Category: हल्द्वानी

  • चोरी और मारपीट की घटनाओं से व्यापारियों में रोष, एस एस पी को दिया ज्ञापन।

    चोरी और मारपीट की घटनाओं से व्यापारियों में रोष, एस एस पी को दिया ज्ञापन।

    हल्द्वानी–आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल (संपूर्ण भारत) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल एवं कोर कमेटी के नेतृत्व में SSP साहब को दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया।

     

    जिसमें पहले में 4/5 जनवरी मध्य-रात्री को सादर बाजार/मीरा मार्ग क्षेत्र में हुई चोरी के ख़िलाफ़ पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई ना होने अथवा इसका जल्द से जल्द खुलासा करने के बाबत था।

    वही दूसरा, कल कारखाना बाजार में ठेले वालों द्वारा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के सुपुत्र अनुज अग्रवाल के साथ मारपीट के संबंध में था।

     

    दोनों बिंदुओं में व्यापरियों में भय और अत्याधिक रोष को देखते हुए SSP साहब ने बहुत जल्द संतोषजनक कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

     

    वही अनुज कांत अग्रवाल ने SSP साहब की नशा तस्करों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई करने पर खूब प्रशंसा भी की।
    प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा दोनों मांगों पर जल्द ही कार्रवाई नहीं की तो समस्त व्यापारी एक आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशाशन को होगी।

     

    प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे ने SSP साहब से कहा कि संपूर्ण बाजार क्षेत्र से समस्त ठेले हटा कर एक जगह स्थानांतरित करने चाहिए और सबका सत्यापन भी होना चाहिए जिस पर SSP साहब ने नगर निगम/प्रशाशन द्वारा मिल कर जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।

     

    ज्ञापन देने वालों में मुख्यत: प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल, प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे, प्रदेश संरक्षक जीवन सिंह कार्की, प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी लव बक्शी, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग, महानगर महामंत्री कपिल वोहरा, युवा अध्यक्ष सुमित साहू, युवा सचिव सुशील साहु, युवा सदस्य योगेश कोरी तथा अन्य गणमान्य व्यापारी उपस्थित थे।

  • सिचाई विभाग की सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर किसान मंच, उत्तराखंड  द्वारा सौपा गया ज्ञापन।

    सिचाई विभाग की सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर किसान मंच, उत्तराखंड द्वारा सौपा गया ज्ञापन।

    हल्द्वानी– किसान मंच (उत्तराखंड प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय के द्वारा आज किसानों के सिंचाई खंड विभाग, हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

     

    ज्ञापन में देवलचौड़ से गन्ना सेंटर तक बनी सिंचाई विभाग की सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की गई है।

     

    सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग ने सिर्फ पंचायत घर तक के अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है,जबकि गन्ना सेंटर तक किए गए अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

     

     

    विभाग की निष्क्रियता के कारण पिछले दो वर्षों से किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी खेती और आजीविका प्रभावित हो रही है।

     

     

    किसान मंच ने 15 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई की मांग की है,अन्यथा ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। किसान मंच ने निम्न मांगों का ज्ञापन सौपा,,,

    1. गन्ना सेंटर तक पूरी सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।

    2. सभी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ निष्पक्ष और समान रूप से कार्रवाई हो।

    3. अतिक्रमण हटाने के लिए समयबद्ध योजना बनाई जाए और इसे सार्वजनिक किया जाए।

     

    प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने यह भी सुझाव दिया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक दिन गांवों का दौरा करना चाहिए,ताकि वे किसानों की समस्याओं को नजदीक से समझ सकें और उनकी जरूरतों के अनुरूप कार्रवाई कर सकें।

     

    यदि तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो किसान मंच कानूनी कदम उठाने के साथ-साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

  • तेजस तिवारी ने जीती  अंतर विद्यालय सब जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता।।

    तेजस तिवारी ने जीती अंतर विद्यालय सब जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता।।

    हल्द्वानी–सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल , लामाचौड़ , हल्द्वानी में आयोजित प्रतियोगिता में हल्द्वानी शहर के पब्लिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

     

     

