Category: हल्द्वानी

  • टेंट के व्यवसाय के पीछे ड्रग तस्करी का धन्धा, भारी मात्रा में  अवैध चरस बरामद।

    टेंट के व्यवसाय के पीछे ड्रग तस्करी का धन्धा, भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद।

    हल्द्वानी– “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के तहत एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है।

     

    पुलिस ने लालकुआं में अवैध चरस तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया, जिससे करीब 2.339 किग्रा चरस, 84,550 रुपये नकदी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुए।

     

     

    23 जनवरी 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मनोज सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति शास्त्री नगर में अपनी टेंट की दुकान में चरस बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चरस बागेश्वर निवासी लक्की नामक व्यक्ति से प्राप्त करता था, जो उसे बेचने के लिए दुकान पर भेजता था।

     

     

    गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है, और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब लक्की के खिलाफ भी कार्रवाई की योजना बना रही है।

     

    बरामदगी:

    2.339 किग्रा चरस
    84,550 रुपये नकदी
    2 इलेक्ट्रॉनिक तराजू

  • उत्तराखंड को ड्रग फ्री बनाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है, कारोबारी से लाखों की चरस के साथ की नगदी बरामद……..

    उत्तराखंड को ड्रग फ्री बनाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है, कारोबारी से लाखों की चरस के साथ की नगदी बरामद……..

    हल्द्वानी- देवभूमि उत्तराखंड को ड्रग फ्री बनाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है इसके तहत ‘मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 में सार्थक परिणाम हासिल करने के लिए प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल’ द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री/ तस्करी के विरुद्ध वृहद स्तर में अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।  आपको बता दे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के तहत लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना मिली कि मनोज सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति शास्त्री नगर में अपनी टैन्ट की दुकान में काउन्टर में रखकर चरस बेच रहा है।

     

    उच्चाधिकारीयो को अवगत कराते हुए सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता मय हमराही टीम के शास्त्रीनगर नम्बर 2 में टैन्ट की दुकान के पास पहुंचे तथा अभियुक्त मनोज सिंह विष्ट को मौके पर ही पकड़ लिया। अभियुक्त मनोज उपरोक्त की तलाशी व काउन्टर की तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के कब्जे से 2. किलो 300 किग्रा चरस और नकदी 84550/- रुपया और 02 इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुई, पूछताछ’  में अभियुक्त ने चरस को बागेश्वर में रहने वाले लब्ली नाम के व्यक्ति से लेना बताया जो कि स्वयं उसकी दुकान पर बेचने हेतु देकर जाता था

  • सच,,,, साजिश,,,या,,, राजनीतिक षड्यंत्र,,, फैसला पुलिस के हाथ,।।

    सच,,,, साजिश,,,या,,, राजनीतिक षड्यंत्र,,, फैसला पुलिस के हाथ,।।

    हल्द्वानी–नगर निगम के चुनाव से ठीक एक दिन पहले शाम एक भाजपा नेता की कार से शराब के पव्वे बरामद हुए। कार भाजपा नेता ओ बी सी मोर्चा ज़िला अध्यक्ष की बताई जा रही हैं।

     

    समर्थकों संग पहुचे कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने इसपर हंगामा कर दिया, काफी देर हंगामे कर बाद पुलिस बुला ली गई। कोतवाल साहब की  उपस्थित में  कार खुलवाने के दावा किया गया, और उसमें शराब की एक दो पेटी मिलने की बात बताई गई।।

     

    बुधवार को शाम पाँच बजे के करीब  राजपुरा के कुष्ठ आश्रम की पार्किंग  में एक  एक कार खड़ी और उसमें शराब हैं कि सूचना  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को दी। कांग्रेस प्रत्याशी ने वहां पहुँच कर हंगामा शुरु कर दिया और पुलिस बुला ली। पुलिस कार को अपने साथ ले गई।

     

    देर रात नन्हे कश्यप, जो भाजपा  के ओ बी सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं  ने भी पुलिस को एक तहरीर दी, जिसमे  उन्होंने कहा कि उनकी कार दो दिन से कुष्ठ आश्रम की पार्किंग में खड़ी  हुई थी,

