Spread the love

साहिबाबाद— शहीदी दिवस के इस अवसर पर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया , इसके बाद छात्रों और अध्यापिकाओं ने एक रैली निकालकर शहीदों के लिए जय घोष किया l

 

शहीद दिवस के अवसर पर श्याम पार्क साहिबाबाद के आर्यन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल व रामकली प्यारेलाल जन सेवा पीठ द्वारा संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष नीतू चौधरी को सम्मान प्रतीक चिन्ह ,प्रमाण पत्र, पुस्तक और ₹1100 भेंट कर सम्मानित किया गया ।

 

नीतू चौधरी ने बताया कि मैं धन्यवाद करना चाहूंगी श्री संजीव गॉड, आर्यन एकेडमी और सभी वरिष्ठ सम्मानित अतिथियों और व्यापार मंडल के सभी समाजसेवियों का जिन्होंने मेरे कार्य की सराहना की मुझे आयरन लेडी का खिताब दिया और मेरी जीवन के संघर्ष की कहानी बताकर सभी बच्चे अध्यापक व अन्य लोगों को मोटिवेशन दिया, जो जिंदगी में अपनी परेशानियों से हार मान लेते हैं ।

 

परेशानियां हमें जीना सिखाती है ना कि हारना ,,,,
इसलिए हमें हमेशा पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ बस आगे बढ़ते रहना चाहिए , देखियेगा एक दिन सफलता आपके कदम चूमेगी।
इसीलिए परेशानियों को देखकर कभी रुकना नहीं है बस आगे बढ़ते रहना है बस चलते जाना  ही जिंदगी हैं।


Spread the love