नैनिताल— ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्र में लगे स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 390 लोगों की जांच की गई, जबकि पीएचसी ज्योलीकोट में 81 लोगों की जांच हुई। 50 ब्लड सैंपल लिए गए और 5 मरीजों को भर्ती किया गया है।

पीएचसी का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं-
शुक्रवार को एडीएम सौरभ असवाल, विधायक सरिता आर्या, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत और जनप्रतिनिधियों ने पीएचसी ज्योलीकोट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दवाइयां, बेड, जांच सामग्री समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। एडीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को उपचार में परेशानी न हो।
सीएमओ डॉ. पंत ने कहा कि लगातार स्क्रीनिंग और काउंसलिंग की जा रही है। उन्होंने लोगों से पानी उबालकर पीने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
13 सितंबर को विशेषज्ञ OPD–
मरीजों के लिए 13 सितंबर को पीएचसी ज्योलीकोट में विशेषज्ञ OPD लगेगी। चंदन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हल्द्वानी के एमडी फिजीशियन डॉ. हिमांशु कुमार और गैस्ट्रो डॉ. सिद्धांत मेहता सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी के डॉ. सचिन चक्रवर्ती दोपहर 1 से 3 बजे तक सेवाएं देंगे।
इससे पहले 12 सितंबर को सिटी हॉस्पिटल के डॉ. जगदीश भंडारी की टीम ने OPD सेवाएं दीं।

