Category: हल्द्वानी

  • एस0एस0पी0 नैनीताल ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता,  पुलिस कार्यवाही का लिया जायजा।

    एस0एस0पी0 नैनीताल ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता, पुलिस कार्यवाही का लिया जायजा।

    हल्द्वानी–माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों की लगातार समीक्षा कर सभी जनपद प्रभारियों को हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवम् शतप्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

     

     

    जिस क्रमानुसार आज 28 फरवरी 2025 को प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में शिकायतकर्ताओं से पोर्टल के माध्यम से वार्ता की गई।

     

     

    वार्ता के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा शिकायतकर्ताओं से उनकी शिकायत के संबंध में जानकारी ली गई तथा पुलिस की कार्रवाई का फीडबैक लिया। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया।

     

     

    एसएसपी द्वारा वार्ता के दौरान जनता को सीएम हेल्पलाइन के साथ ही अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित समाधान करने हेतु आश्वस्त किया।

     

     

    वर्ष 2024 में सीएम हेल्पलाइन में कुल 1425 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया। नैनीताल पुलिस द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जा रहा है।

  • सरस मेले को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।

    सरस मेले को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।

    हल्द्वानी–मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने जिला कोआपरेटिव बैंक सभागार में सरस मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश।

     

    उन्होेंने कहा सरस मेले के सफल आयोजन हेतु किसी भी स्तर पर कोई कमी शेष ना हो समय रहते सभी व्यवस्थायें दुरूस्त करने के निर्देश दिये।

     

     

    उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को व्यवस्थाओं हेतु कार्यों का आवंटन किया गया है वह अधिकारी मेले के समापन तक उन सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे.कार्यो में किसी भी प्रकार की शिथिलता/कोताही क्षम्य नही होगी, इसलिए सभी अधिकारी अपने कार्यो का निर्वहन एवं निष्पादन समय से पूर्व करना सुनिश्चित करें।

     

    मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरस मेले को दिव्य और भव्य रूप प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने मेले के आयोजन के दौरान पेयजल,शौचालय, पार्किंग, अग्निशमन, विद्युत ,स्वच्छता सहित अन्य समुचित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिशा निर्देश अधिकारीयों को दिए।

     

     

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने समिति के सदस्यों एवं नामित अधिकारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आपसी समन्वय से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।बैठक में सरस मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे.।

  • सरस मेला ग्रामीण उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मंच प्रदान करने  का एक साधन हैं।

    सरस मेला ग्रामीण उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मंच प्रदान करने का एक साधन हैं।

    हल्द्वानी—एमबी इन्टर कालेज प्रांगण में 01 मार्च से 10 मार्च 2025 तक सरस मेले के आयोजन एवं तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सहायता प्राप्त सरस मेला ग्रामीण उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को बढ़ावा देने व एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किय जा रहा है।

     

     

    मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरस मेले में राज्य के साथ ही देश भर के स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर बिक्री करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मेले का मुख्य उददेश्य ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों को एक मंच प्रदान करना है,जहां से अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर सकें, और व्यापक बाजार तक पहुंच बना सकें।

     

     

    उन्होंने कहा यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक कदम है।

     

    उन्होंने कहा एमबी इन्टर कालेज सरस मेले में 250 स्टॉल लगाये जायेंगे साथ ही 21 स्टॉल जनपद के स्वयं सहायता समूहों व 96 स्टॉल अन्य जनपदों हेतु लगाये जायेंगे तथा 74 स्टॉल अन्य राज्यों के सहायता समूहों के लिए तथा फूड स्टॉल, किड्स जोन और अन्य व्यवसायिक स्टॉल भी लगाए जा रहे।

     

     

    उन्होंने कहा 13324 लखपति दीदी योजना के तहत जो महिलायें लाभान्वित हो रही है उन्हें भी आमंत्रित किया है। लखपति दीदी योजना से लाभान्वित दीदीयों द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा कि किस प्रकार से योजना से लाभान्वित होकर अपने पूरे परिवार और आने वाली पीढियों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है।

     

    उन्होंने कहा सरस मेले में हर वर्ग व हर आयु के लोगों के लिए कार्यक्रम रखे गये हैं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।

     

    उन्होंने कहा सरस मेले का मुख्य उददेश्य सरकार द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढाना व महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करना है।इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई द्वारा भी मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी.

