्रेताओं के बीच संवाद एवं बाजारी अनुबंध पर चर्चा की गई।

     

    कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने कहा कि महिला समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है,उनके उत्पादों को बेहतर बाजार कैसे उपलब्ध हो तथा वह किस प्रकार अपनी आजीविका को आगे बढ़ा सकें उसी उद्देश्यों को लेकर ये सरस आजीविका मेला व यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है,सभी इस कार्यशाला में दी गई विभिन्न जानकारी का लाभ अवश्य उठाएं।

     

     

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने अवगत कराया कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिकी उन्नति के लिए राज्य सरकार द्वारा महिला समूहों हेतु अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं,आज समूह की महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

     

     

    कार्यशाला में संचालन जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोथान नैनीताल डॉ सुरेश मठपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम उत्थान परियोजना अंतर्गत नैनीताल जिले में 50 सरकारों एवं 500 समूह के माध्यम से 50000 से अधिक ग्रामीण परिवार जुड़े हुए हैं और अपनी आजीविका को बढ़ा रहे हैं।

     

     

    कार्यशाला में 10 से अधिक विक्रेताओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया एवं समूह के उत्पादों को क्रय करने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

     

     

    इस दौरान समूह सदस्यों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शन भी लगाई गई जिसमें दाल, मसाले अन्य उत्पाद जिसमें जूट के उत्पाद शहद, दुग्ध उत्पाद, हर्बल उत्पाद के अतिरिक्त लोककला प्रदर्शनी आदि लगाई गई।

     

     

    इस दौरान 10 पशु सखियों को किट भी वितरित किए गए। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला समूहों की सदस्यों द्वारा एक दूसरे को अपने कार्यों व अनुभवों को सांझा किया गया। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला समूह की सदस्य,क्रेता-विक्रेता, विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

  • हल्द्वानी के एमबी इन्टर कालेज मैदान में 10 दिवशीय सरस आजीविका मेले की हुई शुरुआत, शनिवार को विधायक बंशीधर भगत ने फीता काट कर मेले का किया शुभारंभ।

    हल्द्वानी के एमबी इन्टर कालेज मैदान में 10 दिवशीय सरस आजीविका मेले की हुई शुरुआत, शनिवार को विधायक बंशीधर भगत ने फीता काट कर मेले का किया शुभारंभ।

    हल्द्वानी—मेले के शुभारम्भ अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला शसक्तीकरण एवं आजीविका को प्रोत्साहन देते हुए इस मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं,शिल्पियों,कलाकृतियाँ का विक्रय करना ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को एक दूसरे की कला व संस्कृति को जानने, सीखने समझने का अवसर प्रदान करता है।

     

     

    मुख्यमंत्री ने कहा यह बड़े हर्ष का विषय है,इस मेले में प्रतिभाग करने वाली लखपति दीदीयों को जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, उन्हें मेले में सम्मानित किया जाएगा।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रशन्नता हो रही है कि इस मेले में 250 स्टॉल लगाए जा रहे हैं जिनमें देश के राज्यों के साथ ही उत्तराखंड राज्य के महिला समूहों के भी स्टाल लगाए जा रहे हैं।

     

    यह सुविधा उन्हें निःशुल्क प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने उत्पादों को व्यवसाईक करने का अवसर प्रदान करने के साथ ही इस आयोजन में विभिन संस्कृतियों की झलक सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से मिलेगी। साथ ही मेले में उत्तराखण्ड के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का भी स्वाद यहॉं के लोगों को मिलेगा।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के लोकल फार वोकल को आत्मसात करते हुए।

     

    आयोजन में बायर-सेलर मीट का भी आयोजन कर विभिन्न तकनीकी का ज्ञान समूहों व किसानों को मिलेगा जिससे अपने उत्पादों को ग्राहकों तक बेहतर रूप से पहुंचा सके।

     

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरस आजीविका मेला विशेष रूप से महिलाओं की आजीविका को बढ़ाए जाने व उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए आयोजित किया जाता रहा है।

     

     

    उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा महिलाओं की आजीविका को बढ़ाए जाने हेतु जो अनेक योजनाए चलाई गई हैं उन्हें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी आगे बड़ा रहे हैं।

     

     

    उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में लखपति दीदी बनी हैं।श्री भगत ने कहा कि आज हमारा राज्य मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में अनेक कार्यों में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रहा है और निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारे राज्य को राष्ट्रीय खेलों की जो मेजबानी मिली उसे राज्य ने सफलतापूर्वक पूरा किया।