    स्विस नियमों से खेली गई इस प्रतियोगिता के सब जूनियर व्यक्तिगत बालक वर्ग में तेजस तिवारी ने 6 मैचों में 5.5 अंक बनाकर बाजी मार ली ।

     

     

    दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल , हल्द्वानी के कक्षा एक के छात्र तेजस तिवारी हल्द्वानी शहर की शतरंज प्रतिभा है , जिनके नाम कम उम्र में ही कई रिकार्ड है ।

     

    दिसंबर माह में तेजस को उनकी शतरंज की उपलब्धियों के लिए उत्तराखंड बाल सरंक्षण आयोग द्वारा ” बाल गौरव पुरस्कार ” से भी सम्मानित किया गया था ।

  • विधियक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    विधियक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    देहरादून–आज दिनांक 30.01.2025 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,

     

     

    जिसमें वहां उपस्थित बच्चों से बातचीत कर उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के कार्यों, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम व सोशल मीडिया फ्रॉड और नशे के दुष्प्रभावो के सम्बन्ध में जानकारी दी।

     

    सचिव महोदया द्वारा पॉक्सो एक्ट के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने छात्रों को बताया कि “यह अधिनियम बच्चों के यौन शोषण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कानूनी हथियार है, जिसका प्रभावी ढंग से उपयोग करना चाहिए।” उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं सही उपयोग के बारे में भी छात्रों को सलाह दी।

     

    इसके अलावा माo उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश, देहरादून के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य छात्रों और समाज में स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना है।

     

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गरिमा शर्मा के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता और सुरक्षा हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं”

     

    कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के पराविधिक कार्यकर्ता श्री उमेश्वर सिंह रावत जी ने भी छात्रों को विधिक जानकारी प्रदान की और स्वच्छता जागरूकता रैली में अपना योगदान दिया।

     

     

    रैली में छात्रों ने आकर्षक पोस्टर और नारों के माध्यम से स्वच्छता और सुरक्षा का संदेश दिया।

     

     

    इस रैली में श्रीमती किरन गौड़, श्री अमित गुलाटी, श्री विनय गुप्ता, श्री अमित सिंह, श्री गौरव कश्यप एवं श्री रतन सिंह भी शामिल थे।

     

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए एक स्लोगन प्रतियोगिता का संचालन किया, जिसमें प्रांजल नौटियाल, देवाशीष, रौनक एवं योग्य सेमल्टी को उत्कृष्ट स्लोगन/नारों के लिए पुरस्कृत किया गया।

     

  • फर्जी बैंक खातों से करते थे साइबर ठगी, हल्द्वानी में बड़ा खुलासा, शातिर गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

    फर्जी बैंक खातों से करते थे साइबर ठगी, हल्द्वानी में बड़ा खुलासा, शातिर गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

    हल्द्वानी–हल्द्वानी में साइबर ठगी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेजों के आधार पर बैंकों में खाता खोलकर लोगों से ठगी करता था। इस गिरोह के मास्टर माइंड सहित छह सदस्य गिरफ्तार हुए हैं, जिनसे भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

     

     

    एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि 29 जनवरी को एसओजी प्रभारी संजीत राठौर को सूचना मिली कि कुछ लोग बाहरी राज्यों से हल्द्वानी आकर फर्जी आधार कार्ड बना रहे हैं और बैंक खातों में धोखाधड़ी के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के 6 सदस्यों को पकड़ा।

     

     

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मास्टर माइंड राघवेंद्र प्रताप सिंह (उर्फ रघु) के साथ-साथ लकी, रोहन , आकाश सिंह, दीपक और रॉकी शामिल हैं। पुलिस को इनसे फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल सिम कार्ड और बैंक खाता खोलने के फॉर्म जैसे कई महत्वपूर्ण सबूत मिले।

     

     

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करते थे और खाता खोलने पर हर सदस्य को 25,000 रुपये नगद मिलते थे। इसके बाद ट्रांजेक्शन पर 10-15% का कमीशन भी मिलता था।

     

     

    पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, और अब अन्य मुख्य आरोपी, चार्ली उर्फ के०के० की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 2,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

