Spread the love

उत्तराखंड—   ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी वारदात में बदल गई। गुरुवार शाम लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में 17 वर्षीय विक्रांत बागी को कथित तौर पर नजदीक से गोली मार दी गई।

गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल और फिर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विक्रांत का किच्छा के सैजनी गांव निवासी एक युवक से विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर तमंचे से फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों ने आक्रोश जताया, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।


Spread the love

You missed