     

     

    इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य निरंतर तरक्की कर रहा है उनके ऐतिहासिक निर्णय नकल विरोधी कानून, यूसीसी, भूकानून जैसे निर्णय प्रमुख हैं।उन्होंने कहा कि मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

     

    इस अवसर पर सभी आगतुकों का स्वागत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह सस्क्रति का स्थल है यह एक दूसरे समूहों को अनेक अवसर प्रदान करेगा।

     

     

    उन्होंने कहा कि सरस आजीविका मेले को आधुनिकता एवं नवीनता के साथ संपन्न कराया जा रहा है । मेले के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों की किसानों, समूहों के साथ परिचर्चा, गोष्ठी का आयोजन नियमित रूप से होगा। मेले में विभिन्न सस्क्राति भी दिखेगी।

     

     

    उन्होंने मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु सभी से सहयोग की अपील की।

     

    *सरस आजीविका मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए जा रहे हैं जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के 74 तथा उत्तराखंड राज्य के 117 समूहों के स्टॉल के अतिरिक्त अन्य व्यवसाइक स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही देश भर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर बिक्री की जा रही है।

     

    इस अवसर पर छोलिया दल सहित आंचल कला केन्द्र के कलाक़ारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी का स्वागत अभिनन्दन करते हुए अपनी प्रस्तुति दी।

     

     

    मेले में स्टार नाईट कोक स्टूडियो के कलाकार दिग्विजय तथा कमला देवी द्वारा अपनी रंगारंग प्रस्तुति से सभी आगतुको का मन मोहा।

     

    इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेन्दर सिंह रौतेला, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी,सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, सहायक परियोजना अधिकारी चन्दा फत्याल, एसडीम नवाजिस सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, अनेक राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों के सदस्य आदि मौजूद रहे।

  • अवैध शराब के साथ दो तस्कर ग्रिफ्तार, जानिए कहाँ,,,,,

    अवैध शराब के साथ दो तस्कर ग्रिफ्तार, जानिए कहाँ,,,,,

    लालकुआं/रामनगर– नशे के खिलाफ पुलिस का जबरदस्त प्रहार जारी है, देव भूमि को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने कमर कश रक्खी हैं, इसी क्रम में आज दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर  अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 व्यक्तियों को अवैध शराब साथ गिरफ्तार किया है।

    कोतवाली लालकुआ-
    चैकिंगके दौरान हल्दुचौड़ गोला गेट जग्गी लालकुआं से भूपेंद्र पुत्र रूप सिंह निवासी हरिपुरा फुटकुआ रामपुर रोड हल्द्वानी को वाहन स्कूटी न0 UK04R-2209 से गोला मजदूरों को बेचने के लिए लाई जा रही एक प्लास्टिक के कट्टे में 80 पाउच अवैध कच्ची शराब  के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है !

     

    इसी क्रम में कोतवाली रामनगर में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए रामनगर छोई क्षेत्र में जरनैल सिंह उर्फ बिटटू पुत्र बच्चन सिंह उम्र- 38 वर्ष निवासी- गोबरा नं0 4 थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर को कुल 60 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त के विरूद्ध 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया ।

  • सशक्त एकता उद्योग  व्यापार मंडल ने किया मेयर गजराज बिष्ट का स्वागत, बताई व्यापारियों की समस्याएं।

    सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने किया मेयर गजराज बिष्ट का स्वागत, बताई व्यापारियों की समस्याएं।

    हल्द्वानी—आज सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडलके कार्यालय नवनियुक्त मेयर गजराज बिष्ट जी का स्वागत व्यापार मंडल के पदाधिकारीओ द्वारा किया गया ।

     

    व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा मेयर जी के सामने व्यापारियों की समस्या से संबंधित विचार रखे ।

     

     

    मेयर साहब ने उनका पूरा करने का आश्वासन व्यापार मंडल को दिया,

     

    जिसमें सशक्त एकता व्यापार मंडल के महामंत्री भुवन भट्ट महिला प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी कुमाऊं प्रभारी काजल खत्री प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट प्रदेश प्रभारी संजय त्यागी जिला प्रभारी संजय बिष्ट सह प्रभारी राहुल जोशी मुखानी मंडल प्रभारी मंजू भट्ट नवनियुक्त जिला महामंत्री मनोज पांडे , राजेंद्र राठौड़, शेखर ऐरी,करने बिनवाल,बच्ची सिंह नेगी,पोखरिया,राम सिंह नेगी,आदि लोग मौजूद रहेl