देहरादून—  उत्तराखंड शासन ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। गृह अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश में 17 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

नैनीताल में बड़ा बदलाव –

Advertisement

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी को हटाकर 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है।
उनकी जगह अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

ऊधमसिंह नगर –
एसएसपी अजय गणपति को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है।
मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

टिहरी – पौड़ी –
टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक बनाया गया है, उनकी जगह सरिता डोबाल को टिहरी का नया एसएसपी बनाया गया है।
देवेंद्र पींचा को पौड़ी का एसएसपी बनाया गया है।

अन्य अधिकारियों की नई तैनाती –

– पंकज भट्ट – सेनानायक, आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव,
– हरीश वर्मा – सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर,
– अमित श्रीवास्तव प्रथम – पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना,
– अमित श्रीवास्तव द्वितीय – पुलिस अधीक्षक, चमोली,
– विशाखा अशोक भदाणे – पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय,
– संदीप पंवार – पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय,
– जितेंद्र मेहरा – पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय,
– जगदीश चंद्र – पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर,
– शाहजहां जावेद खान – पुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस।

Advertisement

You missed