     

    उनका इल्जाम हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने नकली चाबी से कार खोलकर उसमे शराब की पेटियाँ रख दी।

    एस एस पी मीणा ने कोतवाली प्रभारी को गहनता से जांच करने के आदेश दिए हैं , जांच पूरी होने के बाद उसी अनुरुप आगे की कार्यवाही की जाएगी।

     

  • मतगणना के लिए प्रशासन ने की सभी तैयारियां।

    मतगणना के लिए प्रशासन ने की सभी तैयारियां।

    हल्द्वानी–स्थानीय नागर सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल संचालन हेतु सभी निकायों के लिए 1828 (आरक्षित सहित) पोलिंग पार्टियां एमबी इन्टर कालेज से 118 वाहनों के द्वारा रवाना की गई।

     

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि नागर निकाय चुनाव मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी व निर्बाध रूप से संपन्न कराने हेतु जनपद में 14 जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ही 48 सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

     

    उन्होंने बताया कि जनपद में हल्द्वानी एवं रामनगर क्षेत्रों से तीन-तीन वार्डाें के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गये हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में सभी निकायों का मतदान प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगा।

     

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 125 वार्ड हैं जिसके अन्तर्गत हल्द्वानी में 60, नैनीताल 15, रामनगर 20, भीमताल 9 एवं लालकुआ, कालाढूगी व रामनगर में 7-7 वार्ड है।

     

    उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 164 मतदान केन्द्र एवं 402 मतदान स्थल बनाये गये हैं। श्री द्विवेदी ने बताया कि जनपद में 52 संवेदनशील मतदान केन्द्र एवं 72 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

     

    उन्होंने बताया नागर निकाय क्षेत्रों में कुल 3654 लाईसेंसी शस्त्र है। 23 दिसम्बर से 20 जनवरी 2025 तक जनपद में कुल 1987 लोगों द्वारा शस्त्र जमा किये गये है तथा इससे पूर्व भी लोगों द्वारा 504 शस्त्र जमा करा दिये गये हैं।

     

    उन्होंने बताया कि जनपद मे सभी निकायों के चुनाव में मतों की गणना हेतु तीन मतगणना केन्द्र में होगी। नगर निगम हल्द्वानी,नगर पालिका कालाढूगी एवं नगर पंचायत लालकुआ की मतगणना एमबी इन्टर कालेज, नगर पालिका नैनीताल, भवाली एवं भीमताल की मतगणना जीजीआईसी नैनीताल तथा नगर पालिका रामनगर की मतगणना राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय रामनगर में होगी।

     

    उन्होंने बताया कि जनपद में नगर निगम हल्द्वानी में मतगणना हेतु 56 टेबिल, नैनीताल में 14, भीमताल में 04, भवाली में 04, कालाढूंगी में 04, रामनगर में 14 एवं लालकुआ नगर पंचायत में 04 टेबिलों जनपद में नागर निकाय निर्वाचन मतगणना हेतु कुल 100 टेबिलें लगायी गयी है।

     

     

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में दिव्यांगजनों की चिन्हिकरण कर लिया गया है। दिव्यांगजनों को बूथ तक लाने एवं ले जाने के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती भी कर दी गई हैं।

     

    उन्होंने बताया मतदान दिवस पर आम जनमानस अपने स्वयं के वाहनों का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन वाहनों में मतदाताओं को लाना व ले जाना प्रतिबंधित है।

     

    उन्होंने बताया मतगणना कुल 6 चरणों में मतगणना होगी हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में प्रथम चरण में वार्ड 1,18,35 एवं 47 की मतगणना होगी तथा अन्तिम चरण की मतगणना हीरानगर, ब्यूरा दमुवांढूगा बस्ती, बिठौरिया तथा गौजाजाली की होगी।

     

