Category: हल्द्वानी

  • ग्रामीण क्षेत्रों का विकास पहली प्राथमिकता- ललित जोशी

    ग्रामीण क्षेत्रों का विकास पहली प्राथमिकता- ललित जोशी

    हल्द्वानी—।कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने आज अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर 7 के अश्विनी बंसल के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक के साथ की।

     

     

    इस दौरान शहर के विकास और कांग्रेस द्वारा अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा हुई।

     

    ललित जोशी ने कहा कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिलता है और वे चुनाव जीतते हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

     

    इसके बाद ललित जोशी ने वार्ड नंबर 4 स्थित आवास विकास कॉलोनी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने कहा कि शहर की कई कॉलोनियों में पार्क और खेल मैदानों की कमी है। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए वे पार्कों और मिनी खेल मैदानों का निर्माण कराएंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दें और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

     

     

    वहीं एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रचार कार्यक्रम में ललित जोशी ने पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की।

     

    उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र राजनीति से निकले युवा समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

     

    बैठक के दौरान सभी छात्र नेताओं ने ललित जोशी के समर्थन में एकजुट होकर उन्हें मेयर पद पर बैठाने का निर्णय लिया।

     

    ललित जोशी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “आज का छात्र कल का भविष्य है। मैं भी इसी कॉलेज से राजनीति की शुरुआत करके आज जनता की सेवा के लिए खड़ा हूं।” उन्होंने युवाओं और जनता से अपील की कि 23 तारीख को कांग्रेस के निशान पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं।

     

     

    रामलीला मोहल्ले में युवाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि यह मैदान उत्तराखंड आंदोलन का साक्षी रहा है और यह उनकी राजनीतिक ध्येय यात्रा का प्रतीक है।

     

    उन्होंने स्थानीय रोजगार की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि हल्द्वानी का विकास यहां के निवासियों के जरिए ही होगा। गुजरात जैसे बाहरी राज्यों से आने वाले ठेकेदारों को काम नहीं दिया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि नगर निगम में विकास कार्य जनता की रायशुमारी के आधार पर होंगे।

     

    ललित जोशी ने भाजपा प्रत्याशी को डिबेट के लिए खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, “आइए, शहर के विकास और युवाओं के भविष्य पर बहस कीजिए।

     

     

    मैं आपकी तरह प्रमाण पत्र छुपाकर राजनीति नहीं करता। जनता देख रही है कि आज शहर में समस्याओं का अंबार है।

     

     

    100 एकड़ में कूड़ा जल रहा है और लोग परेशान हैं।” उन्होंने हल्द्वानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया और भाईचारे का माहौल स्थापित करने की बात कही।

     

     

    ललित जोशी के इस अभियान में विकास की प्रतिबद्धता और युवाओं को प्रेरित करने का संदेश साफ झलकता है। इस दौरान रामलीला मोहल्ले में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को सुनने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ आई। जनसभा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।

     

     

    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनीताल, मीमांसा आर्य, व्यापार मंडल से योगेश शर्मा, ललित बंसल, सुशील बंसल, अश्विनी बंसल, मयंक मित्तल, मयंक भट्ट, मन्नू भुटयानी, रोहित खंडेलवाल, गर्व खंडेलवाल, हर्षदीप सिंह शर्मा, निशुल अग्रवाल, अमित गर्ग, समित तिवारी, राहुल सोनकर, चित्रा अग्रवाल, विमला अग्रवाल, प्रियंका बंसल , छवि बंसल, रुचि बंसल, कंचन अग्रवाल, सोनिया शर्मा आदि मौजूद रहे ।

  • भाजपा प्रत्यासी का तूफानी प्रचार, नुक्कड़ सभाओं से मांगा वोट।

    भाजपा प्रत्यासी का तूफानी प्रचार, नुक्कड़ सभाओं से मांगा वोट।

    हल्द्वानी–भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने अपना चुनाव प्रचार तेज करते हुए आज मानपुर पूरब वार्ड 56 , प्रगति विहार वार्ड 53 , चौंफला चौराहा वार्ड 37 एवं पीताम्बरी धाम वार्ड 45 में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की ।

     

