Category: हल्द्वानी

  • स्कार्पियो कार ने सब्जी विक्रेता बुजुर्ग को रोदा, मौत।

    स्कार्पियो कार ने सब्जी विक्रेता बुजुर्ग को रोदा, मौत।

    हल्द्वानी :  कल रात बारातियों की कार मौत बनकर सड़क पर दौड़ी।

     

    मुखानी थाना क्षेत्र के गैस गोदाम रोड पर छडायल चौराहे पर घटी इस घटना में तेज रफ्तार कार ने  सड़क किनारे एक सब्जी विक्रेता को अपनी चपेट में ले लिया।

     

    तेज स्पीड में होने के कारण कार की जोरदार टक्कर से सब्जी विक्रेता बुरी तरह घायल हो गया।

     

    आनन फानन में सब्जी विक्रेता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

     

    परिजनों को ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली हैं, परन्तु पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।

     

    गैस गोदाम रोड पर घटी यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पूर्णागिरी कालोनी डहरिया निवासी साधू यादव (72 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह यादव गैस गोदाम रोड स्थित मैरी गोल्ड बैंक्वेट हाल के पास सब्जी की दुकान लगाते थे।

     

     

    शुक्रवार की देर रात वह दुकान बंद कर वह घर के लिए निकलने ही वाले थे कि सड़क किनारे खड़े टेंपो में सवार होने से पहले एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि हादसे को अंजाम देने वाली कार एक बारात में शामिल थी।

  • हल्द्वानी: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

    हल्द्वानी: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

    हल्द्वानी– शहर के छड़ायल क्षेत्र में शुक्रवार रात दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

    हादसे का पूरा मामला

    मां पूर्णागिरि विहार, धान मिल रोड निवासी साधु (75 वर्ष) छड़ायल में सड़क किनारे अपने ठेले से सब्जी ई-रिक्शा में लाद रहे थे। अचानक तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ठेले के पास खड़े साधु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भतीजे महेंद्र सिंह, जो ई-रिक्शा के मालिक हैं, को भी चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए एसटीएच (सुशीला तिवारी अस्पताल) ले जाया गया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग का शव परिजनों को सौंप दिया और देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।

    पुलिस कार्रवाई और जांच

    पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है।
    सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार चालक की पहचान की जा रही है।
    मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से यह हादसा हुआ है।

    स्थानीय लोगों में आक्रोश

    क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं।

    प्रशासन से मांग की जा रही है कि यहां पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और यातायात नियमों को सख्ती से लागू किया जाए।

  • जनप्रतिनिधि द्वारा विधानसभा में दिया गया बयान निन्दनीय है राज्य में ऐसे घृणित विचारों का समाज मे कोई स्थान नहीं – वीरेन्द्र गुप्ता

    जनप्रतिनिधि द्वारा विधानसभा में दिया गया बयान निन्दनीय है राज्य में ऐसे घृणित विचारों का समाज मे कोई स्थान नहीं – वीरेन्द्र गुप्ता

    हल्द्वानी–प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने विधानसभा सत्र के दौरान जनप्रतिनिधि द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए कहा कि देव भूमि में इस प्रकार की संस्कृति और विचारों की कोई जगह नहीं हैं।

     

     

    देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति वर्षों से सभी धर्म जाति को एकजुट रखने पर विश्वास रखती हैं।

     

    लेकिन कुछ लोगों द्वारा अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते इस प्रकार से बयानबाजी करना राज्य आंदोलन के शहीदों का अपमान करना हैं। और आपसी सौहार्द को बिगड़ना हैं, जिसे किसी कीमत में बर्दाश्त किया जाएगा।

  • हल्द्वानी के एमबी इण्टर कॉलेज मैदान मेें 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले का होगा आयोजन।

    हल्द्वानी के एमबी इण्टर कॉलेज मैदान मेें 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले का होगा आयोजन।