    श्री द्विवेदी ने बताया कि जनपद में कुल महिला मतदाता 168084 तथा पुरूष मतदाता 175704 तथा अन्य 36 है। जिसके अन्तर्गत नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में महिला वोटर 118931 एवं पुरूष वोटर 123540 तथा अन्य 16 हैं। इसी प्रकार नगर पालिका नैनीताल में महिला वोटर 12514, पुरूष 13114 तथा अन्य 1, नगर पालिका रामनगर में महिला 21897, पुरूष 23250 तथा अन्य 16, नगर पालिका भवाली मेें महिला 2965, पुरूष 3022 तथा अन्य 1, नगर पालिका भीमताल में महिला वोटर 4871, महिला 5242 तथा अन्य शून्य, नगर पालिका कालाढूगी मेे महिला 4298, पुरूष 4470 तथा अन्य 02 तथा नगर पंचायत लालकुआं में महिला वोटर 2608, पुरूष वोटर 3066 तथा अन्य शून्य हैं।

     

    नोेडल अधिकारी कार्मिक/अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि जनपद में लगभग 150 से 160 कार्मिकों को चिकित्सा व अन्य दस्तावेजों के आधार पर चुनाव ड्यूटी से छूट दी गई है।

  • भाजपा मेयर प्रत्याशी ने दिन भर लोगो से सम्पर्क कर कमल खिलाने के लिये किया आग्रह।

    भाजपा मेयर प्रत्याशी ने दिन भर लोगो से सम्पर्क कर कमल खिलाने के लिये किया आग्रह।

    हल्द्वानी–भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज दिन भर मंदिरों , शिवालयों एवं गुरुद्वारों में माथा टेकने के साथ साथ नगर निगम क्षेत्र में घर घर जाकर जन संपर्क कर हल्द्वानी नगर निगम में कमल का फूल खिलाने का आग्रह किया ।

     

    इसके साथ ही गजराज सिंह बिष्ट ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों प्रतिभाग कर 22 जनवरी को सदियों से करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े आध्यात्मिक पर्व की वर्षगांठ कहा ।

     

     

    आज सुबह गजराज सिंह बिष्ट ने मंदिरों शिवालयों में पूजा अर्चना के साथ अपने दिन की शुरुआत की , हनुमान मंदिर कुसुमखेड़ा में बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर गजराज बिष्ट ने नवाबी रोड क्षेत्र में घर घर जाकर जन संपर्क कर स्वयं के लिए वोट मांगे , जहां पर गजराज सिंह बिष्ट को भरी समर्थन प्राप्त हुआ , नवाबी रोड क्षेत्र की जनता ने आश्वस्त करते हुए कहा भाजपा बंपर मतों के साथ विजयी होगी ।

     

     

    काठगोदाम के ब्यूरा क्षेत्र में भी गजराज ने घर घर जाकर वोट मांगे , भाजपा का गढ़ माना जाने वाले क्षेत्र काठगोदाम में भी गजराज सिंह बिष्ट ने जन संपर्क अभियान चलाया । स्थानीय जनता ने गजराज से कहा उनका भरोसा उनका विश्वास भाजपा के साथ है और रहेगा ।

     

     

    शाम होते होते गजराज सिंह बिष्ट ने रामलीला मैदान मंदिर , सुभाष नगर हनुमंत सेवा सदन , एवं गुरुद्वारे में प्रार्थना कर विजय का। आशीर्वाद लिया । इस दौरान स्थानीय जनता से भी दिन भर जन संपर्क करते रहे । राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर सांसद अजय भट्ट के साथ 51000 दिए जला कर दीपोत्सव भी मनाया

     

     

    रमन मार्केट क्षेत्र के व्यापारियों से मुलाकात कर गजराज बिष्ट ने कहा कुमाऊं प्रवेश द्वार हल्द्वानी को आर्थिक राजधानी का दर्जा दिलाने वाले व्यापारी भाई बहिनों का साथ हमेशा भाजपा के साथ रहा है । इस बार भी मजबूती से चुनाव में विजयी होंगे ।

     

    व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भी गजराज बिष्ट को आश्वस्त करते हुए कहा व्यापारियों का शत प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में होगा । उन्होंने कहा यदि वनभूलपुरा का क्षेत्र एक हो सकता है तो हम व्यापारी भाई भी एक हो सकते हैं।

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने देर रात तक समाज के अलग अलग वर्गों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने कर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को अनवरत चलाते रहने की अपील की । गजराज सिंह बिष्ट ने सुचिता एवं सुशासन के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की ।

     

     

     

    इस दौरान प्रचार अभियान में सांसद अजय भट्ट , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला , चुनाव प्रभारी हरीश पांडे , मोहन पाठक ,भुवन जोशी ,चंदन बिष्ट , रेनू जोशी , प्रकाश रावत , तरुण पंत, संजय दुमका, रेनू अधिकारी , किशोर जोशी , संजय पांडे , जगमीत सिंह मीती समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ,।

  • राममंदिर प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज 22 जनवरी 2025 प्राचीन श्री शिव सेवा समिति रजि0 हल्द्वानी द्वारा प्रसाद व खिचड़ी वितरण किया गया।

    राममंदिर प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज 22 जनवरी 2025 प्राचीन श्री शिव सेवा समिति रजि0 हल्द्वानी द्वारा प्रसाद व खिचड़ी वितरण किया गया।

    हल्द्वानी– अयोध्या राममंदिर प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज 22 जनवरी 2025 प्राचीन श्री शिव सेवा समिति रजि0, हल्द्वानी, पूजा अर्चना कर द्वारा प्रसाद व खिचड़ी वितरण किया गया। जिसने बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

    जिसमे समिति सरक्षक रूपेंद्र नागर जी व हरिमोह अरोरा जी, अध्य्क्ष धर्मेंद गुप्ता जी ,महामंत्री पदम पाल व सुशील गुप्ता,
    उपाद्यक्ष लाला नंदकिशोर जायसवाल , अशोक मुलानी,
    ,मुरली मुलानी,सूरज लम्बा जी, सचिव अमित आसवानी,
    कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दीपांशु शर्मा
    समिति सदस्य शिव कपूर,सुनील गुप्ता,विकास चोपड़ा,
    गुंजन सदाना जी आदि उपस्थित रहे।

    कार्यकार्यम में श्रीमान सुभाष मोंगा, प्रदीप बिष्ट, प्रताप बिष्ट , गजराज बिष्ट जी, परमजीत सिंह rippi ,,मनोज मठपाल ,,सोनू अग्रवाल, आदि लोग शामिल हुए।

  • भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विशाल  बाइक रैली, मिला अपार जन समर्थन।

    भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विशाल बाइक रैली, मिला अपार जन समर्थन।

    हल्द्वानी–चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के नेतृत्व में बाइक रैली निकाल कर भाजपा ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया ।

     

     

    भारी संख्या में पहुंचे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एम बी इंटर कॉलेज खेल मैदान से रैली निकाल कर पूरे हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण किया ।

     

     

    विशाल बाइक रैली में मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के साथ जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , सांसद अजय भट्ट , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ,दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट , प्रकाश हरबोला , मोहन पाठक , महेश शर्मा , चुनावी रथ पर सवार होकर गजराज सिंह बिष्ट के साथ नगर भ्रमण में मौजूद रहे ।

     

     

    सांसद अजय भट्ट ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा युवाओं के जोश ने साबित कर दिया है 25 जनवरी को हल्द्वानी नगर निगम में कमल खिलेगा ।

     

     

    बड़ी संख्या में युवाओं के बाइक रैली में पहुंचने से गदगद गजराज सिंह बिष्ट ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आप देश का भविष्य हो देश की राजनीति को दिशा देने वाले कर्णधार हो , आपकी स्वस्थ विचारधारा बेहतर समाज का निर्माण करने का काम करेगी ।

     

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी अंग्रेजों की तर्ज पर फूट डालो राज करो की नीति से चुनावी रण में हैं राजनीतिक लाभ लेने की मंशा से ठाकुर ब्राह्मण के बीच टकराव करवाना चाहते हैं ।

     

    हम हमेशा सनातन हिन्दू धर्म की बात करते हैं । कांग्रेस प्रत्याशी का अपने उपद्रवी चहेतों से लगाव का ही नतीजा है वो हिंदुओं में फूट डलवाना चाहते हैं । ऐसी तुच्छ राजनीति कर चुनाव जीतने के उनके मंसूबे हम सनातनी कभी पूरा होने नहीं देंगे ।

     

     

    इस दौरान चन्दन बिष्ट,चुनाव संयोजक हरीश पांडे ,मोहन पाठक ,महेश शर्मा ,नवीन वर्मा ,मोहन पाल , , शांति भट्ट , रेनू अधिकारी , कमल पांडे ,विपिन पांडे , दिनेश थूवाल , प्रतिभा जोशी , त्रिवेणी गयाल , गौरव जोशी , मनीष जोशी , कार्तिक हरबोला , नीरज बिष्ट , कनिष्क ढींगरा , समेत भारी संख्या में युवा मौजूद रहे ।

  • कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की रैली में उमड़ा जनसैलाब।

    कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की रैली में उमड़ा जनसैलाब।

    हल्द्वानी– चुनाव का माहौल पूरे उफान पर है। शहर की सड़कों पर ऐसा नजारा दिखा जो वर्षों तक याद रखा जाएगा। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में आयोजित रैली ने हल्द्वानी को कांग्रेसमय कर दिया।

     

    ठंडी रोड से शुरू होकर नरीमन चौराहा, सिंधी चौराहा और देवलचौड़ तक फैली इस रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। तीन किलोमीटर लंबी यह रैली न केवल कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन थी, बल्कि यह संदेश भी कि जनता बदलाव के लिए तैयार है।

     

     

    रैली का आगाज सुबह होते ही ठंडी रोड पर हुआ, जहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई कांग्रेस के झंडे और नारों के साथ बदलाव का समर्थन करता नजर आया। कोई बाइक पर तो कोई पैदल, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग ने इस रैली को ऐतिहासिक बना दिया।

     

    कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सड़कों पर हर ओर ललित जोशी जीतेंगे और विकास की राजनीति लाएंगे के नारों की गूंज थी। कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी भारी संख्या में शामिल हुई, जिससे सड़कों पर कांग्रेस के झंडों की बहार नजर आई।

     

     

    इस दौरान रैली के समापन पर में ललित जोशी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, यह चुनाव मैं नहीं, बल्कि आप लड़ रहे हैं। आपका यह उत्साह और समर्थन दर्शाता है कि हल्द्वानी बदलाव चाहता है। पिछले 10 वर्षों में इस शहर ने जो खोया है, उसे हम वापस लाएंगे।

     

     

    इस चुनाव में जाति, धर्म और झूठे वादों की राजनीति नहीं चलेगी। अब हल्द्वानी केवल विकास, रोजगार और उज्ज्वल भविष्य की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में शहर के विकास की अनदेखी हुई है। नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल तो किया गया, लेकिन उनके विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। यही वजह है कि ग्रामीण जनता में भारी असंतोष है, और इसका जवाब वह 23 जनवरी को अपने वोट से देगी।

     

     

    रैली में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि ललित जोशी जनता के बीच कितने लोकप्रिय हैं। महिलाओं ने कहा, हम बदलाव के लिए वोट देंगे। ललित जोशी ने हमेशा हर वर्ग की बात की है। वहीं युवाओं का कहना था, हमें रोजगार और बेहतर सुविधाएं चाहिए।

     

    कांग्रेस ही यह बदलाव ला सकती है। तीन किलोमीटर लंबी इस रैली में ऐसा कोई नहीं था जो उत्साहित न दिखा हो। झंडों से सजी सड़कों पर कांग्रेस का जोश साफ झलक रहा था। मातृशक्ति के समर्थन से लेकर युवाओं के उत्साह और बुजुर्गों के आशीर्वाद तक, हर वर्ग ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि हल्द्वानी बदलाव के लिए तैयार है।

     

    रैली ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा की जुमलेबाजी अब हल्द्वानी में नहीं चलने वाली। जनता रोजगार, बेहतर सुविधाएं और शहर के विकास की राजनीति चाहती है। कांग्रेस की इस एकजुटता और जनता के समर्थन ने यह साबित कर दिया कि हल्द्वानी में कांग्रेस के पक्ष में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

     

    रैली के समापन पर कार्यकर्ताओं ने कहा, यह केवल शुरुआत है। 23 जनवरी को जनता अपने वोट से हल्द्वानी का भविष्य तय करेगी। और हमें पूरा भरोसा है कि वह दिन कांग्रेस के नाम होगा। इस चुनावी रैली ने यह साफ कर दिया कि हल्द्वानी में विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दे इस बार चुनाव का मुख्य आधार होंगे। जनता का यह उत्साह और कांग्रेस की एकजुटता भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

     

     

    इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष, गोविंद सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व राष्टीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, हेमंत बगड़वाल, खजान पांडे, समाजसेवी योगेश जोशी, मोहन सनवाल, महेशानंद, बिपिन गुप्ता, पार्षद प्रत्याशी ई.नेहा, पार्षद प्रत्याशी प्रीति आर्या, पार्षद प्रत्याशी कोमल आर्या, पार्षद प्रत्याशी एडवोकेट धर्मवीर, सुमित कुमार, हेमंत साहू, शशि वर्मा, रजो टंडन, सूरज प्रकाश, राहुल सोनकर, विनोद जोशी, पियूष बल्यूटिया, विरेन्द्र जग्गी, गिरीश चन्द्र पांडे, सूरज गौनिया, ललित रावत, मीमांशा आर्या, मंजू दानू बिष्ट, दीप्ति तिवारी, सविता गुरुरानी, अनीता बिष्ट, तरुण उपाध्याय समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • सोशल मीडिया के जरिए एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना संभव: प्रो. राकेश।

    सोशल मीडिया के जरिए एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना संभव: प्रो. राकेश।

    हलद्वानी–ईडीपी के छठे दिन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मीडिया स्टडीज के प्रोफेसर और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रो. राकेश रयाल ने डिजिटल, प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिए एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।

     

     

    उन्होंने पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सबसे पहले अखबार आया, उसके बाद रेडियो और टेलीविजन ने अपनी जगह बनाई। अंततः वाई-फाई के आगमन के साथ सोशल मीडिया का जन्म हुआ।

     

    प्रो. राकेश ने कहा कि पहले हम अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए अखबारों का सहारा लेते थे, लेकिन इंटरनेट के दौर में अब हर किसी के पास सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म है, जहां न केवल अपनी बात रखी जा सकती है, बल्कि अपने उत्पादों को भी प्रमोट किया जा सकता है।

     

     

    उन्होंने कहा कि मीडिया को ‘चौथा स्तंभ’ कहा जाता है, क्योंकि यह लोगों को अपनी बात रखने का माध्यम देता है।

     

    डिजिटल मीडिया का अर्थ है इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग। डिजिटल और सोशल मीडिया की ताकत को समझाते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में सिर्फ एक मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने उत्पाद का प्रचार किया जा सकता है।

     

    उन्होंने 50 सेकंड से 1 मिनट की छोटी वीडियो क्लिप बनाने पर जोर दिया, जिसमें उत्पाद के प्रस्तुतीकरण, एडिटिंग और वीडियोग्राफी पर खास ध्यान रखा जाना चाहिए।

     

    उन्होंने ‘नमक वाली आंटी’ का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे गढ़वाली भाषा में अपने प्रोडक्ट का प्रचार करके उन्होंने स्थानीय से राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई।

     

     

    प्रो. राकेश ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि इनका सहारा लेकर अपने उत्पाद को कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

     

    व्याख्यान के अंत में उन्होंने कहा, “आज के समय में प्रिंट व डिजिटल मीडिया साथ-साथ सोशल मीडिया का भी काफी महत्व है। सोशल मीडिया हर किसी की पहुंच में है और यह ‘लोकल को वोकल’ बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है।”

     