    नुक्कड़ सभाओं में गजराज सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों से सोच समझकर नगर के विकास के लिए तुलनात्मक अध्ययन कर भाजपा को वोट डालने को कहा । कांग्रेस पार्टी जिसका नगर के विकास की तुलना में हमेशा घुसपैठियों के विकास में योगदान रहा है उसको आगामी 23 तारीख को आम जनता के वोट की ताकत से सबक सिखाना है ।

     

     

    रोजाना पांच से अधिक वार्डों की जनता से रूबरू हो रहे गजराज सिंह बिष्ट मतदान की तिथि आने तक नगर के सभी 60 वार्डों में जन संपर्क एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अपनी भविष्य की योजनाओं को क्षेत्रवासियों के सामने रखना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है ।

     

     

    अलग अलग वार्ड की नुक्कड़ सभा में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा उनके पास नगर की जनता से वोट मांगने का स्पष्ट आधार है , विगत दस वर्षों में नगर निगम में किए गए विकास कार्य प्रत्यक्षम किंम प्रमाणम , जो प्रत्यक्ष है जो सामने है उसे कोई प्रमाण की आवश्यकता नहीं है ।

     

     

    कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हल्द्वानी की जनता के सामने किस आधार पर वोट मांगने जा रहे हैं । कांग्रेस पार्टी सिर्फ घुसपैठियों के भरोसे चुनाव मैदान में है । हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता ने खुली आंखों से शहर की फिजा खराब करने वालों को देखा है । अब आने वाली 23 तारीख को हल्द्वानी की जनता उनके सरफरस्तों को भी अपने वोट की ताकत से दिखाएगी कि कांग्रेस पार्टी हल्द्वानी नगर निगम की जनता को कमत्तर समझने की भूल ना करे ।

     

     

    भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य निरंतर गतिमान हैं । रकसिया नाला जो कांग्रेस पार्टी के लिए एकमात्र फोटो खिंचवाने के लिए विषय रहा था , भाजपा नीत निगम बोर्ड ने उसका भी स्थाई समाधान निकाल कर काम शुरू कर दिया है

    , नगर निगम को एडीबी से मिले 2200 करोड़ रुपए के बजट से ड्रेनेज का काम भी होना है , उत्तराखंड स्टेट अर्बन डेवलेपमेंट एजेंसी ने रकसिया नाले की निकासी की योजना पर काम शुरू कर दिया है । 30 करोड़ रुपए की लागत से डेढ़ किलोमीटर भूमिगत नहर बनाई जा रही है ।

     

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कांग्रेस पार्टी हल्द्वानी नगर निगम चुनाव सिर्फ अपना वोट बैंक बचाने के लिए लड़ रही है अन्यथा ना इन्होंने हल्द्वानी नगर के लिए कुछ किया है और ना भविष्य में कुछ करने के लिए इनके पास योजनाएं है । एकमात्र ध्येय है इनका वोट बैंक बचा रहे । पार्टी का झंडा उठाने वाले कुछ कार्यकर्ता बचे रहें ।

     

     

    भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट के साथ चुनाव प्रचार में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला , प्रमोद तोलिया ,महेश शर्मा ,भुवन जोशी , रेनू अधिकारी , मोहन पाठक , विनोद तिवारी ,राजेंद्र नेगी , महेश जोशी , मुन्नी बिष्ट ,कल्पना बोरा , सुशील वर्मा , भुवन कांडपाल , मनीष बिष्ट , त्रिभुवन शर्मा , पूजा भट्ट , कंचन उप्रेती , महेंद्र कश्यप , पन राम , समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।

  • जुबानी जंग हुई तेज,, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी का गजराज पर व्यंग ,सर्टिफिकेट छुपा कर नही रखता।

    जुबानी जंग हुई तेज,, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी का गजराज पर व्यंग ,सर्टिफिकेट छुपा कर नही रखता।

    हल्द्वानी– शुक्रवार को कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। उन्होंने रूपनगर रौतेला कॉलोनी मुखानी में सुंदरकांड पाठ आयोजित किया।

     

    इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घरों में पवित्र कार्यों के लिए सुंदरकांड और भजन कराते हैं, वैसे ही शहर के विकास के लिए वोट करना जरूरी है।

     

     

    ललित जोशी ने आज अलग अलग क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत कई स्थानों का दौरा किया। उन्होंने हीरा बल्लभ पार्क, पटेल चौक, इंटर कॉलेज काठगोदाम में नुक्कड़ सभाएं की। शाम को लालडाठ क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय से पनचक्की चौराहे तक जनसंपर्क अभियान चलाया।

     

    अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी पर बेवजह भाजपा हमलावर हो रही थी। लेकिन ललित जोशी ने आज ऐसा जवाब दिया कि जिसे सुन भाजपाई भी सन्न रह गए। भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट पर निशाना साधते हुए ललित जोशी ने कहा कि वह राज्य आंदोलनकारी हैं और प्रदेश की जनता उन्हें जानती है।

     

     

    उन्होंने कहा, इसके लिए “मुझे भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। गजराज पर तंज कसते हुए ललित जोशी ने कहा मैं आपकी तरह सर्टिफिकेट संदूक में बंद नहीं रखता। जब जरूरत हो, तब निकालें और फिर बंद कर दें।” आपने तो सर्टिफिकेट संदूक में बंद रखा था जैसे ही मौका आया बाहर निकाल दिया।

     

     

    उन्होंने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास जनता को गुमराह करने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है। ललित जोशी ने स्थानीय महिलाओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही शहर का विकास संभव है।

     

     

    वही वार्ड नंबर 37 में विधायक सुमित हृदयेश ने कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में हल्द्वानी में व्यापक विकास हुआ है। “कांग्रेस जाति और धर्म के नाम पर समाज को नहीं बांटती। आज भी हर गली में कांग्रेस के किए गए विकास कार्य दिखाई देते हैं।” उन्होंने ललित जोशी को विजयी बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा।

     

     

    इस दौरान जनसंपर्क अभियान में विधायक सुमित हृदयेश, दीपक बलुटिया, हेमंत बगड़वाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, मोहन बिष्ट, पंकज तिवारी, दीप चंद पाठक, जगमोहन बगड़वाल, दीपक शाह, लीलाधर कांडपाल, कमल सिंह धामी, करन सिंह नेगी, जीत सिंह, दिनेश बोरा, विश्वजीत बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, अशोक वर्मा, भुवन उप्रेती, नवीन पांडे, त्रिलोचन बेलवाल, कमल बेलवाल, विनोद पंत, अरुण बेलवाल, विनोद पांडे, भोला शंकर जोशी, कमल बोरा, भावना बेलवाल, नीमा बेलवाल, चंद्रकला भट्ट, हेम चंद पांडे, नवीन पांडे, वीरेंद्र पाल, मुकेश गुप्ता, घनश्याम रस्तोगी, पीयूष ज्वेलर, गिरीश बिजनौरी, जगदीश गुप्ता, देव कपूर, नदीम अंसारी, राजू कपूर, हरीश जोशी, संजय बेलवाल, दीपक बेलवाल, ज्ञान वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

  • हल्द्वानी डेंगू की बीमारी से जूझता रहा,भाजपा जाति-धर्म की राजनीति करती रही: माहरा।

    हल्द्वानी डेंगू की बीमारी से जूझता रहा,भाजपा जाति-धर्म की राजनीति करती रही: माहरा।

    हल्द्वानी– कुसुमखेड़ा स्थित बाला जी बैंक्वेट हॉल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद ऊंचापुल चौराहे तक जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस नेताओं ने जनता से संवाद किया।

     

     

    प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस इस निकाय चुनाव में एक नए मिशन के साथ मैदान में उतरी है। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस स्वच्छता, शिक्षा, सफाई और विकास कार्यों पर प्राथमिकता से काम करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में हल्द्वानी डेंगू जैसी बीमारियों से जूझता रहा, जबकि भाजपा जाति-धर्म की राजनीति करती रही। माहरा ने जनता से अपील की कि 23 जनवरी को कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को विजयी बनाकर नगर निगम में नया इतिहास रचें।

     

     

    विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्रों का संपूर्ण विकास किया था, आज जो भी मार्ग एक दूसरे गांव को आपस में जोड़ रहे हैं, ये सभी कार्य कांग्रेस के शासनकाल में हुए। उन्होंने ने कहा कि भाजपा केवल राजनीति करती है विकास कार्य नहीं, आज भी जो सड़के कांग्रेस के शासनकाल में बनी थी वैसी की वैसी है, उनका दोबारा सुधारीकारण तक नहीं किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए आपको फिर कांग्रेस को लाना होगा। इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को जीतकर नगर निगम भेजना होगा।

     

    वहीं कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि वे सिर्फ चुनावी समय में नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में जनता के साथ हैं।

     

     

    उन्होंने वादा किया कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो शहर में तीमारदारों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस बनाएंगे, ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके।

     

     

    नगर निगम से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि गांव से शहर की दूरी बहुत है ऐसे में अगर वह नगर निगम सीट पर जीत कर आए तो ग्रामीण क्षेत्र में ही नगर निगम का एक ऑफिस में खोलेंगे जहां से ग्रामीण क्षेत्र के वार्डो में निवास करने वाले लोगों को सुविधा मिल सके, और उन्हें बार-बार शहर ना आना पड़े।

     

    उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग खुद को जनता का हितैषी बताते हैं, वे मुश्किल समय में नजर नहीं आते। उन्होंने जनता से भाजपा के कुशासन को समाप्त करने की अपील की।

     

     

    इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा गोविंद सिंह कुंजवाल, हिमेश खर्कवाल, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, विधायक सुमित हृदयेश, हरिश्चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, योगेश जोशी,अखिल भंडारी, गुड्डू सम्भल, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, खजान पांडे, एबी गुणवंत, लाल सिंह पवार, हिमांशु जोशी, लीला कंडवाल, शशि वर्मा, हरीश कुंजवाल, उत्तम बिष्ट, पुष्पा नेगी, शारदा बजेठा, ममता बिष्ट, हर्ष शर्मा,मोहित कुमार, मुकुल कुमार, हेमचंद्र परगाई, प्रकाश चंद्र, भूपेश जोशी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने  सम्भाली कमान, प्रचार में आई जबरदस्त तेजी।

    भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने सम्भाली कमान, प्रचार में आई जबरदस्त तेजी।

    हल्द्वानी–हल्द्वानी नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने बढ़त हासिल करने के लिए कमान संभाल ली है ।

     

    आज दिन भर नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा से सांसद पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के ध्वज वाहक बने रहे ।

     

     

    सांसद अजय भट्ट ने आज भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के पक्ष में वार्ड 60 गौजाजाली बिचली, वार्ड 41 भगवानपुर , एवं वार्ड 40 स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में जनसभा को संबोधित कर वोट मांगे ।

     

     

    सांसद अजय भट्ट ने सभा में मौजूद क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला ने विगत दस वर्षों में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य कर नगर का काया कल्प कर दिया है ।

     

     

    अब भारतीय जनता पार्टी ने गजराज सिंह बिष्ट को अपना उम्मीदवार बना कर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में आर्थिक , सामाजिक , धार्मिक सुरक्षा के साथ सदभाव एवं भाईचारा बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने की जिम्मेदारी दी है ।

     

     

    सांसद अजय भट्ट ने विगत फरवरी माह में वनभूलपुरा क्षेत्र में हुऐ उपद्रव की ओर इशारा करते हुए कहा वो लोग मारने के लिए एकत्र हो सकते हैं । क्या हम सनातनी अपने हल्द्वानी नगर को बचाने के लिए एकत्र नहीं हो सकते ।

     

     

    अजय भट्ट ने सभा में मौजूद लोगों से मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को वोट देने की अपील करते हुए कहा अन्नदान, धनदान, कन्यादान एवं मतदान हमेशा पात्र व्यक्ति को देना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ता है । इसलिए 23 जनवरी को मतदान सोच समझ कर करना है ।

     

     

    हल्द्वानी नगर निगम में नए जुड़े नए 20 वार्डों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी आज कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संभाली , उन्होंने वार्ड 39 लोहरियासाल मल्ला में भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट एवं पार्षद प्रत्याशी ममता जोशी के पक्ष में मतदान करने की क्षेत्रवासियों के घर घर जाकर अपील की ।

     

     