    हल्द्वानी–बैठक में जिलाधिकारी सरस मेेले के आयोजित हेतु की जा रही विभिन्न व्यस्थाओं की जानकारी लेते हेतु निर्देश दिये कि सरस मेेले का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी के माध्यम से उनकी बिक्री हो, जिससे की वह समूह आर्थिक रूप से मजबूत हो,

     

    इस हेतु जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में लगाई जाने वाली प्रदर्शनी/स्टालों को मेले का मुख्य आकर्षण रखा जाए। इस हेतु सभी स्टालों की एक रूपता के साथ ही वह आकर्षक हों तथा बेहतर से बेहतर उत्पाद समूहों द्वारा निर्मित किए गए हैं उनकी प्रदर्शनी लगे ताकि आने वाला प्रत्येक व्यक्ति उन उत्पादों से आकर्षित हो और वह अपने उपयोग के साथ ही जरूरत के तौर पर उन उत्पादों के क्रय करे।

     

    जिलाधिकारी ने कहा कि यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी हो साथ ही सफाई आदि व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए विभिन्न राज्यों से मेले में प्रतिभाग कर रहे स्वंय सहायता समूहों को आवश्यकतानुसार स्टॉल उपलब्ध कराए जाए।

     

     

    उन्होंने कहा कि एसएचजी को बेहतर बाजार यहॉ मिल सके ऐसे प्रयास किए जाए। जिलाधिकारी ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरस मेले में बेहतर से बेहतर एसएचजी को बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम रखे जाए। क्षेत्र में उचित पार्किंग, पेयजल, सफाई व्यवस्था रखी जाए।

     

     

    जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिले में जो भी प्रगतिशील किसान, काश्तकार, उद्यमी आदि हैं उनका मेले में एक्सपोजर विजिट कराया जाए।

     

     

    जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के दौरान आगंतुकों को स्थानीय संस्कृति की झलक मिले इस हेतु कुछ संख्या में स्थानीय लोक कलाकारों को भी मंच प्रदान कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए।

     

    बैठक में जिला विकास अधिकारी गोापाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि सरस मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए जा रहे हैं जिसमें 74 एसएचजी देश के विभिन्न राज्यों के, 117 उत्तराखंड राज्य के एसएचजी प्रतिभाग करेंगे 69 स्टॉल व्यसायिक लगाए जाएंगे।

    बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एपीडी चंदा फर्त्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • महाविद्यालय में रॉवर्स रेंजर्स की इकाई द्वारा बेडेन पॉवेल के जन्मदिवस पर अयोजित की गई संगोष्ठी ।

    महाविद्यालय में रॉवर्स रेंजर्स की इकाई द्वारा बेडेन पॉवेल के जन्मदिवस पर अयोजित की गई संगोष्ठी ।

    कोटद्वार–कार्यक्रम मे रेंजर्स प्रभारी डॉ0अभिषेक कुकरेती द्वारा बताया गया कि लॉर्ड रॉबर्ट बेडेन-पॉवेल ब्रिटिश फौज में अधिकारी थे , उन्होंने अपने अनुभव का प्रयोग कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर “ स्काउट एंड गाइड ”की स्थापना की थी और बताया गया कि स्काउटिंग आंदोलन के जन्मदाता लार्ड बेडन पावेल ने फौजी स्काउट को बालोपयोगी स्वरूप प्रदान कर उनका चरित्र-निर्माण और व्यक्तित्व का विकास करने वाली संस्था बनाया ,ताकि वे एक सुयोग्य नागरिक बन सके।

     

     

     

    रेंजर्स छात्रा साक्षी और कीर्ति के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

     

     

    इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • प्रधानमंत्री की प्रेरणा से किसानों की उत्थान एवं समृद्धि हेतु संकल्पित है प्रदेश की सरकार….

    प्रधानमंत्री की प्रेरणा से किसानों की उत्थान एवं समृद्धि हेतु संकल्पित है प्रदेश की सरकार….