  • यातायात निरीक्षक हल्द्वानी एवं सीपीयू प्रभारी की संयुक्त टीम ने शहर में चलाया वाहन चेकिंग अभियान……

    यातायात निरीक्षक हल्द्वानी एवं सीपीयू प्रभारी की संयुक्त टीम ने शहर में चलाया वाहन चेकिंग अभियान……

    हल्द्वानी- यातायात निरीक्षक हल्द्वानी एवं सीपीयू प्रभारी की संयुक्त टीम ने शहर में चलाया वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों को न मानने वाले 125 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर यातायात प्रभारी एवं सीपीयू प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी शहर में वाहनों के सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए

     

    यातायात निरीक्षक द्वारा 93 एवं सीपीयू प्रभारी द्वारा 32 वाहन चालकों कुल- 125 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई  की गई है। इस दौरान समस्त वाहन चालकों / आम जनमानस को  सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। समस्त वाहन चालको एवं आम जनमानस से अनुरोध किया की शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु यातायात पुलिस नैताताल का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • मौन जुलूस निकलना राजनीति आपरियपकयता–प्रदेश सह मीडिया प्रभारी।

    मौन जुलूस निकलना राजनीति आपरियपकयता–प्रदेश सह मीडिया प्रभारी।

    हल्द्वानी–भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी के द्वारा मौन पद यात्रा निकालने को उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता कहा ।

     

     

    उन्होंने कहा उनको चुनाव परिणाम को स्वीकार करना चाहिए , चुनाव परिणामों के प्रति नाराजगी दिखाकर कांग्रेस प्रत्याशी जनादेश का अपमान कर रहे हैं साथ ही निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों समेत अपने उन चुनाव अभिकर्ताओं का भी अपमान कर रहे हैं जो मतगणना के दिन कांग्रेस प्रत्याशी ने नियुक्त किए थे ।

     

     

     

    चंदन बिष्ट ने कहा अवैध घोषित हुए बैलेट में भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के भी मत शामिल हैं ।

     

     

    चंदन बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस के पास हार के बाद यह इकलौता हथकंडा है कभी ई वी एम को दोष देती है कभी बैलेट पेपर को दोष देते हैं ।

  • बाजार क्षेत्र में सभी प्रकार के ठेले हटवाए जाए, अन्यथा व्यापारी बाजार बंद करने के लिए होंगे मजबूर – प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल।

    बाजार क्षेत्र में सभी प्रकार के ठेले हटवाए जाए, अन्यथा व्यापारी बाजार बंद करने के लिए होंगे मजबूर – प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल।

    हल्द्वानी–बाजार क्षेत्र में ठेले वालों की बढ़ती गुंडागर्दी के खिलाफ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ा रुख अपनाया हैं।

     

    आज एक व्यापारी अनुज अग्रवाल साथ रास्ते से ठेला हटाए जाने को लेकर ठेले वालों ने मारपीट की तथा जानलेवा हमला किया ।

     

    आज ठेले वालों द्वारा व्यापारी को कारखाना बाजार से सदर बाजार तक दौड़ा दौड़ा कर मारपीट की इस मारपीट में व्यापारी की चेन और अन्य सामान भी गिर गया और ठेलों वालो की इतनी हिम्मत बढ़ गई कि मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी भी दी गई।

     

    किसी तरह व्यापारियों के एकत्र होने पर ठेले वाले भाग खड़े हुए ठेले वालों की इस गुंडागर्दी के खिलाफ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता और सह संयोजक देवेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक हुजूम कोतवाली प्रभारी  राजेश यादव जी से मिला और उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यापारी पर हमले को दोषियों को अति शीघ्र पकड़ने के लिए कहा , जिस पर व्यापारी की प्रथम सूचना रिपोर्ट पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए दो अपराधियों की धरपकड़ की गई और अन्य अपराधियों को पकड़ने का शीघ्र आश्वाशन दिया गया ।

     

    वीरेंद्र गुप्ता और देवेश अग्रवाल ने कोतवाली प्रभारी से कहा कि बाजार क्षेत्र से समस्त ठेले हटाए जाय और दुकानों के आगे का अतिक्रमण हटाया जाय, इस पर पुलिस प्रशाशन ने व्यापार मंडल से कहा कि नगर निगम और शहर प्रशासन कार्यवाही करे तो पुलिस इसको अमल में लाएगी।

     

    इस संदर्भ में व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर वार्ता की कि बाजार क्षेत्र को ठेले से मुक्त किया जाय और दुकानों के आगे जो दुकानदार ठेले लगवाता हैं, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए, अन्यथा अति शीघ्र व्यापारी बाजार बंद को मजबूर होगा ।

     

     

    आज कोतवाल श्री राजेश यादव से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने वालो में प्रमुख रूप से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी विरेंद्र गुप्ता सह संयोजक देवेश अग्रवाल महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल चमन गुप्ता हरिमोहन अरोरा मिक्की चड्ढा विमल शर्मा विशाल गोल्डी सुशील पप्पी नीरज प्रभात गर्ग तनुज गुप्ता कनिष्क ढींगरा इत्यादि सैकड़ो व्यापारी मौजूद थे।

  • 68 हजार लोगों के प्यार और आशीर्वाद  देने के लिए धन्यवाद, संघर्ष जारी रहेगा– ललित जोशी

    68 हजार लोगों के प्यार और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद, संघर्ष जारी रहेगा– ललित जोशी

    हल्द्वानी—नगर निगम चुनाव के परिणाम के बाद राज्य आंदोलनकारी और कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के उम्मीदवार ललित जोशी ने आज शहर में एक ऐतिहासिक मौन पदयात्रा निकाली, जिसका उद्देश्य शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करना था।

     

    जोशी ने इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया कि उनका संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है और वह अपने समर्थकों के लिए आगे भी लड़ाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

     

     

    ललित जोशी का यह मौन जुलूस रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर हीरानगर स्थित गोल्ज्यू मंदिर तक पहुंचा। इस यात्रा के दौरान जोशी ने नगर निगम चुनाव परिणामों को लेकर अपने गहरे असंतोष का इज़हार किया और चुनाव प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियों का आरोप लगाया। यह पदयात्रा रामलीला मैदान, पटेल चौक, सिंधी चौराहा, कालाढूँगी चौराहा, मुखानी चौराहा होते हुए, हीरानगर के गोल्ज्यू मंदिर तक पहुंची।

     

     

    जोशी ने कहा कि भले ही वह चुनाव हार गए हैं, लेकिन उन्हें 68 हजार लोगों का समर्थन मिला है, जो उनके लिए एक परिवार के समान हैं। यह संख्या न केवल उनके जनाधार को दर्शाती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि उनके समर्थक उनके साथ हैं और उनका संघर्ष भी जारी रहेगा। जोशी ने कहा, “यह 68 हजार लोग मेरे लिए सिर्फ संख्या नहीं हैं, वे मेरे परिवार की तरह हैं और उनका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” इनके सहारे मैं अपने परिवार को और बढ़ाऊंगा।

     

     

    यात्रा के दौरान ललित जोशी ने यह स्पष्ट किया कि वह अब गोल्ज्यू मंदिर के सामने अपने संघर्ष को लेकर खड़े हैं। उनका यह कहना कि “अब गोल्ज्यू ही न्याय करेंगे”, यह संकेत करता है कि वह स्थानीय आस्था और विश्वास का सहारा लेकर, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ एक जन आंदोलन छेड़ने के लिए तैयार हैं।

     

     

    ललित जोशी ने अपनी पदयात्रा के दौरान चुनाव प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मतों को काटा गया और कई मतपत्र निरस्त किए गए, जिससे मतदाताओं का विश्वास कमजोर हुआ। जोशी ने विशेष रूप से मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि चुनाव के परिणामों को लेकर पूरे शहर में भ्रम की स्थिति उत्पन्न की गई। मतगणना के दौरान एक डब्बा काठगोदाम तो दूसरा डब्बा भगवानपुर का खोला गया, जबकि पिछले चुनावों की मतगणना में ऐसा कभी नहीं हुआ। उनका आरोप था कि मतगणना के दौरान कई बार प्रक्रियाओं का पालन सही तरीके से नहीं किया गया और कई जगहों पर मतगणना के आंकड़े अस्पष्ट थे। महापौर की पिछले चुनाव की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र से 14000 तो हल्द्वानी विधानसभा से 19000 के अधिक मत प्राप्त करने के बावजूद हार अचंभित करती है।

     

     

    ललित जोशी ने यह भी कहा कि उनका जन आंदोलन जारी रहेगा और वह अपने समर्थकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेंगे। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वह किसी भी रूप में अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जोशी ने इस बात को दोहराया कि उनके आंदोलन का उद्देश्य न केवल चुनाव परिणामों को चुनौती देना है, बल्कि उन लाखों लोगों की आवाज़ को उठाना भी है, जिनका प्रतिनिधित्व सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।

     

     

    यात्रा के अंत में, ललित जोशी ने नवनिर्वाचित मेयर गजराज बिष्ट को जीत की बधाई दी। जोशी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर किसी को अपना स्थान मिलता है और बिष्ट की जीत पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, जोशी ने यह भी कहा कि उनकी यात्रा और संघर्ष का उद्देश्य जनता की समस्याओं को हल करना है, और इस दिशा में वह आगे भी काम करते रहेंगे। जोशी ने यह स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन कभी भी हिंसक नहीं होगा और वह हमेशा शांति और सटीकता से अपनी बात रखेंगे।

     

     

    ललित जोशी ने यह भी बताया कि उनका संघर्ष और जन आंदोलन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास रखने के साथ है। उन्होंने कहा, “हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं, लेकिन जब हमें लगता है कि प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही है, तो हमें अपनी आवाज़ उठानी चाहिए। यह हमारा अधिकार है।” जोशी ने यह संदेश दिया कि चुनाव परिणामों से वह निराश जरूर हैं, लेकिन उनका संघर्ष देश और समाज के हित में रहेगा।

     

     

     

    ललित जोशी के इस मौन पदयात्रा से यह संदेश साफ है कि उन्होंने चुनाव हारने के बावजूद अपनी लड़ाई को जारी रखने का निर्णय लिया है। उनकी यह यात्रा केवल चुनाव परिणामों के खिलाफ नहीं, बल्कि एक नए जन आंदोलन की शुरुआत हो सकती है। जोशी के नेतृत्व में एक नई राजनीति की दिशा निर्धारित हो सकती है, जिसमें पारदर्शिता, ईमानदारी, और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

     

     

    आभार रैली में शामिल रहे हेमंत सिंह बगड़वाल,खजान पांडे, बहादुर सिंह बिष्ट, दीपचंद पाठक, शोभा बिष्ट, पुष्पा नेगी, तनुजा जोशी, संजय किरौला, महेश कांडपाल जगमोहन बगड़वाल, कैलाश शाह, दीपक शाह, राहुल सोनकर, सावन  पाटनी, बच्चन डांगी, देवेंद्र रावत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • व्यापार मंडल ने कुंभ में  मृतक और घायलों के प्रति व्यक्त की संवेदना।

    व्यापार मंडल ने कुंभ में मृतक और घायलों के प्रति व्यक्त की संवेदना।

    हल्द्वानी–आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल (संपूर्ण भारत) के प्रदेश कार्यालय में प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में सुबह हुए भगदड़ कांड में घायल श्रद्धालुओं और सम्भावित मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई।

     

    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल एवं समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल (संपूर्ण भारत) की टीम घायल श्रद्धालुओं के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद करने के लिए तत्पर है तथा सब ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी (मुख्यालय, प्रयागराज) से भी घायल श्रद्धालुओं को हर सम्भव मदद करने का अनुरोध किया।

     

    वहीँ संवेदना प्रकट करने में प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल, प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे, प्रदेश सह-प्रभारी अतुल गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री ख़ुशहाल बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी लव बक्शी, ज़िला अध्यक्ष विशाल वर्मा, महानगर अध्यक्ष परमिंदर नागपाल आदि गणमान्य व्यापारी उपस्थित थे।