Spread the love

ग़ाज़ियाबाद–समाजसेवी मनोज कुमार अग्रवाल संस्कार भारती महानगर गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी पद का दायित्व राजनगर एक्सटेंशन में रविवार को हुई बैठक में संस्कार भारती के गाजियाबाद महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल प्रकाश भटनागर ने पटका पहनाकर मनोनयन की घोषणा करी।

 

संस्कार भारती के नव नियुक्त मीडिया प्रभारी राजनगर रेजीडेंसी निवासी मनोज अग्रवाल फ्लैट ऑनर्स फेडरेशन गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन इकाई के मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन करने के अतिरिक्त और भी कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े हुए हैं,

 

जिनमें प्रमुख हैं गाजियाबाद विकास मंच, श्रीअग्रवाल सेवा समिति, सेवा भारती राजनगर एक्सटेंशन इकाई महानगर गाजियाबाद, डिजिटल वॉलेंटियर फोर्स, साइबर क्राइम मुक्त गाजियाबाद, टीम 100 गाजियाबाद, इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) के सेव अर्थ मिशन जैसे कार्यक्रमों में भी अपना योगदान बखूबी से निभा रहे हैं।

 

 

संस्कार भारती के मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा की भारतीय संस्कृति को सबसे ज्यादा जागृत करने की भूमिका हमारे हिंदी पत्र पत्रिकाएं निभाते हैं।

 

 

अतः मीडिया प्रभारी होने की नाते सभी पत्र समूह से आग्रह आग्रह किया है कि वह गाजियाबाद महानगर में संस्कार भारती द्वारा किए जा रहे संस्कारी राष्ट्र निर्माण के कार्यों को अपने दैनिक पत्रों में प्रमुखता से स्थान देंगे ताकि हम दोनों मिल कर एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करने में योगदान कर सकें।


Spread the love

You missed