    इस दौरान क्षेत्रवासियों को नुक्कड़ सभा में संबोधित करते हुए विधायक भगत ने कहा निवर्तमान भाजपा के मेयर जोगेंद्र रौतेला के द्वारा प्रत्येक नए वार्ड में कम से कम 5 करोड़ के विकास कार्य करवाए हैं , ऐसे में सभी नए वार्डों से एकतरफा वोट भाजपा प्रत्याशी गजराज के पक्ष में पड़ेगा ।

     

    कांग्रेस प्रत्याशी किस आधार पर क्षेत्र में वोट मांगने आयेंगे , कांग्रेस प्रत्याशी को इन 20 नए वार्डों में प्रचार करने से बचकर अपना श्रम और समय दोनों बचाना चाहिए ।

     

     

    भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने भगवानपुर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला के द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की बदौलत वो सर ऊंचा करके प्रत्येक वार्ड में उनके साथ वोट मांगने जा रहे हैं ।

     

    उन्होंने कहा पथ प्रकाश , पार्कों का सौंदर्यीकरण , सड़कों का निर्माण , विद्युत पोल , स्वच्छता एवं कूड़ा गाड़ी का लाभ प्रत्येक वार्ड को विगत दस वर्षों से मिल रहा है । ऐसे में क्षेत्र की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का विकल्प रहित संकल्प मन में बना रखा है ।

     

     

    चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ,पूर्व विधायक नवीन दुम्का , विधायक मोहन सिंह बिष्ट , जोगेंद्र सिंह रौतेला , भुवन जोशी , कमल नयन जोशी , नवीन भट्ट , धीरज पांडे , प्रताप बोहरा , प्रमोद पंत , मनोज भट्ट , चंद्र प्रकाश , कमल पांडे , हेमंत भट्ट , हर्षित भगत , राजू पांडे , तनुज नैनवाल समेत स्थानीय क्षेत्रवासी भारी संख्या में मौजूद रहे ।

  • योग (ऑनर्स ) में 01 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ , प्रवेश हेतु पंजीकरण लिंक उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध।

    योग (ऑनर्स ) में 01 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ , प्रवेश हेतु पंजीकरण लिंक उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध।

    हल्द्वानी–उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के योग विषय में शीतकालीन सत्र हेतु एम०ए ० योग तथा बी०ए० योग (ऑनर्स ) में 01 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है ।

     

     

    प्रवेश हेतु पंजीकरण लिंक उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध ह । योग विषय में प्रवेश हेतु अभ्यभर्थी को सर्वप्रथम विश्वरविद्यालय की वेबसाइट में जाकर पंजीकरण करना होगा, उसके उपरांत एक ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी । परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी विश्वरविद्यालय में काउंसलिंग के उपरांत ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे ।

     

     

    प्रवेश हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 है । प्रवेश परीक्षा 3 फरवरी 2025 को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी ।

     

    इसके अतिरिक्त2 विश्व विद्यालय में योग विषय में डिप्लोउमा तथा 6 माह के योग विषय में प्रमाण पत्र तथा प्राकृतिक चिकित्सा2 में प्रमाण पत्र में भी प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है ।

     

    योग से सम्बन्धित रोजगारपरक कार्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने कैरियर को नयी दिशा दें । किसी अन्यप जानकारी के लिए अभ्य र्थी विश्व विद्यालय के योग विभाग से अथवा अधिकृत वेबसाइट (www.uou.ac.in) से सम्पीर्क कर सकते हैं ।

  • हल्द्वानी नगर के व्यापारी उतरे भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज के समर्थन में।

    हल्द्वानी नगर के व्यापारी उतरे भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज के समर्थन में।

    हल्द्वानी–भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज चुनाव प्रचार अभियान अपने वार्ड 43 आरटीओ रोड में नुक्कड़ सभा से करते हुए , हट गार्डन में पुरातन कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम , हल्द्वानी मुख्य बाजार क्षेत्र में जन संपर्क के साथ वार्ड 13 राजपुरा एवं 14 टनकपुर रोड में नुक्कड़ सभा के साथ पूरा किया ।

     

     

    भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज का तूफानी चुनाव प्रचार अपने वार्ड संख्या 43 में आयोजित नुक्कड़ सभा से किया , मेयर प्रत्याशी के स्वयं के वार्ड में सभा होने के चलते भारी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने उनका फूलमालाओं से भाजपा संगठन के द्वारा मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया ।

     

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने नुक्कड़ सभा में मौजूद अपने वार्ड 43 की जनता को संबोधित करते हुए कहा नगर निगम हल्द्वानी का क्षेत्रफल एवं मतदाताओं की संख्या के आधार पर सबसे बड़े वार्ड होने के नाते हमको सबसे बड़ी जीत की शुरुआत अपने ही वार्ड से करनी है ।

     

     

    सभा में मौजूद क्षेत्रवासियों से गजराज सिंह बिष्ट ने कहा चुनाव जरूर में लड़ रहा हूं लेकिन महापौर मेरे क्षेत्र की जनता बन रही है । क्षेत्रवासियों को गजराज सिंह बिष्ट ने वादा करते हुए कहा भीषण ठंड में आप घरों से निकल कर मेरे लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं यह ऋण में समय आने पर सूद समेत क्षेत्र का चहुमुखी विकास कर चुकाऊंगा।

     

     

    मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने दोपहर के वक्त हल्द्वानी मुख्य बाजार में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों संग जन सम्पर्क करते हुए भाजपा के पक्ष में शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की ।

     

     

    मुख्य बाजार क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी जिधर से गुजरते चले गए वहां मौजूद व्यापारियों ने उनको हाथों हाथ लेते हुए फूलमाला , अंगवस्त्र एवं शॉल ओढ़ाकर भरपूर समर्थन दिया ।

     

    भाजपामय हो चुके मुख्य बाजार क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने व्यापारी भाईयों को आश्वस्त करते हुए कहा हल्द्वानी नगर निगम का महापौर रहते हुए उनको अपना कारोबार बिना किसी डर बिना किसी भय के करने की उनकी गारंटी आज से ही है ।

     

     

    ओके होटल से शुरू हुआ मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के जनसंपर्क ने सदर बाजार पहुंचते पहुंचते विशाल जुलुश की शक्ल ले ली , मेयर प्रत्याशी गजराज ने बर्तन बाजार , साहूकारा लाइन , मीरा मार्ग , कारखाना बाजार , मंगल पड़ाव क्षेत्र के व्यापारियों से उनका पुरजोर समर्थन मांगा , जिस पर बाजार क्षेत्र के व्यापारी एवं कारोबारियों ने खुशी की लहर में मेयर प्रत्याशी के साथ जुलुश में समूचे बाजार क्षेत्र में जमकर शिरकत की ।

     

     

    इस दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी के साथ मुख्य रूप से विधायक बंशीधर भगत , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला ,नवीन वर्मा ,अमरजीत सिंह चड्डा, हुकुम सिंह कुंवर , रूपेंद्र नागर , विवेक कश्यप , राजीव जायसवाल ,गोपाल भट्ट पंडित जी, राजीव अग्रवाल , पंकज कपूर , साकेत अग्रवाल , तरुण बंसल , विंदेश गुप्ता ,प्रताप बिष्ट , अनिल कपूर डब्बू ,दीपक मेहरा , सुरेश भट्ट , रेनू अधिकारी ,महेश शर्मा , मोहन पाठक , शशांक रावत , समीर आर्य , राजेंद्र सिंह बिष्ट , दिनेश आर्य ,प्रकाश हरबोला , मोहन पाल , शांति भट्ट , अलका जीना , कल्पना बोरा , रेणु टंडन ,श्रुति तिवारी, प्रतिभा जोशी, दिनेश खुल्बे, राशि जैन,  अमिता अग्रवाल समेत सैकड़ों व्यापारी जन सम्पर्क में शामिल रहे ।

  • तेज़ हुआ प्रचार, सर्द मौसम में भी कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने गली- गली किया जनसंपर्क।

    तेज़ हुआ प्रचार, सर्द मौसम में भी कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने गली- गली किया जनसंपर्क।

    हल्द्वानी– ठंड के मौसम के बावजूद हल्द्वानी में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने अपने जनसंपर्क अभियान को जोर शोर से जारी रखा।

     

    बुधवार को ललित जोशी ने विधायक सुमित हृदयेश और प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के साथ वार्ड नंबर 8, जगदंबा नगर में घर-घर जाकर जनता से संवाद किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।

     

     

    ललित जोशी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे एक जनआंदोलन से जुड़े नेता हैं और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने हल्द्वानी के समग्र विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के नेतृत्व में शहर को नई दिशा मिलेगी।

     

    कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि यह चुनाव हल्द्वानी के विकास और बदलाव का महत्वपूर्ण अवसर है।

     

    उन्होंने जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा, “आपका समर्थन ही हमारी ताकत है। मिलकर हल्द्वानी को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले चलें।” इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने शीशमहल में भागवत में प्रतिभाग किया। वही हरीनगर में कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया।

     

    कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी की धर्मपत्नी कविता जोशी भी प्रचार अभियान में सक्रिय नजर आईं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के साथ उत्तरायणी मेले में प्रचार की जिम्मेदारी संभाली। मेले में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कविता जोशी ने कांग्रेस के विकास के विजन को साझा किया और कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

     

     

    कविता जोशी ने कहा कि उत्तरायणी मेला हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है और इस तरह के आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

     

    सर्द मौसम के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। जगह-जगह जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस समर्थकों ने जोर-शोर से पार्टी के पक्ष में प्रचार किया। कांग्रेस नेताओं ने जनता से आग्रह किया कि वे इस चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देकर शहर को विकास के पथ पर अग्रसर करें।

     

     

    इस जनसंपर्क अभियान ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। 23 जनवरी को होने वाले मतदान में हल्द्वानी की जनता का फैसला यह तय करेगा कि शहर की बागडोर किसके हाथों में होगी।

     

     

    इस दौरान जनसंपर्क अभियान में विधायक सुमित हृदयेश, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, खजान पांडे, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, हेम पांडे, संजय सिंह बिष्ट, हिमांशु जोशी, कैलाश शाह और दीपक शाह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • दमुआढुंगा में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हेमा देवी और पार्षद प्रत्याशी मीना देवी ने थामा कांग्रेस का हाथ।

    दमुआढुंगा में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हेमा देवी और पार्षद प्रत्याशी मीना देवी ने थामा कांग्रेस का हाथ।

    हल्द्वानी– नगर निगम चुनाव के साथ राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने इस बार बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए दमुआढुंगा क्षेत्र में अनुसूचित समाज के वोट बैंक में सेंधमारी की है।

     

    आज कांग्रेस ने एक अहम कदम उठाते हुए दलित समाज के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को अपनी पार्टी में शामिल किया।

     

     

    नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की उपस्थिति में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हेमा देवी और मीना देवी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस हमेशा अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए काम करती आई है। यही कारण है कि इस समाज के लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ी मजबूती प्रदान करेगा।

     

     

    कांग्रेस में शामिल होने के बाद हेमा देवी ने इसे अपनी “घर वापसी” बताया और कहा कि अब वे कांग्रेस के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस की नीतियां समाज के हित में हैं और वे इन चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगी।

     

     

    कांग्रेस की इस रणनीतिक बढ़त से बीजेपी को झटका लगा है और निकाय चुनाव में यह कांग्रेस की स्थिति को मजबूत कर सकता है। वही पार्षद प्रत्याशी मीना देवी ने कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस की मजबूती का संदेश दिया।

  • वार्ड 55 के पार्षद प्रत्याशी अमित बिष्ट के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

    वार्ड 55 के पार्षद प्रत्याशी अमित बिष्ट के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

    हल्द्वानी–वार्ड 55 के पार्षद प्रत्याशी  अमित बिष्ट  के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन माननीय बंशीधर भगत जी श्री गजराज जी एवं डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला जी के द्वारा किया गया ।

     

     

    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री नवीन भट्ट जी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

     

    उद्घाटन के बाद आदरणीय गजराज जी एवं श्री अमित बिष्ट जी के पक्ष में प्रचार के लिए सैकड़ो वार्ड वासियों द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया।

    कार्यक्रम में गजराज बिष्ट, , बंसीधर भगत, जोगिंदर पल रौतेला, नवीन भट्ट, बिसन सिंह नैनवल, श्रुति तिवारी, श्रुति गोलवेकर, त्रिलोक , रतनेश शाह, राजीव तिवारी,आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।