Category: हल्द्वानी

  • भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत , लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं निवर्तमान मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला के साथ संयुक्त रूप से की पत्रकार वार्ता।

    भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत , लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं निवर्तमान मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला के साथ संयुक्त रूप से की पत्रकार वार्ता।

    हल्द्वानी–भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत , लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं निवर्तमान मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला के साथ संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की।

     

    पत्रकारों को संबोधित करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने कहा भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला के द्वारा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं जिनमें गैस पाइप लाइन , पीने का पानी एवं सीवर लाइन जैसे कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने का काम सर्वप्रथम करेंगे ।

     

     

    भविष्य की योजनाओं में बताते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने कहा हल्द्वानी तहसील परिसर में 370 करोड़ रुपये की लागत से सात मंजिला प्रशासनिक बहुउद्देशीय भवन “नमो भवन” का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें प्रशासनिक कार्यालयों के साथ ऑडिटोरियम और 450 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा होनी है इस योजना का कार्य शुरू करना उनकी प्राथमिकता होगी ।

     

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने राज्य आंदोलकारियों पर गोली चलवाने एवं मातृशक्ति की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाली समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के साथ गठबंधन करने पर कांग्रेस प्रत्याशी को स्वयं को राज्य आंदोलनकारी कहना बन्द करने की सलाह दे डाली । उन्होंने कहा जरा भी शर्म उनमें शेष बची है तो आज के बाद अपने नाम के आगे राज्य आंदोलनकारी लिखना बंद कर दें । उनकी इस हरकत से राज्य की मातृशक्ति आहत है ।

     

    उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से समझौता कर वोटों का सौदा नहीं उत्तराखंड राज्यवासियों की अस्मिता का सौदा किया है । जिसके लिए राज्यवासी उनको कभी माफ नहीं करेंगे ।

     

     

    निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया उन्होंने अपने कार्यकाल में सड़कों का पुनर्निर्माण , सिटी फॉरेस्ट निर्माण , आवारा पशुओं की व्यवस्था , कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता , के साथ साथ हल्द्वानी नगर निगम ने रिकॉर्ड समय में 90 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किए हैं, जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला शहर बन गया है।

     

     

    विधायक बंशीधर भगत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा हल्द्वानी नगर निगम में अनवरत विकास कार्य चलते रहें उसके लिए भारतीय जनता पार्टी का मेयर चुना जाना आवश्यक है ।

     

    विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा नगर निगम हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत के साथ ट्रिपल इंजन सरकार होगी जिसकी विकास की गति हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता विगत दस वर्षों से देख रही है ।

     

     

    पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , चुनाव प्रभारी मनोज पाल ,विधायक बंशीधर भगत , मोहन सिंह बिष्ट , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत , महामंत्री रंजन बर्गली, नवीन भट्ट , विनोद मेहरा , भुवन जोशी , रेणु अधिकारी मौजूद रही ।

  • हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों  में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण ……

    हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों  में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण ……

    अनियमितता पाये जाने पर 04 स्पा सेंटरों पर की कार्यवाही, 40,000 का जुर्माना

    हल्द्वानी-  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक- 06-01-2025 को उ0नि0  मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अनियमितताएँ पाई गईं-

    1. कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर- Cloud 9 स्पा सेंटर, Health Club स्पा सेंटर, Angelic Unisex Salon & Spa Center इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया। इन अनियमितताओं के कारण इन तीनों सेंटरों को धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए हैं।
    2. काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर- The Thai Unisex Spa Centre को चैक किये जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं किया गया, वर्करों के पास मसाज सर्टिफिकेट नहीं था और विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया। इन अनियमितताओं के कारण धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया है। इस दबिश के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की है।

    पुलिस टीम-

    1- उ0नि0 मन्जू ज्याला

    2-  हे0 का0 गीता कोठारी

    मीडिया सेल

    नैनीताल पुलिस

  • शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस ने चलाया हल्द्वानी से रामनगर तक ऑपरेशन रोमियोश् ……..

    शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस ने चलाया हल्द्वानी से रामनगर तक ऑपरेशन रोमियोश् ……..

    हल्द्वानी- शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस ने हल्द्वानी से रामनगर तक ऑपरेशन रोमियोश् चलाया। इस दौरान पुलिस ने 147 लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि शराबियों और मनचलों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। ऑपरेशन रोमियो की शुरुआत रात 8 बजे से हुई, जो रात 11 बजे तक चली। पुलिस ने हल्द्वानी शहर, मुखानी और रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चेकिंग और छापेमारी की।

     

    सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल राजेश यादव, कोतवाल अरुण सैनी, थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता, एसएसआई रोहिताश सागर, एसएसआई यूनुस और एसएसआई मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान मुखानी क्षेत्र से 62 और रामनगर से 85 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उन पर 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई और फिर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

  • नगर निकाय में व्यापारी हितों और हल्द्वानी के सुनियोजित विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशियों को ही समर्थन ।

    नगर निकाय में व्यापारी हितों और हल्द्वानी के सुनियोजित विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशियों को ही समर्थन ।

    हलद्वानी–प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल नगर निगम के चुनाव में व्यापारियों के हितों के साथ साथ हल्द्वानी का सुनियोजित विकास की सोच को रखने वाले को ही समर्थन करेगा

     

    आज प्रेस को जारी बयान करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी वार्डो में प्रत्याशी चयन करते समय व्यापारी हित का जरूर ध्यान रखे और संगठन को शीघ्र ही इसकी सूची उपलब्ध करवाए संगठन अप्रत्यक्ष रूप से ही नगर निकाय में सही प्रत्याशियों का चयन करके संगठन का समर्थन करेगा।

     

    राजेन्द्र फर्स्वाण और वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज शहर का सबसे प्रमुख मुद्दा प्रमुख बाजारों में बेहिसाब ठेलों की बढ़ोत्तरी हे जिनकी वजह से आमजन को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है नगर निगम को कोई भी विकास की योजना को धरातल में लागू करने से पूर्व व्यापारियों और आमजन की रायमुशायरी जरूर करनी चाहिए।

     

     

    नगर निगम को सड़को पर अतिक्रमण हटाने के साथ साथ ही अपनी संपत्ति को कब्जे से मुक्त करवाना चाहिए आज नगर निगम की अपनी ही दुकानों की हालत ही काफी खराब हे सफाई व्यवस्था और लाइट व्यवस्था तो चरमरा गई हे पार्किंग के अभाव में जगह जगह सड़को को ही पार्किंग बना दिया गया है।

    अतः प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल नगर निकाय चुनाव में इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाले ही प्रत्याशियों का चयन करेगा जो व्यापारियों के हितों के साथ साथ जनहित के बारे में भी गहन मंथन करेगा और समस्याओं से मुक्ति प्रदान करेगा।

  • हल्द्वानी निकाय चुनाव: पूर्व सासंद प्रदीप टम्टा और विधायक सुमित हृदयेश ने जनता में भरा जोश।

    हल्द्वानी निकाय चुनाव: पूर्व सासंद प्रदीप टम्टा और विधायक सुमित हृदयेश ने जनता में भरा जोश।

    हल्द्वानी— नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का प्रचार प्रसार जोरो शोरों से चल रहा है। कांग्रेस मेयर पद के दावेदार और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी का जनसंपर्क अभियान शहरवासियों के दिलों में अपनी खास जगह बना रहा है।

     

     

    आज बीजेपी की कार्यशैली से खफा होकर उमेश बधानी ने कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्षों की सेवा करने के बाद भाजपा ने जैसी चाल उनके साथ चली। जिसे वह बया नहीं कर सकते। बधानी ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इसलिए आज वह कांग्रेस में शामिल हुए है।

     

    सोमवार को ललित जोशी ने अपने समर्थकों के साथ पीलीकोठी चौराहे से वार्ड 50 और 51 के क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान अतुल अन्नू विहार कॉलोनी में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। एक बुजुर्ग महिला ने जैसे ही ललित जोशी को देखा, वह तुरंत घर के अंदर गईं और पूजा की थाली व शंख घंटी लेकर आईं। उन्होंने भावुक होकर ललित जोशी की आरती उतारी और उन्हें अपने घर आने का अनुरोध किया।

     

     

    महिला ने कहा कि वह जानती हैं कि ललित जोशी भगवान श्रीराम, वीर बजरंगबली, और बाबा नीम करौली महाराज के अनन्य भक्त हैं। उन्होंने ललित जोशी से घर में आकर जयकारा लगाने की अपील की। इस आत्मीयता से भावुक ललित जोशी ने महिला के चरण छूए, उनके आग्रह को स्वीकार किया और “जय श्रीराम” का जयकारा लगाकर आगे बढ़े। इसके बाद उन्होंने कॉलोनी के अन्य घरों में भी लोगों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।

     

    ललित जोशी की मेयर पद की दावेदारी उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग पहचान देती है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन, जमरानी बांध निर्माण आंदोलन और हल्द्वानी की स्थानीय समस्याओं के लिए उनका संघर्ष दशकों से जारी है। शहर की बदहाल सड़कों, पानी की किल्लत, स्वच्छता और यातायात जाम जैसे मुद्दों पर ललित जोशी ने प्रशासन के सामने कई बार मजबूती से अपनी बात रखी। उनकी मेहनत और संघर्ष के चलते प्रशासन को कई बार जनहित में निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा।

     

    पीलीकोठी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि हल्द्वानी के हर क्षेत्र में ललित जोशी के जनसंपर्क को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जहां-जहां वह जा रहे हैं, लोग उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। लोग उनके 32 साल के जनसंघर्ष को याद कर रहे हैं और भरोसा जता रहे हैं कि आने वाली 23 जनवरी को वे अपना समर्थन वोट के रूप में देंगे।

     

    ललित जोशी ने कहा कि मैं सनातनी हिंदू हूं मैं जन्म से हिंदू हूं मेरे को किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, जो लोग जाति और धर्म की राजनीति कर रहे हैं। मैंने सुंदरकांड कार्यक्रम कराया ये मेरे परिवार के संस्कार है, जो मुझे अपने पूर्वजों से मिले है। आज हर वर्ग मेरे साथ है। जाति धर्म से बाहर निकलकर मतदाता इसका जवाब देंगे।

     

    ललित जोशी की दावेदारी ने हल्द्वानी के नागरिकों के दिलों में एक नई उम्मीद जगा दी है। लोग मानते हैं कि पिछले 10 वर्षों में जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया, वह ललित जोशी के नेतृत्व में संभव हो सकता है। उनके प्रचार अभियान ने जनता और नेता के बीच विश्वास और जुड़ाव का एक नया अध्याय लिखा है।

     

     

    लोगों का मानना है कि यदि ललित जोशी मेयर बनते हैं, तो हल्द्वानी के विकास और समस्याओं के समाधान की राह खुलेगी। उनके इस जनसंपर्क अभियान में प्रमुख कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का भी पूरा समर्थन मिल रहा है, जो जनता के बीच उत्साह का संचार कर रहा है।

     

    जनसम्पर्क में विधायक सुमित हृदयेश , पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा जी, नगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, योगेश जोशी, हेमंत बगड़वाल जी, केदार पलड़िया, खजान पांडेय,एन बी गुणवंत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक शाह, कैलाश शाह, संजय बिष्ट, हिमांशु जोशी, संदीप बिनवाल समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • हल्द्वानी- हल्द्वानी में 65 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन बिजलीघर…….

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में 65 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन बिजलीघर…….

    हल्द्वानी- यूपीसीएल हल्द्वानी शहर में 65 करोड़ की लागत से तीन नए बिजलीघर बनाने जा रहा है। इनके बन जाने से उपभोक्ताओं को गर्मी के सीजन में बिजली संकट नहीं झेलना पड़ेगा। लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से होने वाले फॉल्ट भी परेशान नहीं करेंगे। शहर के टीपीनगर, कमलुवागांजा,कठघरिया बिजलीघर पर सबसे अधिक लोड है। इन बिजलीघरों से 10 किलोमीटर के दायरे में आपूर्ति की जाती है। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्र में आए दिन फॉल्ट और लो-वोल्टेज से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए यूपीसीएल के तीन बिजलीघरों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। यूपीसीएल निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि इस महीने के आखिरी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी जयपुर पाडली में हजार स्क्वायर मीटर में बिजलीघर बनाया जाएगा।

     

    इस बिजलीघर को बनाने के लिए करीब 14 किलोमीटर लाइन बिछाई जाएगी। इसमें 12.5 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। 220 केवी कमलुवागांजा और कठघरिया बिजलीघर से जुड़े फीडर इससे जोड़े जाएंगे। इस बिजलीघर से फतेहपुर, जयपुर पाडली, लामाचौड़, कुरिया गांव, बसानी क्षेत्र को आपूर्ति होगी। डहरिया आईटीआई परिसर में 504 वर्गमीटर में बिजलीघर बनेगा। इसके लिए 9.100 किलोमीटर ओपन और 2.500 किमी भूमिगत लाइनें बिछेंगी। 12.50 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। सबस्टेशन से टीपीनगर और कमलुवागांजा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युतापूर्ति की जाएगी। यहां मुखानी, आरके टेंट हाउस रोड, फार्म नंबर-तीन, जज फार्म, रामपुर रोड, डहरिया, जेकेपुरम फीडर बनेंगे। काठगोदाम 132 केवी बिजलीघर में 10-10 एमवीए के बजाए 12.50 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। 33 केवीए की 400 मीटर अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाई जाएगी।

     

  • मलबे में आधे घंटे दबी रही एक महिला मजदूर…….

    मलबे में आधे घंटे दबी रही एक महिला मजदूर…….

    हल्द्वानी- काठगोदाम में निर्माणाधीन हिल डिपो के नजदीक बरेली रोड किनारे बनाई जा रही दीवार का एक हिस्सा ढह गया। वहां काम कर रही एक महिला मजदूर मलबे में दब गई और आधे घंटे तक तड़पती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मलबे से निकाला और अस्पताल भिजवाया। निर्माणाधीन हिल डिपो के नजदीक बरेली रोड किनारे बनाई जा रही दीवार का एक हिस्सा लापरवाही से रविवार दोपहर ढह गया। वहां काम कर रही एक महिला मजदूर मलबे में दब गई और आधे घंटे तक तड़पती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मलबे से निकाला और अस्पताल भिजवाया।

    नरीमन तिराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक लोनिवि सड़क चौड़ीकरण का काम करा रहा है। साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए सड़क किनारे दीवार बनाकर कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं। दो दिन पहले ही काठगोदाम में हिल डिपो के नजदीक दीवार बनाई गई थी। यह दीवार मजबूती पकड़ पाती कि उससे पहले ही रविवार को लोनिवि के ठेकेदार ने दूसरी तरफ दीवार के लिए की गई खोदाई के गड्ढे में जेसीबी मशीन से मिट्टी भरना शुरू कर दिया। यह ध्यान नहीं रखा गया कि दीवार कच्ची है। नतीजा यह हुआ कि काफी ऊंचाई तक मिट्टी का ढेर लगाने से लोड पड़ते ही करीब ढाई बजे दीवार ढह गई। मलबा सड़क की तरफ गिरा और वहां काम कर रहीं शांति देवी मलबे में दब गई। घटना से अन्य मजदूरों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया, मगर 35 मिनट बाद भी नहीं पहुंची।

  • भाजपा मेयर प्रत्याशी ने किया हल्द्वानी शहर के विभिन्न हिस्सों में जोरदार प्रचार।

    भाजपा मेयर प्रत्याशी ने किया हल्द्वानी शहर के विभिन्न हिस्सों में जोरदार प्रचार।

    हल्द्वानी–भारतीय जनता पार्टी मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में खालसा पंथ को धर्म , सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने वाला पंथ बताते हुए दशम गुरु को याद किया ।

     

     

    उन्होंने कहा साहस , त्याग और बलिदान का प्रतीक खालसा पंथ समाज को मानवता , एकता एवं भाईचारे का संदेश देता है ।

     

    भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज अपना धुंआधार चुनाव प्रचार वार्ड 56 जीतपुर नेगी , वार्ड 48 मल्ली बमौरी ,वार्ड 12 राजपुरा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा एवं जन संपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के साथ गठबंधन पर जमकर हमला किया ।

     

    इस दौरान गजराज सिंह बिष्ट ने वासुदेव पुरम एवं गिरिजा विहार में बैठक आयोजित कर क्षेत्रवासियों से कमल का फूल चुनाव चिन्ह के पक्ष में मतदान करने को कहा ।

     

     

    भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने चुनाव प्रचार के 5वें दिन आज वार्ड 56 जीतपुर नेगी क्षेत्र में भारी संख्या में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा उत्तराखंड राज्य आंदोलकारियों पर गोलियां चलाने वाली एवं उनकी हत्या करने वाली समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर कांग्रेस प्रत्याशी ने उत्तराखंड की मातृशक्ति यहां के जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है ,

     

    समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार से हाथ मिलाने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी को राज्य आंदोलकारियों के साथ रामपुर तिराहा , खटीमा ,श्रीनगर, मसूरी गोली कांड एवं उनके साथ हुआ जघन्य अत्याचार भी याद नहीं आया ।

     

    कांग्रेस प्रत्याशी के खुद राज्य आंदोलनकारी होते हुए राजनीति करते करते वो इतना नीचे गिर जाएंगे, राज्य आंदोलकारियों के हत्यारों का सहारा लेंगे , समाजवादी पार्टी के वोटो को सीढी बनाने से बेहतर होता वो राज्य आंदोलकारियों के सम्मान में सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेते ।

     

    मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा हल्द्वानी नगर निगम को वर्ष 2011 से अस्तित्व में आने के बाद से सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के मेयर ने संवारने का काम किया है उससे पूर्ववर्ती कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष भ्रष्टाचार में लिप्त रहे और अपना घर भरते रहे ।

     

    निगम को भ्रष्टाचार के दलदल से दूर रखने के लिए कमल के फूल चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर सभ्य , सुंदर ,स्वच्छ हल्द्वानी निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की क्षेत्रवासियों से अपील की ।

     

     

    भाजपा मेयर प्रत्याशी के प्रचार के दौरान निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला , महेश शर्मा , मोहन पाठक ,भुवन जोशी , रत्नेश शाह , रंजन बर्गली , राजेंद्र नेगी , अनीता नेगी , ललित आर्य , ललित नेगी , कुंदन बोरा , हरीश दर्मवाल, हेमा दर्मवाल, जीवंती रावत , भुवन आर्य , महेंद्र कश्यप , विजय नेगी समेत भारी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।

  • निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार ने गिनाई अपनी प्राथमिकता।

    निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार ने गिनाई अपनी प्राथमिकता।

    हल्द्वानी– मनोज कुमार मन्नू , जो कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मेयर के पद के लिए लड़ रहे हैं, ने आज प्रेस में बताया कि यदि वो मेयर का चुनाव जीतते है तो निम्लिखित कार्य प्राथमिकता के तौर पर करेंगे,,

    जैसे, भवन कर पूर्ण रूप से विधवा महिला, निराषित परिवार, दिव्यांग परिवार, तलाकशुदा, अविवाहित एवम आर्थिक रुप से पिछड़े परिवारों के लिए पूर्ण रूप से माफ कर दिया जाएगा।

    नगर निगम द्वारा बसों का संचालन किया जायेगा, जिससे बड़े स्तर पर आय में वृद्धि होगी।

    नगरनिगम के खाली भूखंडओ पर मार्केट का निर्माण करना और साप्ताहिक  बाजारों को बड़े स्तर पर शुरू करना, जिससे निगम की आय बढे।

    विज्ञापन होर्डिंग्स के पोलो का विस्तार करना।

    स्वमं सहायता समूहों के के माध्यम से रोजगार के नए अवसर प्रदान करना।

    शहर में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करना।

    शहर के प्रत्येक वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक की व्यवस्था करना।

    शहर के आवारा पशुओं के उपचार की व्यवस्था करना, एवम पशु एम्बुलेंस की व्यवस्था करना।

    सुंदर स्वच्छ ,साक्षर हलद्वानी के लिए नगर निगम द्वारा बड़े स्तर पर प्रयास करना आदि।

    मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि उनका चुनाव जनता के द्वारा सहयोग से लड़ा जा रहा है, उनको पूरा विश्वास था कि वो निगम में मेयर का चुनाव बड़े अंतर से जीतेंगे।

  • कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ने की व्यापारियों से मुलाकात, मांगा समर्थन।

    कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ने की व्यापारियों से मुलाकात, मांगा समर्थन।

    हल्द्वानी–आज हल्द्वानी के प्रमुख बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात करने का मौका मिला। उनसे बातचीत करते हुए यह समझ में आया कि वर्तमान में कई व्यापारियों को अतिक्रमण और अन्य समस्याओं के नाम पर अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

     

     

    उनकी दुकानों को तोड़ने और उत्पीड़न की घटनाओं से वे मानसिक और आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। यह अत्यंत दुखद है और किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य है ।

     

     

    हमारा विश्वास है कि हल्द्वानी का हर व्यवसायी और हर नागरिक एक सुरक्षित और प्रगतिशील माहौल में अपना काम कर सके। व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

     

    आने वाले नगर निगम चुनाव में सही नेतृत्व और सही दिशा देने के लिए सभी व्यापारियों और नागरिकों का समर्थन अति आवश्यक है।

     

    इस कार्यक्रम में विधायक श्री सुमित हृदयेश जी, महानगर अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट जी, हरीश मेहता जी, एन.बी. गुणवंत जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा जी, जगमोहन बगडवाल जी, जसविंदर सिंह भसीन जी, दीपक शाह जी, कैलाश शाह जी, केदार पलड़िया जी, दलजीत सिंह दली जी, प्रकाश पाटनी जी, गुरप्रीत सिंह प्रिंस जी, मयंक भट्ट जी, सुशील डूंगरकोटी जी, जीवन सिंह कार्की जी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।