Category: हल्द्वानी

  • क्षेत्र की जनता मुझ पर पूर्ण विश्वास रखे, उनका यह बेटा उनको सुखद परिणाम देगा – गजराज बिष्ट

    क्षेत्र की जनता मुझ पर पूर्ण विश्वास रखे, उनका यह बेटा उनको सुखद परिणाम देगा – गजराज बिष्ट

    हल्द्वानी–नगर निगम हल्द्वानी के नव नियुक्त महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने आज रामपुर रोड क्षेत्र के एक निजी रेस्तरां में पत्रकार वार्ता कर हल्द्वानी नगर की जनता को अपना परिवार बताते हुए कहा जनता ने जो सुखद चुनाव परिणाम मुझे दिए हैं , क्षेत्र की जनता भी मुझ पर पूर्ण विश्वास रखे उनका यह बेटा भी उनको सुखद परिणाम देगा ।

     

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा बेशक उनके माता पिता जीवित नहीं हैं , बावजूद इसके हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की प्रत्येक मां ने उनको अपने बेटे जैसा आशीर्वाद दिया और क्षेत्र का हर पितातुल्य बुजुर्ग उनके साथ उनके भरोसे की तरह खड़ा रहा ।

     

     

    नगर निगम क्षेत्र के सैकड़ों युवा जिनको मैं व्यक्तिगत रूप से जानता भी नहीं था, उन्होंने प्रभु श्री राम की सेना की तरह समुद्र में सेतु निर्माण सा काम कर मुझे चुनाव में विजयी होने की ऊर्जा प्रदान की ।

     

    ऐसे में अब मेरी और अधिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि मुझे स्वयं को अपने परिवार का सपूत साबित होना है ।

     

    भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा भाजपा परिवार के प्रत्येक सदस्य ने उनको अपने भाई अपने बेटे की तरह ईमानदारी से चुनाव लड़ाया और उनकी मेहनत की बदौलत भारी मतों से विजयी बनाया ।

     

     

    भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़वाने की जो जिम्मेदारी दी गई थी दिलोजान से उस जिम्मेदारी को उन्होंने पूरा किया , जिसके लिए उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके मार्गदर्शन के लिए , प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का हर कदम पर उनके साथ खड़े रहने के लिए , मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा रख रहे समस्त पार्टी के कार्यकर्ताओं का उनके साथ साए की तरह जी जान से जुटने के लिए उनका भी आभार व्यक्त किया ।

     

     

    मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा शपथ ग्रहण करने के बाद चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए संकल्पों को अक्षरशः पूर्ण करने का शत प्रतिशत प्रयास करूंगा ।

     

    शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हो जाए मेयर का पदभार ग्रहण कर लूं उसके बाद हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करूंगा और हल्द्वानी को एक आदर्श नगर निगम बनाने का प्रयास करूंगा ।

     

     

    हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के हर वर्ग हर समाज की जनता से उनके सुझाव प्राप्त कर उन पर अमल करूंगा एवं शिकायतें प्राप्त कर उनका समाधान कर निगम क्षेत्र के समस्त 60 वार्डों से किए गए अपने संकल्प को पूरा करूंगा ।

     

     

    पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,चुनाव सह प्रभारी विनीत अग्रवाल , प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ,जिला महामंत्री नवीन भट्ट , जिला मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा , मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे , प्रताप रैकवाल, किशोर जोशी ,राजेंद्र नेगी , दीपक बहुगुणा , पार्षद चंदन मेहता , प्रमोद बोरा , कमल पांडे, कुलदीप कुल्याल, प्रखर शाह मौजूद रहे ।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 12 दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ सफल समापन।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 12 दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ सफल समापन।

    हल्द्वानी– उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में आयोजित 12 दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का भव्य समापन हुआ।

     

    इस अवसर पर 20 से अधिक उद्यमियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के अलावा हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

     

    प्रदर्शनी में आए लोगों ने उत्पादों को न केवल सराहा, बल्कि उन्हें खरीदकर प्रतिभागियों का उत्साह भी बढ़ाया।

     

    यह एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम 16 जनवरी को आरंभ हुआ था। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी उद्यमियों, प्रोफेसरों और बैंक अधिकारियों को विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया, जिन्होंने छात्रों और प्रतिभागियों को उद्यमिता के विविध आयामों के बारे में शिक्षित किया। इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण कौशल सीखे।

     

     

    कार्यक्रम के समापन समारोह में माननीय कुलपति महोदय ने सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें भविष्य में सफल उद्यमी बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।

     

     

    कुलपति महोदय ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उत्तराखंड में पलायन की समस्या को रोकने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं, क्योंकि रोजगार और उद्यमिता राज्य के विकास के लिए आवश्यक हैं।

     

    देवभूमि उद्यमिता योजना के परियोजना अधिकारी, श्री अभिषेक नंदन ने बताया कि भविष्य में भी वह सभी प्रतिभागियों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे और उन्हें उद्यमिता से संबंधित मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि वे अपने स्टार्टअप को शीघ्र शुरू कर पंजीकरण करवा सकें।

     

    कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, डॉ. मनोज कुमार पांडे ने समापन समारोह में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। डॉ. अखिलेश सिंह ने 12 दिवसीय कार्यक्रम का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और बताया कि किस प्रकार से विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।

     

    कार्यक्रम के संचालन का दायित्व डॉ. नागेंद्र सिंह गंगोला ने संभाला। इस अवसर पर समिति सदस्य श्रीमती पूजा शर्मा, प्रिया बोरा, रितु बोरा, नवीन जोशी, प्रोफेसर एम.एम. जोशी, डॉ. बृजेश उपाध्याय, श्री बृजेश बनकोटी, डॉ. नीरज जोशी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

     

    समापन के अंत में, श्री खेमराज भट्ट ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षक अधिकारियों, और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम की सफलता में उनके योगदान की सराहना की।

  • सुराज सेवा दल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया …….

    सुराज सेवा दल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया …….

    हल्द्वानी- सुराज सेवा दल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड एक्टर कुंती पुत्र अर्जुन फिरोज खान आयोजन में सम्मिलित हुए तिरंगा उत्सव में शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया  तिरंगा यात्रा  उत्सव में  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी जी ने सुराज  सेवा दल के बारे में उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया और संगठन की उपलब्धियां गिनवाई अध्यक्ष ने बताया कि  शीघ्र ही समस्त उत्तराखंड में इस तरीके से के आयोजन किए जाएंगे कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया हल्द्वानी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरंगा उत्सव का आयोजन किया गया

     

    यह  यह मुहिम इसलिए चलाई जाती है कि ताकि  युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत हो यस इवेंट का आज 10 वर्ष हो गए इस देश भक्ति इवेंट को करते हुए  प्लेबैक सिंगर दिल्ली से  आय हुए  राहुल सिंह लखनऊ से अजीज खान  कविता बेलवाल विजय मेहता तमाम गायको ने देशभक्ति गीत गाकर आयोजन की शोभा बढ़ाई उत्सव में शामिल विष्णु दत्त उपाध्याय विनोद पाठक बालवीर बपिला डीके भट्ट अमित चौहान दीपक जोशी नुसरत वारसी सुनीता भट्ट दीप्ति तिवारी एवं सैकड़ो की संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

  • वनाग्नि रोकने की के लिए जन भागीदारी जरूरी, जागरूक करने के लिए वन विभाग ने  चलाया जन जागरूकता रथ।

    वनाग्नि रोकने की के लिए जन भागीदारी जरूरी, जागरूक करने के लिए वन विभाग ने चलाया जन जागरूकता रथ।

    हलद्वानी– गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं हर साल बढ़ती जा रही है। जंगलमें लगने वाली आग की घटना को कम करने के लिए वन विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं।

     

    हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा फॉरेस्ट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट मे सोमवार को जंगल की आग से निपटने को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया

     

    कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। जहां उन्होंने कहा कि जंगल की आग को कंट्रोल करने के लिए जन भागीदारी बहुत जरूरी है।

     

    उन्होंने कहा कि जंगलों में लगने वाले आग की घटना को कम करने के लिए विभाग को सरकार द्वारा जो भी मदद चाहिए सरकार उसके लिए हर संभव मदद को तैयार हैं।

     

    इस दौरान उन्होंने फॉरेस्ट फायर को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

     

    कार्यशाला में फॉरेस्ट सर्विस ऑफ़ इंडिया के साइंटिस्ट ने फायर अलर्ट को लेकर अपने अनुभव को साझा किया और कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

     

    इस दौरान वन विभाग के मुखिया प्रमुख वन संरक्षक डॉक्टर धनंजय मोहन ने ऑनलाइन कार्यशाला से  जुड़े रहे।

     

    जहां कार्यशाला की सराहना करते हुए उन्होंने ने  कहा कि गर्मी के सीजन में जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओ को कम करना  वन विभाग की प्राथमिकता है.

     

     

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन संरक्षक डॉ विनय भार्गव, हल्द्वानी डीएफओ कुंदन सिंह,नैनीताल डिवीजन के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, तराई पूर्वी वन विभाग हिमांशु बागरी सहित कई वन अधिकारी और बन  विभाग के  लोग मौजूद रहे।

  • कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने जताया मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार, भाजपा के गजराज बिष्ट को दी जीत की बधाई।

    कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने जताया मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार, भाजपा के गजराज बिष्ट को दी जीत की बधाई।

    हल्द्वानी– नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी ललित जोशी ने चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और 70,000 से अधिक मतदाताओं का आभार जताया।

     

     

    उन्होंने कहा कि यह समर्थन उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और वह इसे सदैव याद रखेंगे। ललित जोशी ने मेयर पद पर विजयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को बधाई दी।

     

    उन्होंने उम्मीद जताई कि वह शहर के विकास के लिए बेहतर कार्य करेंगे और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि गजराज सिंह बिष्ट अपने कार्यकाल में शहर के विकास की नई दिशा तय करेंगे।

     

     

    ललित जोशी ने कहा कि वह एक आंदोलनकारी पृष्ठभूमि से आते हैं और हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव हारने के बावजूद उनका जनता के लिए काम करने का जज्बा कम नहीं होगा।

     

    मैं हमेशा जनता के साथ खड़ा था और आगे भी खड़ा रहूंगा। उनकी समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा, उन्होंने कहा।

     

    चुनाव परिणामों पर सवाल खड़े करते हुए ललित जोशी ने प्रशासन की निष्पक्षता पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में कांग्रेस के मतों को रद्द किया गया, जो एक साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने इसे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर बड़ा सवाल उठता है।

     

     

    चुनाव में हार को लेकर जोशी ने कहा, यह चुनाव नहीं, बल्कि एक साजिश थी। मैं हारा नहीं हूं। हारकर भी मैं जीत गया हूं। जनता का समर्थन मेरे साथ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 70,000 मतदाताओं का समर्थन उनके लिए एक बड़ा परिवार है, और यह समर्थन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

     

     

    ललित जोशी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, जिन्होंने मुझे वोट दिया, उनका आभार और जिन्होंने नहीं दिया, उनका भी धन्यवाद। मैं यह मानता हूं कि हल्द्वानी में अब मेरा 70,000 लोगों का परिवार है। हम आगे भी लड़ेंगे और जीतेंगे। संघर्ष ही जीवन है।

     

    उन्होंने कहा कि उनकी हार से उनके संघर्ष की राह समाप्त नहीं होगी। वह शहर की समस्याओं और जनता की आवाज को लगातार उठाते रहेंगे।

     

    ललित जोशी ने यह भी संकेत दिया कि वह भविष्य में फिर से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को विश्वास दिलाया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे।

  • जिला न्यायाधीश महोदय के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर फूड सेफ्टी विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला।

    जिला न्यायाधीश महोदय के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर फूड सेफ्टी विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला।

    हल्द्वानी–माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से समय समय पर प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में माननीय जिला न्यायाधीश महोदय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्री सुबीर कुमार जी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी द्वारा जिला फूड सेफ्टी विभाग के सहयोग से न्यायालय परिसर में न्यायाधीशगण,अधिवक्ता गण, कर्मीगण हेतु प्रशिक्षण /जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

     

     

    जिसमें जिला फूड सेफ्टी विभाग से डी ओ  संजय कुमार जी द्वारा प्रतिभागियों को जागरूक किया किया गया कि किस प्रकार से फूड हमारे सेहत पर प्रभाव डालता है, किस प्रकार की डाइट को आई सी सी एम आर द्वारा प्रमाणित किया गया है,कौनसे आहार भोजन में शामिल करने चाहिए और किस तरह के पदार्थों से बचना चाहिए।

     

    कार्यशाला में एडल्ट्रेशन,मिसब्रांडिंग आदि विषय,फूड लोगों,फोर्टीफाइड एवं ऑर्गेनिक डाइट, बाज़ार में समान खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देने है,लेबल पर क्या पढ़ना है,किन बातों का विशेष ध्यान रखना है,कब मामले की रिपोर्टिंग करनी है,कैसे करनी है, घर पर खाना बनाने में किन बातों पर ध्यान देना है,होटल में खाना खाने समय किन बातों पर ध्यान देना होगा,आदि विषयों पर विस्तारित जानकारी प्रदान की।

     

    कार्यशाला में माननीय जिला न्यायाधीश महोदय , आदरणीय न्यायाधीशगण में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश विक्रम,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नेहा कुशवाहा,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती बीनू गुलयानी, सिविल जज जूनियर डिविजन श्रीमती तनुजा , डी जी सी श्री सुशील कुमार, सी एल ए डी सी श्री सोहन तिवारी ,अन्य विद्वान अधिवक्तागण ,कर्मीगण एवं पी एल वी उपस्थित रहे।

  • सोने चाँदी के आभूषणों पर हाथ साफ करने वाले 02 शातिर चोर आये लालकुंआ पुलिस की गिरफ्त में, चोरी किये आभूषण बरामद…….

    सोने चाँदी के आभूषणों पर हाथ साफ करने वाले 02 शातिर चोर आये लालकुंआ पुलिस की गिरफ्त में, चोरी किये आभूषण बरामद…….

    दिनांक – 11/08/2024 को मुकदमा वादिनी श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी भरत सिंह निवासी गांधीनगर प्रथम बिन्दुखत्ता  की तहरीर कि  दिनांक 25/7/2024 से 04/08/2024 की रात्रि में वादिनी के भाई के मकान बिन्दुखत्ता क्षेत्र में अज्ञात चोर द्वारा मकान की खिडकी की ग्रिल तोडकर घर के अन्दर सोने व चांदी के जेवर रुपये आदि चोरी कर लिया गया था।     तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मु0 एफआईआर नं0 156/24 धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना Si सोमेंद्र सिंह के सुपुर्द  की गई। मुकदमा पंजीकृत होने के तुरन्त बाद से ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।   पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित चोर व चुराई गई सम्पत्ति की तलाश प्रारम्भ करते हुये सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये  तथा अलग-अलग सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गयी ।  लालकुआं पुलिस द्वारा दिनांक 25/1/2025 को तेल डिपो के पास से यात्री प्रतिक्षालय  से 02 युवकों को मय चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तारी

    1- अंकित कुमार टम्टा पुत्र लक्ष्मण राम टम्टा निवासी विकासपुरी नम्बर 2 इन्द्रानगर द्वितीय बिन्दुखत्ता कोतवाली लालकुआ उम्र 24 वर्ष व

    2- प्रियांशु पुत्र राम दयाल वर्मा निवासी कार रोड बिन्दुखत्ता बोरिंग पट्टा लालकुआ उम्र 21

    बरामदगी-

    1-         02 जोडी सफेद धातु की पायल

    2-         01 जोडी कनफूल पीली धातु

    3-         01 पहाडी नथ पीली धातु

    4-         01 मंगलसूत्र पीली धातु

    5-         01 लेडीज अंगूठी पीली धातु

    6-         01 मांगटीका पीली धातु

    7-         02 जोडी धागुले सफेद धातु

    पुलिस टीम –

    1-उ0नि0  सोमेन्द्र सिंह

    2- कानि0 दिलीप कुमार

    3-कानि0 रामचन्द्र प्रजापति

    4-कानि0  वीरेन्द्र रौतेला

  • हल्द्वानी में ट्रिपल इंजन सरकार।

    हल्द्वानी में ट्रिपल इंजन सरकार।

    हल्द्वानी–बीजेपी के गजराज बिष्ट चुनाव जीते। 3894 मतो से जीत हासिल की।

     

     

    कांटे के मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को हराया

     

    गजराज सिंह बिष्ट होंगे हल्द्वानी नगर निगम के नए मेयर

    बीजेपी ने लगाई जीत की हैट्रिक।

     

     

    बीजेपी को वोट 71962
    कांग्रेस को वोट 68068

  • स्टार्टअप प्रदर्शनी की तैयारियां जोरों पर , उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 28 जनवरी को  किया जाएगा आयोजित।

    स्टार्टअप प्रदर्शनी की तैयारियां जोरों पर , उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 28 जनवरी को किया जाएगा आयोजित।

    हल्द्वानी– उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में चल रहे 12 दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (ईडीपी) के अंतिम दिन अर्थात 28 जनवरी 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य स्टार्टअप प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

     

     

    इस प्रदर्शनी में 15 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। अब तक 30 से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं। विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप उद्यमियों से आग्रह किया जाता है की वे इस प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर भाग लें औरउद्यमिता एवं उत्पाद को जन-जन तक स्टॉल लगाकर पहुँचाये।

     

     

    इसके लिए एंटरप्रेन्योर्स को निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिसे वे समिति के सदस्यों से या फिर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 जनवरी 2025 को सायं 06 बजे तक है। स्टॉल लगाने के लिए वरीयता उन उद्योगों को दी जाएगी, जिनके उत्पाद उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं|

     

     

    समिति के सदस्यों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन कर अपने स्टॉल लगाएं और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें।

     

     

    हल्द्वानी क्षेत्रवासियों से भी आग्रह किया जाता है कि वे 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर स्टार्टअप प्रदर्शनी में भाग ले और उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें। सभी के इस सामूहिक पहल से राज्य में पलायन की समस्या को रोकने में मदद मिलेगी।

  • हल्द्वानी नगर निगम सीट पर बीजेपी मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट आगे…….

    हल्द्वानी नगर निगम सीट पर बीजेपी मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट आगे…….

    हल्द्वानी वार्ड 02 निर्मला तिवारी निर्दलीय

    हल्द्वानी वार्ड 03 धर्मवीर उर्फ डेविड bjp

    वार्ड 19 से BJP के राजेंद्र कुमार जीते

    वार्ड 49 से BJP के चन्दन मेहता जीते

    वार्ड 47 से BJP के दीपक बिष्ट जीते

    वार्ड 3 से BJP के धरमवीर उर्फ़ डेविड जीते

    वार्ड 1 से निर्दलीय बबली वर्मा जीती

    वार्ड 20 से निर्दलीय हेमंत शर्मा जीते

    वार्ड 2 से निर्दलीय निर्मला तिवारी जीती

    वार्ड 48 से निर्दलीय मुकुल बलूटिया जीते

    वार्ड 36 से निर्दलीय तनुजा जोशी जीती

    वार्ड 21 से निर्दलीय मोहमद गुफरान जीते

    वार्ड 35 से कांग्रेस की रेनू टम्टा जीती