    पंतनगर- सूबे के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित इस “17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन” में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने देश विदेश से पधारे विभिन्न विश्वविद्यालयों के सम्मानित कुलपतिगणों, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के विभागाध्यक्षों, वैज्ञानिकगणों एवं देशभर से आए किसानों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत व अभिनन्दन किया।

     

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारे लिए बड़े हर्ष का विषय है कि कृषि क्षेत्र का आधुनिकीकरण एवं कृषकों का उत्थान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे “राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी” के इस प्रतिष्ठित सम्मेलन को देवभूमि उत्तराखंड की पुण्य धरा में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलनों के द्वारा जहां एक ओर किसान भाईयों को कृषि से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, शोध परिणामों एवं उत्तम बीज-खाद आदि के विषय में जानने का अवसर प्राप्त होता हे, वहीं दूसरी ओर यहाँ पर लगे विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से उन्हें उद्यानिकी, पशुपालन एवं जैविक खेती जैसी कृषि की अन्य विधाओं के बारे में भी विषय विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी मिलता है। उन्होंने कहा कि कृषि जगत के इतने महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए  गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के  कुलपति  और उनकी पूरी टीम   बधाई की पात्र है।

      मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में आज उत्तराखंड को कुशल एवं समृद्ध बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार द्वारा जहां एक ओर देश में विभिन्न योजनाओं, अभियान के माध्यम से कृषि उपज बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, वहीं फसलों की एमएसपी बढ़ाकर किसानों की आय में बढ़ोत्तरी भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रेरणा लेकर हमारी राज्य सरकार भी प्रदेश के किसानों की उत्थान एवं समृद्धि हेतु संकल्पित होकर निरंतर कार्य कर रही है। श्री धामी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में किसानों को तीन लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के देने के साथ ही “फार्म मशीनरी बैंक’ योजना के अंतर्गत कृषि उपकरण खरीदने एवं एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के बागान लगाने पर 80 फीसदी दर की सब्सिडी दी जा रही है, इस सत्र के बजट में भी इसका प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही चाय बागान धौला देवी, मुनस्यारी एवं बेतालघाट को जैविक चाय बागान के रूप परिवर्तित किये जाने का काम किया जा रहा है।

     

    माननीय मुख्यमंत्री ने कहा की हमारी सरकार प्रदेश में खाद्यान खेती के साथ ही सगंध खेती को भी बढ़ावा देने के लिए 6 एरोमा वैली विकसित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की कई विभिन्न योजनाओं व नावाचारों एवं प्रशिक्षणों के माध्यम से कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड के किसान भाइयों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की मुझे यह बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि इस सत्र के बजट हमने किसानों एवं पशुपालकों के उत्थान के लिए 463 करोड़ का रूपये का अलग से प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का उत्थान सुनिश्चित करने कि दिशा में गोविन्द वल्लभ कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर लम्बे समय से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि 1960 से लेकर लगातार ये विश्वविद्यालय न केवल कृषि एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर नए-नए शोध कार्य कर रहा है, बल्कि देश में प्रतिभावान वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की नई पौंध को भी विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इसी क्रम में, यहां आयोजित हो रहा ये कृषि विज्ञान सम्मेलन उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश के कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को और अधिक समृद्ध करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि मैं, इस सम्मेलन में आए हुए सभी किसान भाईयों एवं बहनों से ये आह्वान करता हूं कि आप लोग यहाँ लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर विज़िट करने के साथ-साथ इस सम्मेलन के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि में नवाचार, डिजिटल कृषि, जलवायु परिवर्तन और स्मार्ट पशुधन पालन जैसे विभिन्न विषयों पर आयोजित होने वाली पैनल चर्चाओं एवं सेमिनारों में भी अवश्य प्रतिभाग करें।

     

    माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप लोग इस सम्मेलन से नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र के प्रति एक नया विजन लेकर वापस लौटेंगे। इस दौरान कुलपति डॉ एम एस चौहान ने सम्मेलन में सभी अतिथियों कि स्वागत करते हुए कहा कि सम्मेलन में 16 देशों के 90 वैज्ञानिक कुल लगभग 1600 वैज्ञानिक इस कृषि महाकुम्भ में प्रतिभाग कर रहे है साथ ही 500 से अधिक प्रगतिशील कृषक भी प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री के सहयोग व प्रेरणा से इस कृषि सम्मेलन का आयोजन सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के सफल नेतृत्व में प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय में 26% की वृद्धि हुई है तथा प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद में भी 1.3 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने प्रदेश में यूसीसी लागू करने, प्रथम बार राष्ट्रीय खेल सफलतापूर्वक आयोजित करने व प्रथम बार कृषि विज्ञानं सम्मेलन आयोजित कराने व मिलेट्स को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रिष्मकालीन धान को हतोत्साहित करने के  मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।

     

     

    कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 6 प्रगतिशील किसानों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेयर विकास शर्मा, गजराज बिष्ट, दर्जामंत्री अनिल कपूर डब्बू, आईजी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकान्त मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय, एमएनए नरेश दुर्गापाल, डॉ डब्लू एस लाखड़ा, निदेशक शोध डॉ0 एएस नैन, प्रो0 आरबी सिंह, पंजाब सिंह, पीएल गौतम, बीएस बिष्ट, डॉ0 राम भजन सिंह, राजीव वार्ष्णेय, डॉ0 राजवीर सिंह, डॉ0 वीर सिंह, डॉ0 धीर सिंह, डॉ0 श्रीनिवास, डॉ0 महावीर सिंह, डॉ0 पीके जोशी, डॉ0 एके सिंह, डॉ0 दिनेश शाह, डॉ0 प्रीतम कालिया, डॉ0 विश्वनाथन, डॉ0 एचपी सिंह, डॉ0 राघवेन्द्र भट्टा, डॉ0 जयचन्द राना, डॉ0 तुषार कान्त मेहरा, डॉ0 एसके प्रधाान, डॉ0 ज्ञान प्रकाश मिश्रा, डॉ0 नारायण लाल पंवार, डॉ0 यशपाल सिंह मलिक, डॉ0 रणजीत कुमार पॉल उपस्थित थे।

  • एडवोकेट अमेंडमेंट बिल के खिलाफ वकीलों की हड़ताल,  नैनीताल में अधिवक्ताओ ने बिल की जलाईं प्रतियां।

    एडवोकेट अमेंडमेंट बिल के खिलाफ वकीलों की हड़ताल, नैनीताल में अधिवक्ताओ ने बिल की जलाईं प्रतियां।

    नैनीताल– प्रस्तावित एडवोकेट एमेंडमेंट बिल के खिलाफ शुक्रवार को नैनीताल जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओ ने जोरदार प्रदर्शन करते अपना विरोध दर्ज कराने के साथ ही बिल की प्रतियां जलाई।

     

    अधिवक्ताओ ने न्यायिक कार्य से विरत रहने के साथ ही अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व कानून मंत्री को ज्ञापन भेजा ।

     

    बार संघ के अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी ने कहा की बिल में जो संशोधन लाए जा रहे है , वे अधिवक्ता समुदाय के हित मे नही है । इसलिए तब तक प्रोटेस्ट  होगा जब इसे वापस नही लिया जाता ।

     

     

    सचिव संजय सुयाल ने कहा कि बिल अधिवक्ताओ की आज़ादी छीन रहा है, कहा की एसोसिएशन अब तक एक स्वतंत्र निकाय के रूप में कार्य करती आ रही है, लेकिन अब केंद्र सरकार बिल के माध्यम से इसपर ऑब्जर्वर नियुक्त करने की कोशिश कर रही है, जो बीसीआई के कार्य मे भी दखल देंगे और एसोसिएशनों को कंट्रोल करेंगे, कहा कि हड़ताल व प्रस्ताव वकीलों की फ्री वॉइस ( अभिव्यक्ति की आजादी) होती है , और उनकी इसी आज़ादी को छीन लिया जाएगा ,तो वो क्या करेगा इसे भी मिसकंडाक्ट में लाया जा रहा है ।

     

    मनीष मोहन जोशी ने कहा कि क्या न्यायाधीशों द्वारा गलत फैसले देने पर भी शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी, अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार पाठक ने कहा की यदि उनके मांगे नही मानी गयी तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल व आंदोलन को बाध्य होंगे।

     

    सभा को वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योतिप्रकाश बोरा भगवत प्रसाद बलवंत सिंह अनिल बिष्ट सुंदर ने संबोधित किया इस अधिवक्ता प्रीति साह अनिल बिष्ट भरत भट्ट अखिल साह पंकज सिंह बिष्ट अशोक मौलखी भानुप्रताप मौनी मनीष कांडपाल यशपाल आर्या कमल चिलवाल पंकज कुमार शंकर चौहान सुभाष जोशी शिवांशु जोशी निखिल बिष्ट कैलाश बलुटिया गिरीश चंद्र जोशी तरुण चंद्रा शारिक अली नीरज गोस्वामी चंद्रकांत बहुगुणा निर्मल कुमार पंकज कुमार यशपाल आर्य प्रमोद तिवाड़ी मोहम्मद खुर्शीद दिग्विजय सिंह राजेन्द्र भैसोड़ा उमेश कांडपाल दीपक दानू कैलाश रावत दीपक पांडेय गौरव भट्ट सरिता बिष्ट तारा आर्या मुन्नी आर्या आकांक्षा आर्या सिम्मी कपूर भारती आर्या किरन आर्या जया आर्या आदि मौजूद रहे।

  • विकासशील,समावेशी,सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास व सबका विकास वाला जनहित का राज्य बजट 2025-26:इस बजट से उत्तराखंड के चौमुखी विकास को मिलेगी गति ।

    विकासशील,समावेशी,सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास व सबका विकास वाला जनहित का राज्य बजट 2025-26:इस बजट से उत्तराखंड के चौमुखी विकास को मिलेगी गति ।

    हल्द्वानी—प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी जी के मार्गदर्शन व यशस्वी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व मे उत्तराखंड मे नित नए विकास के काम हो रहे है।

     

     

    भाजपा जो जनता से वादा करती है उसे पूरा करती है व विकास करती है।

     

    उत्तराखंड का यह बजट राज्य के चौमुखी विकास का बजट है,GYAN – गरीब, युवा,किसान और महिलाओ को समर्पित इस बजट मे कृषि,उद्योग,उर्जा,पर्यटन,आयुष,अवसंरचना व संयोजकता पर फोकस किया गया है। यह राज्य को देश के अग्रणी राज्यो मे शामिल करने मे मिल का पत्थर साबित होगा।

     

    राज्य के विकास के लिए इसमे बहुत से प्रावधान किए गए है जैसे सड़क व पुलो के लिए जिसमे 37 नए पुल,लगभग 4000 किमी सड़क जिसमे नवीन सड़के,उनका रखरखाव व सुरक्षा इंतजाम के लिए बजट दिया गया है।

     

     

    जल जीवन मिशन व नगरीय जल व्यवस्था को बेहतर बनाने को लगभग 2000करोड का बजट है।जमरानी,सोंग व लखवाड प्रयोजनार्थ लगभग 1000करोड का बजट आवंटन है।

     

    स्टार्टअप्स,ग्रामीण रोजगार,जलवायु परिवर्तन की रोकथाम,महिलाओ के लिए नन्दा गौरी,मातृत्व वंदन,वात्सल्य योजना आदी के लिए लगभग 500 करोड़ का बजट दिया गया है।

     

    अवस्थापना निर्माण के अंतर्गत पूंजीगत परिव्यय में ₹14763.13 करोड़,जलवायु परिवर्तन शमन हेतु-₹60 करोड़,खेल महाकुम्भ के आयोजन हेतुः ₹15.00 करोड़,मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना हेतु: ₹10.00 करोड़,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतुः ₹60.00 करोड़,मेगा प्रोजेक्ट के लिए-600करोड का बजटीय प्रावधान है।

     

    कुल मिलाकर हर वर्ग,हर सेक्टर पर फोकस कर उसमे बजट दिया गया है जिससे जनता को मूलभूत सुविधाए मिले साथ ही राज्य मे उद्योग बढ़ेगा,ढांचागत सुधार होगा,नवाचार को बढ़ावा मिलेगा व बड़े स्तर पर रोजगार सृजन होगा व राज्य की आर्थिकी को नव उर्जा मिलेगी एवं प्रती व्यक्ती आय भी बढ़ेगी।

     

    यह सरकार की हर क्षेत्र,हर वर्ग के विकास के प्रती विकास की सोच को दर्शाता है जो भाजपा सरकार का मूलमंत्र है।

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बैटरी चोर गिरोह पर कसा शिकंजा….

    पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बैटरी चोर गिरोह पर कसा शिकंजा….

    हल्द्वानी- शहर में वाहनों और टावरों की बैटरियां चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कई चोरी की बैटरियां बरामद की गई हैं।

    ऐसे चलता था गिरोह का खेल
    पुलिस जांच में पता चला कि ये आरोपी रात के अंधेरे में वाहनों और मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे। लंबे समय से हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी, जिसने छानबीन कर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई।

    ऐसे हुई गिरफ्तारी
    पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कई बैटरी चोरी करने की बात कबूल की है। उनके पास से भारी मात्रा में चोरी की गई बैटरियां और औजार बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल वे चोरी के दौरान करते थे।

     आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है। साथ ही, गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।

    पुलिस की अपील – सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की दें सूचना!
    पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इस तरह की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

  • प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल नगर निगम के नव नियुक्त महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी से मिला, बताई अपनी परेशानियां।

    प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल नगर निगम के नव नियुक्त महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी से मिला, बताई अपनी परेशानियां।

    हल्द्वानी—प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल नगर निगम के नव नियुक्त महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी से मिल और उनको जनहित से संबंधित निम्न समस्याओं को रखा जो इस प्रकार हैं।

     

    1- नगर निगम प्रशासन बाजार को ठेला फड़ मुक्त और दुकानों के आगे अतिक्रमण विरोधी अभियान को निरंतर जारी रखा जाय कि जब तो यह सुनिश्चित ना हो जाए कि बाजार सुव्यवस्थित हो गया हैं।

     

    2- हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में ठेलों पर कारोबार कर रहे लोगों का नगर निगम द्वारा सत्यापन अनिवार्य किया जाय और इन ठेलों को नगर निगम द्वारा चयनित वेंडिंग जॉन में ही स्थापित किया जाय।

     

    3- नगर निगम बाजार क्षेत्र व अन्य जगहों में अपनी खाली पड़ी जमीनों को चिन्हित कर उसमें नगर निगम की दुपहिया पार्किंग और जगह जगह महिलाओं हेतु हाईटेक शौचालय का निर्माण करवाया जाय।

     

    4- आम जनता की जानमाल को खतरा बने आवारा जानवर और कुत्ते जो शहर की मुख्य सड़को और गलियों में खुलेआम घूम रहे हे उनकी धर पकड़ अभियान को त्वरित चालू किया जाय।

     

    5- नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत घरों में जानवरों और कुत्तों को पालने हेतु जो लाइसेंस की अनिवार्यता हे उसे सख्ती से लागू किया जाय।

     

    प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की उपरोक्त मांगों की समस्याओं के निराकरण के संदर्भ में महापौर गजराज बिष्ट ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी आवारा जानवरों को रखने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई हे उसमें शीघ्र निर्माण कार्य करवाया जाएगाऔर जनहित के कार्यों में व्यापार मंडल से भी मदद ली जाएगी।

     

    आज गजराज बिष्ट से मिलने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता सह संयोजक देवेश अग्रवाल महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल पंकज कपूर पुरन लाल साह नरेंद्र साहनी प्रब्जोत चन्डोक प्रज्ञान भारद्वाज अशोक वार्ष्णेय पार्षद राजेन्द्र मुन्ना अस्मित गुजराल राकेश दुआ नुसरत सिद्दिकी मुनेश अग्रवाल जीसान अहमद कुंदन रावत संजय वर्मा चमन गुप्ता महबूब अली रामप्रसाद कश्यप नितिन दुआ अंशुल गुप्ता आदि उपस्थित थे।