Spread the love

खानपुर—  उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर युवती से गैंगरेप का आरोप लगा है आरोपियों में एक सब इंस्पेक्टर एक हेड कांस्टेबल और सीआरपीएफ के दो जवान शामिल है।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने CRPF के दो जवानों और उत्तर प्रदेश पुलिस के दो कर्मियों समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता के अनुसार, वह 21 सितंबर को एक परिचित से मिलने के लिए सोनीपत पहुंची थी। आरोप है कि वहां से उसे एक CRPF हेड कॉन्स्टेबल अपनी कार से लेकर निकला। रास्ते में एक इंस्पेक्टर भी उनके साथ हो गया। दोनों उसे अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर लेकर पहुंचे।

शिकायत के मुताबिक, फार्म हाउस पर हसनपुर थाने का एक दरोगा और एक हेड कॉन्स्टेबल भी पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि चारों ने वहां शराब पी और बाद में उसके साथ जबरदस्ती की और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

फार्महाउस में दो कमरे बुक किए

पीड़िता ने बताया, मोहित और लालराम उसे लेकर मंगलवार को हसनपुर (अमरोहा) पहुंचे। हसनपुर थाने के गेट पर उनकी मुलाकात दरोगा संजय तोमर से हुई। वे सभी झुलपुरी फार्म हाउस (हसनपुर) पहुंचे। वहां दो कमरे बुक किए। एक कमरे में मोहित और दरोगा संजय तोमर व लालाराम लेट गए।

See also  छात्रहितों के लिए मेहुल हैं जरूरी : सुमित हृदयेश

कुछ देर बाद हसनपुर थाने का सिपाही प्रमोद खाना और शराब लेकर आया। वह मुजफ्फरनगर में थाना फुगाना के खेडा मस्तान गांव का रहने वाला है। चारों ने एक कमरे में बैठ कर खाना खाया। शराब पी। मैंने अपने कमरे मे बैठकर खाना खाया। कुछ देर बाद मोहित और लालाराम यादव, संजय तोमर मेरे कमरे में घुस आए। तीनों ने मेरे साथ रेप किया।

धक्का देकर कमरे की कुंडी बंद कर ली

लड़की ने बताया, तीनों आरोपी रेप करने बाद कमरे से बाहर निकल गए। इसके बाद जब चौथा आरोपी प्रमोद कमरे में आया, तो उसे धक्का देकर बाहर किया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। इसके बाद मैंने गूगल सर्च करके अमरोहा पुलिस का नंबर खोजा और सूचना दी।

रात में पुलिस को दी सूचना

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने इंटरनेट पर अमरोहा पुलिस के अधिकारियों के संपर्क नंबर तलाशे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की देर रात सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी ली गई।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को आवश्यक सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।

दो पुलिसकर्मी निलंबित

मामले में आरोपी बनाए गए उत्तर प्रदेश पुलिस के दोनों कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। अमरोहा पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस आरोपों से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच कर रही है।

See also  हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता ने MP की महिला पर धमकाने का आरोप,,, हल्द्वानी कोतवाली में FIR दर्ज,,।

फार्म हाउस को लेकर भी जांच

घटना जिस फार्म हाउस में होने का आरोप है, उसे खानपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार से संबंधित बताया जा रहा है। हालांकि, फार्म हाउस के स्वामित्व या विधायक की इस घटना में किसी भूमिका को लेकर पुलिस की ओर से कोई आरोप स्थापित नहीं किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना की सूचना देने के बाद भी तत्काल कार्रवाई नहीं हुई और अगले दिन शाम को मुकदमा दर्ज किया गया। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मेडिकल जांच, बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

You missed