  • 1 मार्च से शुरू होने वाले आजीविका मेले की तैयारियों का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण।

    1 मार्च से शुरू होने वाले आजीविका मेले की तैयारियों का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण।

    हल्द्वानी– 1 मार्च से 10 मार्च तक सरस आजीविका मेला – 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही है। गुरुवार को इस मेले की तैयारियों का जायजा मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने लिया।

     

     

    इस दौरान उन्होंने विकास विभाग के साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।

     

    मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मेला परिसर में कुल 251 स्टॉल बनाए गए हैं। जिनमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा । उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए फन पार्क भी बनाया जा रहा है।

     

    सरस मेले में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी स्टाल आरक्षित किए गए हैं। जिनमें विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मेले के लिए अभी तक 197 स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है।

     

    इस मेले के दौरान उत्तराखंड की संस्कृति के भी रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदर्शित किए जाएंगे। जिन्हें विभिन्न स्थानीय लोक कलाकारों और स्थानीय सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।

     

    मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर दस दिनों तक चलने वाले इस सरस मेले में आने के लिए अभी तक देशभर के 13 राज्यों से जुड़े स्वयं सहायता समूह ने अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है.

     

    इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एपीडी चन्दा फर्तयाल, बीडीओ तनवीर असगर सहित अन्य उपस्थित रहे.।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 150 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 150 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण।

    हल्द्वानी–उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के प्लेसमेंट सेल द्वारा 28 फरवरी 2025 को हल्द्वानी परिसर में एक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

     

     

    यह ड्राइव अंतरराष्ट्रीय स्तर की आउटसोर्सिंग कंपनी टास्कअस (TaskUs) के लिए आयोजित की जा रही है, जो दुनिया भर में फेसबुक, डोरडैश जैसी प्रमुख कंपनियों को कंटेंट मॉडरेशन, ग्राहक अनुभव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑपरेशंस और जोखिम प्रबंधन जैसी सेवाएं प्रदान करती है।

     

    यह ड्राइव दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी और इसमें विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

     

     

    अभी तक इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्लेसमेंट नोडल अधिकारी के अनुसार, यह अवसर केवल UOU के छात्रों के लिए है और इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी 2025, सुबह 11:00 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।

     

    पंजीकरण के लिए छात्रों को दिए गए QR कोड को स्कैन करना होगा या placement@uou.ac.in पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त करनी होगी।

     

     

    टास्कअस कंपनी इस ड्राइव के माध्यम से एंट्री-लेवल टीममेट्स और टीम लीडर्स की भर्ती करेगी।

     

    चयनित उम्मीदवारों को हल्द्वानी में नियुक्ति मिलेगी, जो उनके करियर के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों को एक वैश्विक कंपनी में काम करने और अपने पेशेवर कौशल को निखारने का मौका प्रदान करती है।

     

    इस तरह के आयोजन से छात्रों को उद्योग जगत की मांगों के अनुरूप तैयार होने और रोजगार के नए अवसरों तक पहुंचने में मदद मिलती है। UOU का प्लेसमेंट सेल छात्रों के लिए ऐसे अवसर लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उनके करियर को नई दिशा दे सकें।

  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, हल्द्वानी द्वारा ग्रामीण और यूनाइटेड वे दिल्ली के माध्यम से नन्हे-मुन्हे बच्चों के लिए नयी पहल की शुरुवात।

    महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, हल्द्वानी द्वारा ग्रामीण और यूनाइटेड वे दिल्ली के माध्यम से नन्हे-मुन्हे बच्चों के लिए नयी पहल की शुरुवात।

    हल्द्वानी–प्रारम्भिक बाल्यावस्था, शिक्षा और आंगनबाड़ी बुनियादी ढांचे को मजबूत और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हल्द्वानी द्वारा ग्रामीण और यूनाइटेड वे दिल्ली के माध्यम से नन्हे-मुन्हे बच्चों के लिए नयी पहल की गयी। जो एक महत्तवपू्र्ण कदम है। जिसके अन्तर्गत पहले चरण में सात आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया गया।

     

     

    जिसमें हल्द्वानी विकास खंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केद्र गौजाजाली बिचली प्रथम केद्र है। जिसमें बच्चों के बैठने के लिए 18 कुर्सी,अल्मीरा, बोर्ड, लेखन सामग्री, बास्केट बाॅल अन्य खेल सामग्री, इसके अतिरिक्त बच्चों के समग्र विकास/मानसिक/शारीरिक विकास हेतु विभिन्न खेल सामग्री और वाॅल पेंटिग आदि प्रदान किए गए हैं।

     

     

    बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी ने हल्द्वानी ग्रामीण केंद्र में पहली शुरुवात होने पर खुशी व्यक्त की। कहा कि इस तरह की पहल से बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी, साथ ही बेहतर शिक्षा के अतिरिक्त बच्चों का भी मनोबल बढ़ेगा।

  • हिमालय डिजिटल मीडिया संगठन (HDMA) कि एक महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन,  4 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन  महानिदेशक सूचना को भेजने पर बनी सहमति।

    हिमालय डिजिटल मीडिया संगठन (HDMA) कि एक महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन, 4 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन महानिदेशक सूचना को भेजने पर बनी सहमति।

    हल्द्वानी– आज हिमालय डिजिटल मीडिया संगठन (HDMA) के ऑफिस सरस मार्केट में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

     

     

    जिसमें यूनियन के सभी पदाधिकारी और सदस्यो की एकमत से चार सूत्रीय ज्ञापन महानिदेशक सूचना को भेजने पर सहमति हुई।

     

     

    जिसमें डिजिटल मीडिया नियमवाली को जल्द से जल्द लाए जाए।

     

     

    इसके अतिरिक्त यथाशीघ्र न्यूज वेबसाइटों के लिए टेंडर प्रक्रिया आमंत्रित करने और टेंडर पर प्रक्रिया में व्यूवरशिप के मानक पूर्व की भांति (औसत) रखने और न्यूज वेबसाइटों के टेंडर को सूचीबद्धता की अवधि से न्यूनतम 3 वर्ष की अवधि तक सूचीबद्धता रखना और छूटे हुए न्यूज वेबसाइटों के लिए प्रतिवर्ष पृथक से टेंडर निकाले जाए।

     

    बैठक में डिजिटल मीडिया से जुड़े तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।।

  • एसओजी तथा हल्द्वानी पुलिस टीम ने छापेमारी कर 09 जुआरियों को नगदी के साथ किया गिरफ्तार,  रामनगर पुलिस ने भी 03 जुआरी किए ग्रिफ्तार।

    एसओजी तथा हल्द्वानी पुलिस टीम ने छापेमारी कर 09 जुआरियों को नगदी के साथ किया गिरफ्तार, रामनगर पुलिस ने भी 03 जुआरी किए ग्रिफ्तार।

    हल्द्वानी/रामनगर–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल,  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना /चौकी प्रभारियो को अपने-अपने क्षेत्र में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

     

    जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार जुआरियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

    इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन *पुलिस उपाधीक्षक श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी  राजेश यादव व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस तथा एस0ओ0जी0 टीम द्वारा छापेमारी के दौरान दिनांक 25.02.2025 को चाय पर चर्चा तंदूरी चाय नामक दुकान, कालाढूंगी रोड हल्द्वानी क्षेत्र से 09 जुआरियों को लूडो के दाने (डाईश) के माध्यम से हार–जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

     

    जिस चाय की दुकान में जुआ चल रहा था उसके मालिक और दुकान को किराए पर लेकर चलाने वाले शुभम शर्मा नाम के व्यक्ति के संबंध में भी जांच की जा रही है!

    1. पंकज बिष्ट पुत्र स्व० बच्ची सिंह बिष्ट निवासी मल्ला गोरखपुर तिकोनिया थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल

    2. योगेश गोस्वामी पुत्र ओम प्रकाश गोस्वामी निवासी ग्राम कुंवरपुर गौलापार थाना काठगोदाम जिला नैनीताल

    3. रितेश कुमार पुत्र शंकरानन्द निवासी राजेन्द्र नगर राजपुरा, वार्ड नं0 12 थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल,

    4- चेतन अरोरा पुत्र किशन अरोरा निवासी विष्णुपुरी गली नं0 10 थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल

    5- योगेश सिंह पुत्र चन्द्र मोहन सिंह निवासी भोटिया पड़ाव थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल

    6- प्रियांशु पुत्र सुरेन्द्र लाल निवासी राजेन्द्र नगर राजपुरा, वार्ड नं0 13 थाना हल्द्वानी,नैनीताल

    7- अजय फर्त्याल पुत्र नरेन्द्र सिंह फर्त्याल निवासी मल्ला फतेहपुर थाना मुखानी जिला नैनीताल, उम्र 32 वर्ष,

    8- अभिषेक आर्या पुत्र राजू राम निकासी कुंवरपुर थाना चोरगलिया जिला नैनीताल

    9- रवि गुप्ता पुत्र स्व० धर्मपाल गुप्ता निवासी मण्डी गेट, बरेली रोड थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल

    बरामदगी
    नगदी कुल 22,250.00 रुपए,
    एक प्लास्टिक के डिब्बे के अन्दर 02 अदद लूडो दाना (डाइस) मय प्लास्टिक की छोटी डिब्बी।

     

     

    रामनगर में हार-जीत की बाजी लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 03 व्यक्तियो को किया गिरफ्तार।

    एसएसपी नैनीताल द्वारा दिये गए निर्देश पर प्रभारी कोतवाली रामनगर मौ0 यूनुस के नेतृत्व ने पुलिस टीम द्वारा रेलवे मैदान ऊटपड़ाव रामनगर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 03 व्यक्तियों को जुएँ के फड में धनराशि 10100/- रुपये नगद व 02 ताश की गड्डियो के साथ गिरफ्तार कर थाने में जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य झाड़ियो का फायदा उठाकर भाग गये। जिनकी तलाश जारी है।

    ग्रिफ्तारियां निम्न प्रकार हैं,,,

    1. जहीर अहमद पुत्र अमीर अहमद उम्र 34 वर्ष निवासी स्टेन ग्राउऩ्ड के पीछे वाहिदनगर थाना वाहिदनगर बिजनौर उ0प्र0
    2. नौशाद पुत्र मौ0 सत्तार अहमद उम्र 22 वर्ष नि0 गैस गोदाम उठपड़ाव थाना रामनगर जिला नैनीताल
    3. भूरा पुत्र सौकत अली उम्र 42 वर्ष नि0 मोती मस्जिद खताड़ी रामनगर नैनीताल।

  • हल्द्वानी में खाली प्लॉट बने कूड़ाघर, मेयर के स्वच्छता संकल्प पर सवाल

    हल्द्वानी में खाली प्लॉट बने कूड़ाघर, मेयर के स्वच्छता संकल्प पर सवाल

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में मेयर ने नगर निगम हल्द्वानी को साफ, सुंदर, विकसित और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया है। मगर नगर निगम क्षेत्र में जहां-तहां फैले कूड़े के ढेर से मेयर के संकल्प पर सवाल उठ रहे हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर से फैल रही दुर्गंध और गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना है। मुखानी के पास रूपनगर कॉलोनी के पास सड़क किनारे खाली प्लाॅट पर कूड़े का ढेर लगा है। इससे दुर्गंध फैल रही है। यह स्थल मुखानी से क्रियाशाला की ओर आने वाली मुख्य सड़क किनारे है।

     

    रामलीला मोहल्ले में भी कूड़े का अंबार लगा है। यहां से गुजर रहे लोगों को इससे परेशानी हो रही है। जजफार्म के वार्ड 52 में भी खाली प्लाॅट कूड़ेदान बना हुआ है। विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति जजफार्म के अध्यक्ष विशंभर कांडपाल ने बताया कि यहां लंबे समय से कूड़े का अंबार लगा है। कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि शीघ्र कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

     

  • बनभूलपुरा में सट्टेबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, नकदी और सट्टा सामग्री बरामद……

    बनभूलपुरा में सट्टेबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, नकदी और सट्टा सामग्री बरामद……

    हल्द्वानी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के निर्देशन में जनपद में जुआ / सट्टा के कारोबार की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 02 अलग अलग मामलों में 02 व्यक्तियों को सट्टे की खाई-बाडी करते हुऐ गिरफ्तार किया गया। दिनांक- 23.02.2025 को  दौराने चैकिंग व गश्त 1- खालिद उर्फ राजू पुत्र मो० ताहिर निवासी ला० न० 17 गफूर हलवाई के पास थाना बनभूलपुरा उम्र 28 वर्ष को सट्टे की खाई बाडी करने घटना स्थल ला० न० 18 में अबरार के घर के बगल वाली गली मे थाना बनभूलपुरा को सट्टा पर्ची पैन गत्ता व नकदी 1180 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्व थाना हाजा मे सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 46/25 धारा 13 जी एक्ट दर्ज किया गया।  2- अभियुक्त अखलाक हुसैन पुत्र अल्ताफ निवासी ला० न० 18 बनभूलपुरा जिला ‘नैनीताल उम्र 35 वर्ष को ला० न0 18 थाना बनभूलपुरा को सट्टा पर्ची पैन गत्ता व नकदी 1170 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्व थाना हाजा मे मुकदमा अपराध संख्या अपराध संख्या-47/2025 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत किया गया।

    पुलिस टीम –

    1- कानि0 भुपेन्द्र जेष्ठा

    2- कानि0 दिलशाद अहमद 3- कानि0 सुनील कुमार

    4- कानि0  महबूब अली