    अंत में ईडीपी समन्वयक डॉ. अखिलेश सिंह ने जानकारी दी कि 28 जनवरी 2025 को विश्वविद्यालय प्रांगण में स्टार्टअप पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इच्छुक उद्यमी इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।

  • जिहादियों , अराजक तत्वों और हल्द्वानी की फिजा बिगाड़ने वालों का वोट मुझे नहीं चाहिए– गजराज सिंह

    जिहादियों , अराजक तत्वों और हल्द्वानी की फिजा बिगाड़ने वालों का वोट मुझे नहीं चाहिए– गजराज सिंह

    हल्द्वानी–चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने साफ करते हुए कहा जिहादियों , अराजक तत्वों और हल्द्वानी की फिजा बिगाड़ने वालों का वोट मुझे नहीं चाहिए ।

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी पर सिर्फ वनभूलपुरा क्षेत्र का मेयर बनने के लिए चुनाव लड़ने की बात कही ।

     

     

    हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में धुंआधार चुनाव प्रचार करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने आज हिंदू धर्मशाला , ट्रांसपोर्ट नगर , डहरिया , हीरानगर , शीशमहल एवं काठगोदाम क्षेत्र में जन संपर्क एवं नुक्कड़ सभाएं आयोजित की ।

     

     

    नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ वनभूलपुरा का मेयर बनना चाहते हैं । वनभूलपुरा क्षेत्र में हो रही उनकी गोपनीय बैठकों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है ।

     

     

    उन्होंने कहा हल्द्वानी की जनता को साफ दिखाई दे रहा है हमने शिव सेना का समर्थन लिया और कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी का समर्थन मांगा ।

     

    हमारा उद्देश्य हल्द्वानी की जनता के सामने साफ है हम दंगाइयों , उपद्रवियों एवं हल्द्वानी के विकास में बनने वाली हर बाधा को दूर करेंगे ।

     

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने गरजते हुए कहा हल्द्वानी में बेलबाबा से रानीबाग तक अतिक्रमण हटा , कालाढूंगी चौराहे से कठघरिया तक अतिक्रमण हटा ,कुसुमखेड़ा से लेकर भाखड़ा तक अतिक्रमण हटा , ये सारे हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र थे यहां कोई दंगा अराजकता या किसी तरह की कोई गुंडागर्दी नहीं हुई ।

     

     

    जब प्रशासन ने वनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया, क्या कारण है कि वहां अराजकता फैला कर पुलिस कर्मियों को बंधक बना दिया जाता है ,

    क्या कारण है 22 महिला पुलिस कर्मियों को बंधक बना दिया जाता है ,

    क्या कारण है निगम के कर्मचारियों को पीटा जाता है लगभग 150 सफाई कर्मचारियों को लहूलुहान कर दिया जाता है ,

    पत्रकार साथियों को भी नहीं बख्शा जाता है ।

     

    कांग्रेस के प्रत्याशी बताए किस सफाई कर्मचारी का हाल चाल लेने गए , किस पुलिस कर्मी को देखने अस्पताल गए और उन्होंने किस पत्रकार भाई को ढाढस बधाया ।

    इसके उल्टे दंगाइयों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जरूर पहुंच गए ।

     

    दंगाइयों एवं अतिक्रमणकरियों को साथ लेकर हल्द्वानी का मेयर बनने का दिवास्वप्न देख रहे कांग्रेस प्रत्याशी को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता आगमी 23 जनवरी को उनके स्वप्नलोक वनभूलपुरा में बसाने का इंतजाम कर आएगी । क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी दिन में तो भाईसाहब भाईसाहब करते हैं और रात होते ही भाईजान भाईजान कर दोहरा चरित्र निभाते हैं ।

     

    आज प्रचार अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,सांसद अजय भट्ट , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला ,विधायक बंसी धर भगत,प्रतिभा जोशी,रंजन बरगली, चुनाव प्रभारी हरीश पांडे ,सुरेश भट्ट ,दिनेश आर्या , मोहन पाल , रेनू अधिकारी , पंकज खत्री , विजय लक्ष्मी चौहान , रंजन बर्गली , प्रखर शाह समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही ।