Category: हल्द्वानी

  • चौंफला चौराहे से ऊंचापुल चौराहे तक ललित जोशी ने किया पैदल जनसंपर्क।

    चौंफला चौराहे से ऊंचापुल चौराहे तक ललित जोशी ने किया पैदल जनसंपर्क।

    हल्द्वानी–। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने सोमवार को चौफुला चौराहे से ऊंचापुल चौराहे तक जनसंपर्क अभियान चलाया।

     

    इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संपर्क किया और अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इस अभियान में बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ कदम से कदम मिलाते हुए नजर आए।

     

    जनसंपर्क अभियान के दौरान रास्ते में बीजेपी के कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की मुलाकात हुई तो ललित जोशी ने उनसे आशीर्वाद लिया। विधायक भगत ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता उत्साहित दिखे।

     

     

    ललित जोशी ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि यह चुनाव जनता का है और उन्होंने मुझे मैदान में उतारा है। हमारा उद्देश्य हर व्यक्ति का विकास करना है, न कि नफरत फैलाना। उन्होंने याद दिलाया कि जब ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनें जब्ती की कगार पर थीं, तब वह जनता के साथ खड़े थे, और आज जनता उन्हें अपना समर्थन दे रही है।

     

     

    उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीतियों ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, और सत्ता में बैठे नेता अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। महंगाई आसमान छू रही है, जिससे आम जनता की परेशानियां बढ़ी हैं। बेरोजगार युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

     

     

    उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के बेरोजगार युवा अब भी रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बीजेपी सरकार धर्म की राजनीति कर रही है और समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और उससे मोह भंग कर चुकी है।

     

     

    जनसंपर्क अभियान के दौरान कई मतदाताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। स्थानीय लोगों ने कहा, “हम विकास चाहते हैं, और ललित जोशी ने हमेशा हमारी समस्याओं को प्राथमिकता दी है। जनसंपर्क अभियान ने हल्द्वानी में कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने की कोशिश की। अब देखना यह है कि चुनाव परिणाम जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

     

     

    इस जनसंपर्क अभियान में विधायक सुमित हृदयेश, जिला अध्यक्ष राहुल छीमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, समाजसेवी योगेश जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, केदार पलड़िया, शानू बिष्ट, दीप चंद्र पाठक, जग मोहन बगड़वाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • 4th सिटीजन साइंटिस्ट सिंपोजियम कोलंबो में, इसमें भारत की ओर से प्रशांत कुमार देंगे प्रेजेंटेशन।

    4th सिटीजन साइंटिस्ट सिंपोजियम कोलंबो में, इसमें भारत की ओर से प्रशांत कुमार देंगे प्रेजेंटेशन।

    हल्द्वानी–यंग जूलॉजिस्ट एसोसिएशन ऑफ श्रीलंका द्वारा आयोजित फोर्थ सिटीजन साइंटिस्ट सिंपोजियम 2025 में इस बार हल्द्वानी के प्रशांत कुमार का इंडियन गोल्डन जैकाल पर शोध पत्र का चयन प्रस्तुतीकरण के लिए हुआ l

     

     

     

    यह सिंपोजियम श्रीलंका के कोलंबो शहर में 25 जनवरी को आयोजित होगा l

     

     

    बीते अक्टूबर माह में हल्द्वानी के नवारखेड़ा गौलापार में एक सियार(गोल्डन जैकाल) द्वारा कई व्यक्तियों को घायल कर दिया गया था l सियार के इस असामान्य व्यवहार परिवर्तन के कारणों का पता लगाने हेतु प्रशांत कुमार ने इस विषय पर शोध करने एवं विसरा सैंपल से प्राप्त फाइंडिंग्स के आधार पर रिसर्च पेपर श्रीलंका भेजा था जिसका चयन 2025 की 4th सिटीजन साइंटिस्ट सिम्पोजियम श्रीलंका में प्रेंजेंटेशन के लिए हुआ है l

     

     

    प्रशांत कुमार , पिछले छह वर्षों से तराई आर्क लैंडस्कैप क्षेत्रों में वन्य प्राणियों पर रिसर्च एवं मॉनिटरिंग कार्य कर रहे है एवं वर्तमान में पश्चिमी वृत्त उत्तराखंड, वन विभाग हल्द्वानी में वरिष्ठ परियोजना सहयोगी(वन्यजीव) के रूप में कार्यरत हैं l

  • कांग्रेस में अंदरूनी कलह, कांग्रेस  में खनन माफियाओं का बोलबाला- मथुरा दत्त जोशी ने खोला काग्रेस का अंदरूनी पिटारा।

    कांग्रेस में अंदरूनी कलह, कांग्रेस में खनन माफियाओं का बोलबाला- मथुरा दत्त जोशी ने खोला काग्रेस का अंदरूनी पिटारा।

    हल्द्वानी–आज भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में पूर्व राज्य मंत्री पूर्व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष , एवं कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रहे मथुरादत्त जोशी ने कांग्रेस छोड़ने एवं भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद हल्द्वानी में पहली बार पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी को जमकर कोसा, उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह , निर्णय लेने की क्षमता का अभाव , शराब खनन माफियाओं का दबदबा शेष रह गया है । लगातार चुनावों में हार के सिलसिले के बाद भी कांग्रेस पार्टी लगातार रसातल में जा रही है ।

     

     

    मथुरा दत्त जोशी ने कहा नगर निकाय के चुनाव में इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ही विजयी रहेंगे । मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी पर अंतर्कलह का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा हल्द्वानी विधायक स्वयं नहीं चाहते ललित जोशी मेयर का चुनाव जीते ।

     

     

    कांग्रेस पार्टी का आपसी सिर फुट्टवल उसकी लगातार चुनावों में हार कारण बन रही है । मथुरा दत्त जोशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में सुशासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यशैली उनकी लगातार जीत का कारण है , भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने द्वितीय पंक्ति के नेताओं को भविष्य की राजनीति के लिए तैयार करती है । इसके ठीक उल्टे कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के गुट अपने अपने चहेतों की जुगत में कांग्रेस पार्टी को खत्म करने का काम कर रहे हैं ।

     

     

    हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में गजराज सिंह बिष्ट भारी मतों के अंतर से चुनाव जीत रहे हैं , उनका राजनीतिक सफर उनकी क्षेत्र में सक्रियता , युवाओं में उनका प्रभाव , क्षेत्र की जनता का उनको अटूट प्यार उनको हल्द्वानी मेयर बना कर ही दम लगा ।

     

     

    पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत , दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या , जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा , समीर आर्य मौजूद रहे ।

  • भाजपा मेयर प्रत्याशी ने की ताबड़तोड़ जनसभाएं, किया शहर को सुंदर बनाने का वादा।

    भाजपा मेयर प्रत्याशी ने की ताबड़तोड़ जनसभाएं, किया शहर को सुंदर बनाने का वादा।

    हल्द्वानी–भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज दिन भर में आठ नुक्कड़ सभाएं कर आम जनता से अपने पक्ष में वोट मांगे ।

     

    इस दौरान निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने ऐतिहासिक मतों से गजराज सिंह बिष्ट को विजयी बनाने को कहा ।

     

     

    भाजपा मेयर प्रत्याशी ने आज कुसुमखेड़ा वार्ड 44 , सीताराम चौराहा वार्ड 40, बेड़ीखत्ता वार्ड 35 , कठघरिया वार्ड 38 , लालडांठ वार्ड 49 , तल्ला गोरखपुर वार्ड 11, वैलेजली लॉज वार्ड 3, में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर क्षेत्रवासियों को हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा का मेयर चुनकर भेजने की अपील की ।

     

     

    प्रचार अभियान के दौरान कमलुवागांजा रोड स्थित फूलदेई बैंक्वेट हॉल में अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से भाजपा मेयर प्रत्याशी ने मुलाकात कर आशीर्वाद लिया ,

     

    गजराज बिष्ट ने आयोजनकर्ताओं से कहा 500 वर्षों के इंतजार के बाद हमको हमारे आराध्यदेव प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर मिल पाया है 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा की तिथि हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं है , आप लोग इस उत्सव को हर वर्ष मनाएं , आगामी वर्ष में वो स्वयं हल्द्वानी मेयर के रूप में इस उत्सव में प्रतिभाग करेंगे । यह सुनकर मौजूद महिलाओं ने जय श्री राम के नारों से उदघोष कर विजयी होने का आशीर्वाद दिया ।

     

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने कठघरिया में नुक्कड़ सभा को संबोधितं करते हुए कहा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में विगत दस वर्षों में प्रस्तावित विकास कार्य या तो पूर्ण कर लिए गए हैं या गतिमान हैं ।

     

    हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के 57 चौराहों के चौड़ीकरण का कार्य गतिमान है । नगर निगम क्षेत्र में 107 पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जा चुका है ।

     

     

    हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कठघरिया से बनभूलपुरा तक अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है , लगभग 15 किलो मीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने में कोई शोर गुल नहीं होता है यहां तक कि कुसुमखेड़ा चौराहे में चार मंजिला मकान अतिक्रमण की जद में आने पर ध्वस्त कर दिया जाता है , कोई हंगामा नहीं होता है , लेकिन जब वनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाता है तो उपद्रव हो जाता , आगजनी की जाती है , सफाई कर्मी एवं महिला सुरक्षा कर्मी एवं पत्रकार भाइयों की जान पर बन आती है ।

     

    पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर जिंदा जलाएं जाने का प्रयास किया जाता है ।

     

    कांग्रेस प्रत्याशी इन उपद्रवियों के सिर्फ 20 हजार वोटो को पाने के लिए इंसानियत को गिरवी रख अपना जमीर बेच कर आ जाते हैं इतना ही नहीं वापस लौट कर मिठाई बांट रहे है कि उपद्रवियों का वोट उनको एकतरफा मिल गया ।

     

     

    कांग्रेस हल्द्वानी को किस दिशा में ले जाना चाहती है इंसानियत को तार तार करने वालों के सहारे राजनीतिक सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं । हल्द्वानी की जनता आगमी 23 जनवरी को अपने एक एक वोट की चोट से इनको सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है ।

     

     

    प्रचार अभियान के दौरान निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट , कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत , चन्दन बिष्ट धीरज पांडे , भुवन जोशी ,प्रमोद तोलिया , रेनू अधिकारी , महेश शर्मा , नवीन भट्ट , श्याम सिंह मेहरा , विनोद तिवारी , प्रताप बोहरा , बेला तोलिया ,  श्रुति तिवारी, प्रतिभा जोशी ,रेणु जोशी , गीता थूवाल, कमल पांडे , हेमंत भट्ट ,विपिन पांडे समेत स्थानीय जनता भारी संख्या में मौजूद रही ।

  • शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए ली जाएगी बुद्धिजीवियों और वरिष्ठ नागरिकों की सलाह।

    शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए ली जाएगी बुद्धिजीवियों और वरिष्ठ नागरिकों की सलाह।

    हल्द्वानी– रविवार को कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत बड़ी मंडी, बरेली रोड से की।

     

    इसके बाद वे शीशमहल हरिपुर कर्नल (वार्ड नंबर 3), चर्च कंपाउंड, वार्ड नंबर 38 में मनोज खुल्बे के आवास, बिठौरिया, वार्ड नंबर 41 मां गिरिजा बिहार (कमलुवगंजा), वार्ड नंबर 27, और वार्ड नंबर 50 में गली नंबर 3, मुखानी तक पहुंचे। यहां उन्होंने सुंदरकांड के आयोजन के साथ वार्ड नंबर 52 जेके पुरम में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

     

     

    सभा को संबोधित करते हुए ललित जोशी ने कहा कि कांग्रेस जनता के विकास के लिए एक स्पष्ट विजन लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह धर्म की राजनीति कर रही है और समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा, “लोग अब धर्म की राजनीति से ऊब चुके हैं और विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं।”

     

     

    कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि शहर के बुद्धिजीवियों व वरिष्ठ नागरिकों की एक सलाहकार समिति बनाई जाएगी, जिनसे सुझाव लिए जाएंगे। जिनके सुझाव पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जाएगा।

     

     

    उन्होंने कहा कि कई बार कई नियम जनता के ऊपर बेवजह थोपे जाते है, ऐसे अधिकारी के खिलाफ हमेशा मैं जनता के साथ हमेशा हूं। उन्होंने कहा हमारा पहला लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र का विकास होगा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों का हमेशा ही शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है ऐसे में हमारी प्राथमिकताएं ग्रामीण क्षेत्रों को पहली प्रमुखता देना होगा।

     

     

    शीशमहल में जनसंपर्क अभियान के दौरान जोशी ने क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझने का प्रयास किया। चर्च कंपाउंड में आयोजित सभा में उन्होंने नगर निगम से जुड़े मुद्दों पर जनता से संवाद किया। जोशी ने कहा कि भविष्य में बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों की एक सलाहकार समिति बनाई जाएगी, जो नगर निगम के कार्यों को पारदर्शिता और कुशलता के साथ संचालित करने में अपना सुझाव देंगे।

     

     

    इस अवसर पर ललित जोशी ने कहा, “आप सभी का सहयोग हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्रीय विकास और जनसेवा में आपकी भागीदारी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। आइए, मिलकर हल्द्वानी को एक नई दिशा में ले जाएं।”

     

    ललित जोशी ने कहा कि जनता के सुझाव और सहयोग से हल्द्वानी का विकास सुनिश्चित होगा। “हमारी प्राथमिकता पारदर्शिता, जनसेवा और समग्र विकास है। आपके समर्थन से हम इसे साकार करेंगे।” जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ नुक्कड़ सभाओं और बैठकों के जरिए कांग्रेस प्रत्याशी जनता के साथ सीधे जुड़कर चुनावी माहौल को मजबूत कर रहे हैं।

     

     

    जनसंपर्क अभियान के दौरान आलू, फल, सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी, पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की, सुरेश चंद्र भंडारी, मनोज, वीनु , हिमांशु मेर , पंकज सोनकर , सज्जाद अली , आरिफ राजा, गुड्डू , विकास, संजय जोशी के अलावा हेमंत बगड़वाल , रमेश चंद्र नौगाई, विनोद नौगाई, मधु बिष्ट , पुष्पा सम्मल, मीना बिष्ट, दिवान मनकोटी, बलवंत बिष्ट, हर्ष मनकोटी, प्रीतम सिंह नेगी, माधवी बिष्ट, टीकाराम जोशी, चंदू पांडेय, विजय सम्मल, दुर्गा देवी, दिनेश नौटियाल, बलवंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

  • युवा दिवस कार्यक्रम में दिए गये राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार – राष्ट्रीय खेलों के वॉलिंटियर्स को भी प्रमाण पत्र वितरित।

    युवा दिवस कार्यक्रम में दिए गये राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार – राष्ट्रीय खेलों के वॉलिंटियर्स को भी प्रमाण पत्र वितरित।

    हल्द्वानी—12 जनवरी। हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में युवा दिवस कार्यक्रम में युवा उत्साह का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला।

     

    इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न युवा मंगल दलों को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय खेलों में रजिस्ट्रेशन करने वाले वाले वॉलिंटियर्स को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

     

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया।

     

    इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों में पंजीकरण करने वाले वॉलिंटियर्स से कहा कि इस आयोजन में आपके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

     

    खेल मंत्री ने कहा कि यह युवा दिवस उस मौके पर मनाया जा रहा है जब प्रदेश अपने 25वें साल में प्रवेश करके पूर्ण युवा हो गया है।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रजत जयंती की बेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का बेहतरीन आयोजन किया जाएगा।

     

     

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीमों का प्रदर्शन प्रदेश को खेल भूमि के रूप में स्थापित करेगा।

     

    स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध उद्घोषं “उठो जागो” का आह्वान करते हुए प्रदेश के युवाओं को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की सीख दी।

     

     

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि युवाओं के कंधे पर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी है।

     

    उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी चीजों से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेलों में इस्तेमाल की जाने वाली रीसाइकिल्ड वॉटर बॉटल्स का विमोचन भी किया गया।

     

    सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हमेशा युवाओं ने ही समाज में बदलाव किया है। विधायक खेल निदेशक प्रशांत आर्य आदि भी मौजूद रहे।इस अवसर पर लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य मौजूद रहे।

     

     

    ‘शबासी मेरो मोतिया’ ने सजीव की कुमांउनी संस्कृत कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने ‘शबासी मेरो मोतिया’ लोकगीत का मंच पर सजीव चित्रण करके कुमाऊनी संस्कृति को प्रदर्शित किया।

     

    कलाकारों के नृत्य और बैल का रूप धरे कलाकार के नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा स्कूली छात्राओं द्वारा किए गए आर्टिस्टिक योगा के प्रदर्शन को भी खूब सराहना मिली।

  • वार्ड 25 से निर्दलीय प्रत्याशी सीमा अंजुम ने किया जीत का दावा…..

    वार्ड 25 से निर्दलीय प्रत्याशी सीमा अंजुम ने किया जीत का दावा…..

    हल्द्वानी- वार्ड 25 से निर्दलीय प्रत्याशी एडवोेकेट इकराम अहमद की पत्नी सीमा अंजुम के प्रचार में तेजी आ गई है। वार्ड 25 में उन्होंने प्रचार के दौरान लोगों से वादा किया कि आपका आशीर्वाद मिलने पर वार्ड की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। सीमा अंजुम के पति एडवोेकेट इकराम अहमद ने कहा कि वार्ड में समस्याआंे का अंबार है जैसे नालियों की सफाई, विकास, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे सियासत में विकास के लिए आए हैं

     

    और वार्ड की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यहां उनका बचपन बीता है और वर्तमान में यहां की समस्याओं के समाधान के लिए मैं सियासत में पदार्पण कर रहा हूं। उन्होंने वादा किया कि अगर उनको जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे। उन्होंने अपील की कि आगामी 23 जनवरी को उनके चुनाव चिहन गैस सिलेंडर पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनायें।

  • वार्ड 21 से निर्दलीय प्रत्याशी आसिफ हुसैन का चुनाव प्रचार तेज़, वार्ड के लोगो का मिल रहा भरपूर साथ…..

    वार्ड 21 से निर्दलीय प्रत्याशी आसिफ हुसैन का चुनाव प्रचार तेज़, वार्ड के लोगो का मिल रहा भरपूर साथ…..

    हल्द्वानी- चुनाव की तारीख जैसे – जैसे नजदीक आ रही है सभी प्रत्याशियों ने अपने प्रचार मे दम ख़म लगाना शुरू कर दिया है, वार्ड 21 से निर्दलीय प्रत्याशी आसिफ हुसैन ने प्रचार तेज़ कर दिया है । वार्ड 21 में उन्होंने प्रचार के दौरान लोगों से वादा किया कि आपका आशीर्वाद मिलने पर वार्ड की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। आसिफ हुसैन ने कहा कि वार्ड में समस्याओं का अंबार है, पूर्व मे कोई विकास कार्य धरातल पर नहीं हुवा है,वार्ड मे सड़के टूटी है नालियों की सफाई समय समय पर नहीं होती सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था का समाधान किया जायेगा।

     

    उन्होंने कहा कि वे सियासत में विकास के लिए आए हैं और वार्ड की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यहां उनका बचपन बीता है और वर्तमान में यहां की समस्याओं के समाधान के लिए मैं सियासत में पदार्पण कर रहा हूं। आसिफ हुसैन ने वादा किया कि अगर उनको जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे। उन्होंने अपील की कि आगामी 23 जनवरी को उनके चुनाव चिहन मोमबत्ती पर मुहर लगाकर उन्हें कामयाब बनायें।

  • वार्ड 21 से निर्दलीय प्रत्याशी इमरान हुसैन गुज्जर को मिल रहा वार्ड की जनता का साथ…..

    वार्ड 21 से निर्दलीय प्रत्याशी इमरान हुसैन गुज्जर को मिल रहा वार्ड की जनता का साथ…..

    हल्द्वानी- चुनाव की तारीख जैसे – जैसे नजदीक आ रही है सभी प्रत्याशियों ने अपने प्रचार मे दम ख़म लगाना शुरू कर दिया है, वार्ड 21से निर्दलीय प्रत्याशी इमरान हुसैन गुज्जर ने प्रचार तेज़ कर दिया है । वार्ड 21में उन्होंने प्रचार के दौरान लोगों से वादा किया कि आपका आशीर्वाद मिलने पर वार्ड की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इमरान हुसैन गुज्जर ने कहा कि वार्ड में समस्याओं का अंबार है, पूर्व मे कोई विकास कार्य धरातल पर नहीं हुवा है,वार्ड मे सड़के टूटी है नालियों की सफाई समय समय पर नहीं होती।

     

    वार्ड समस्याओं का गड बना हुवा है उन्होंने कहा कि वे सियासत में विकास के लिए आए हैं और वार्ड की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यहां उनका बचपन बीता है और वर्तमान में यहां की समस्याओं के समाधान के लिए मैं सियासत में पदार्पण कर रहा हूं। इमरान हुसैन गुज्जर ने वादा किया कि अगर उनको जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे। उन्होंने अपील की कि आगामी 23 जनवरी को उनके चुनाव चिहन गुडया पर मुहर लगाकर उन्हें कामयाब बनायें।

     

  • भाजपा प्रत्याशी ने बढ़ाई नुक्कड़ सभाओं की संख्या।

    भाजपा प्रत्याशी ने बढ़ाई नुक्कड़ सभाओं की संख्या।

    हल्द्वानी—मतदान की तिथि जितना नजदीक आ रही है भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से उतनी ही बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं ।

     

     

    दिनों दिन उनकी नुक्कड़ सभाओं की संख्या बढ़ती जा रही है । जन संपर्क का उनका दायरा बढ़ता जा रहा है । भाजपा मेयर प्रत्याशी रोजाना प्रचार अभियान पर निकलें से पूर्व तमाम व्यापारिक संगठन , छात्र संगठन , सामाजिक संगठन , स्वयं सहायता समूह , बार एसोसिएशन , मेडिकल एसोसिएशन , सेवा निवृत कर्मचारी संगठन , पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका समर्थन प्राप्त कर रहे हैं ।

     

     

    मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज पालम सिटी, जीतपुर नेगी वार्ड 56 , गैस गोदाम चौराहा वार्ड 45, घूंघट बैंक्वेट हॉल बरेली रोड , एवं निलियम कॉलोनी , शिवाजी कॉलोनी वार्ड 54 में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए छह स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की ।

     

     

    भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने जिस वार्ड में नुक्कड़ सभा आयोजित की उसी वार्ड में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर मुहर लगाकर उनको विजयी बनाने की अपील की ।

     

     

    नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र का कोई भी वार्ड जनहित के विकास कार्यों से अछूता नहीं है । कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस प्रत्याशी नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड को चुनाव प्रचार में छू भी पाएं यही गनीमत है ।

     

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने शिवाजी कॉलोनी की सड़कों में होने वाले जल भराव की समस्या से निवर्तमान मेयर एवं कालाढूंगी विधायक के प्रयासों से सोख्ता निर्माण एवं इंटरलॉक टाइल्स से सड़क का नव निर्माण किया गया । धानमिल से निलियम कॉलोनी होते हुए बिड़ला स्कूल मार्ग तक सड़क निर्माण का कार्य भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने किया ।

     

     

    भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज युवा सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए हल्द्वानी महाविद्यालय के समस्त पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनका भरपूर समर्थन प्राप्त किया , युवा सम्मेलन में भारी संख्या में वर्तमान एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मौजूद रहे जिन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया ।

     

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने कहा नगर निगम क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान उनको मिल रहा अपार समर्थन भाजपा की नई विजय गाथा लिखने जा रही है । क्षेत्रवासियों ने उनको भरोसा दिलाया है जो अब तक के चुनावों में नहीं हुआ ऐसा विजय का आंकड़ा वो छूने जा रहे हैं।

     

     

    मेयर प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट , प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ,जोगेंद्र रौतेला , साकेत अग्रवाल , महेश शर्मा , मोहन पाठक ,शशांक रावत , छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रमोला ,सौरभ बिष्ट, रश्मि लमगड़िया ,गौरव कोरंगा ,कुलदीप कुलयाल ,नीरज मेहरा , जगदीश बिष्ट , दीपक सनवाल ,वीरेंद्र बिष्ट , श्रुति तिवारी, चंद्र प्रकाश तिवारी ,कपिल व्यास , अलका जीना , अमित चौधरी , समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही ।