गाजियाबाद- गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर में गार्डन एंक्लेव में किराए के मकान में रहने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने हाथ की नस काट कर पहली मंजिल से कूदकर जान दे दी।

 

Advertisement

छात्र की पहचान तेलंगाना के निजामाबाद के गांव गुंजली मंडल निवासी नंधु पुत्र नालिगी समाना के रूप में हुई है। छात्र के कमरे में सामान बिखरा मिला है और खून से सना चाकू मिला है। मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है। पुलिस मामले को जांच कर रही है।

 

Advertisement

You missed